• Loading stock data...

ऊषा नादकर्णी का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Usha Nadkarni)

 ऊषा नादकर्णी का नाम हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि मराठी सिनेमा में भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। वह फिल्मों के साथ-साथ भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में भी एक दिग्गज अभिनेत्री मानी जाती हैं। उषा नाडकर्णी ने अपने अभिनय के क्षेत्र में लगभग सभी किरदार मां या  सास के निभाए हैं। उन्होंने वर्ष 1979 में  सिहासन  पॉलिटिकल ड्रामा मराठी फिल्म  से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में और अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया था। वर्ष 1987 में उन्होंने एन चंद्र द्वारा निर्देशित प्रतिघात फिल्म से हिंदी सिनेमा में भी पदार्पण किया। ऊषा नादकर्णी वर्ष 1991 में आई सुपरहिट फिल्म नसीमा में ओमपुरी,  सनी देओल,  डिंपल कपाड़िया,  रवि बहन और उर्मिला मातोंडकर के साथ काम कर चुकी हैं। वर्ष 1999 में उषा नाडकर्णी ने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक रिश्ते से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 2009 में उन्होंने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले सुपरहिट धारावाहिक पवित्र रिश्ता में सविता दामोदर देशमुख का किरदार भी निभाया। वर्ष 2018 में वह बिग बॉस मराठी सीजन 1 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इस तरह ऊषा नादकर्णी फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन धारावाहिकों में भी पूर्ण रूप से सक्रिय रहती हैं और आज भी अपने अभिनय से दर्शकों को मनोरंजन कर रही हैं।

Also Read  अरुंधति योजना क्या है? (What is Arundhati Scheme ?)

 ऊषा नादकर्णी का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Birth of Usha Nadkarni and her family background.)

 ऊषा नादकर्णी का जन्म 13 सितंबर 1946 को बॉम्बे, बॉम्बे प्रेसीडेंसी  ब्रिटिश इंडिया के समय हुआ था। बचपन से ही ऊषा नादकर्णी को  अभिनय  और नृत्य करने का बहुत शौक था। चौथी कक्षा से ही उन्होंने स्कूल के कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। उषा नाडकर्णी के पिता का नाम  सदानंद नादकर्णी है परंतु उनकी माता का नाम ज्ञात नहीं है।  ऊषा नादकर्णी की पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में जानकारी नहीं मिलती है परंतु इनके माता-पिता को इनका अभिनय करना अच्छा नहीं लगता था। जब एक ही वर्ष में उषा नाडकर्णी ने  अभिनय के क्षेत्र में सात पुरस्कार जीते तो इससे इनके माता-पिता बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने ऊषा नादकर्णी को अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने में मदद की।

ऊषा नादकर्णी की शैक्षणिक योग्यता (Usha Nadkarni Educational Qualification)

इतना तो अवश्य ज्ञात है कि ऊषा नादकर्णी ने स्कूली और  उच्च शिक्षा प्राप्त की है और वह स्कूल तथा कॉलेज में होने वाले  कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करती थी। परंतु उनके स्कूल और कॉलेज के नाम के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है। उषा नाडकर्णी ने  आर्ट्स  में  स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त की।

 ऊषा नादकर्णी की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Usha Nadkarni.)

वास्तविक नामऊषा नादकर्णी
उपनाम ऊषा ताई, आउ 
उषा नाडकर्णी का जन्मदिन13 सितंबर 1946
ऊषा नादकर्णी की आयु76 वर्ष
उषा नाडकर्णी का जन्म स्थानबॉम्बे , बॉम्बे प्रेसीडेंसी  ब्रिटिश इंडिया के समय
ऊषा नादकर्णी का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
ऊषा नादकर्णी की राष्ट्रीयताभारतीय
ऊषा नादकर्णी का धर्महिंदू
ऊषा नादकर्णी की शैक्षणिक योग्यताबैचलर ऑफ आर्ट
उषा नाडकर्णी के स्कूल का नामज्ञात नहीं
ऊषा नादकर्णी के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
ऊषा नादकर्णी का व्यवसायअभिनेत्री
ऊषा नादकर्णी की प्रति एपिसोड आय 50 हज़ार रूपए के लगभग 
ऊषा नादकर्णी की कुल संपत्ति7 करोड़ रूपए के लगबग 
ऊषा नादकर्णी की वैवाहिक स्थितिविवाहित

 ऊषा नादकर्णी  की शारीरिक संरचना (Usha Nadkarni body structure)

ऊषा नादकर्णी की लंबाई5 फुट 4 इंच
ऊषा नादकर्णी का वज़न 65 किलोग्राम
ऊषा नादकर्णी का शारीरिक मापअप्पर 34 इंच,  कमर 30 इंच,  लोअर 35 इंच
ऊषा नादकर्णी की आंखों का रंगभूरा 
ऊषा नादकर्णी के बालों का रंगकाला और सफेद

 ऊषा नादकर्णी का परिवार (Usha Nadkarni’s family)

ऊषा नादकर्णी के पिता का नामसदानंद नादकर्णी
ऊषा नादकर्णी की माता का नामज्ञात नहीं
ऊषा नादकर्णी के पति का नामआनंद नादकर्णी
ऊषा नादकर्णी की बेटी का नामज्ञात नहीं
उषा नाडकर्णी के बेटे का नामआयुष

ऊषा नादकर्णी का मराठी सिनेमा में पदार्पण। (Usha Nadkarni’s debut in Marathi cinema.)

ऊषा नादकर्णी ने  अभिनय के क्षेत्र में बचपन से ही रुझान होने के कारण इसी में अपना करियर बनाया और वर्ष 1979 में जब्बर पटेल द्वारा निर्देशित मराठी पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म सिहासन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में इन्होंने शांता का किरदार निभाया था। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 1991 में विजय कोंडके द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म महेरची सादी में भी काम किया, जिसमे इन्होने लक्ष्मी सासु की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2022 तक ऊषा नादकर्णी ने कईं मराठी सुपरहिट फिल्मों जैसे कि निष्पाप वर्ष 1992,  पक पक पकाक  वर्ष 2005,  आई मला माफ कर वर्ष 2006, अगड़बम वर्ष 2010, देऊळ वर्ष 2011,  वक्रतुंड महाकाय  वर्ष 2015,  स्लैम बुक वर्ष 2015,  वेंटिलेटर वर्ष 2016,  अदृश्य वर्ष 2022 आदि में भी काम किया है।

Also Read  कुशल पंजाबी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Kushal Punjabi)

ऊषा नादकर्णी का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Usha Nadkarni’s debut in Hindi cinema.)

 वर्ष 1987 में उषा नाडकर्णी ने एन चंद्रा द्वारा निर्देशित फेमिनिस्ट ड्रामा फिल्म प्रतिघात से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस फिल्म में इन्होंने लक्ष्मी की सास का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 1987 में ही इन्होंने अनिल गांगुली द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा फिल्म सड़क छाप में माई  एक अंधी औरत का किरदार निभाया था। वर्ष 1991 में ऊषा नादकर्णी ने एन चंद्र द्वारा निर्देशित एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म नरसिमा  में भी अनीता रस्तोगी और रवि रस्तोगी की माता का किरदार निभाया था। इस फिल्म में भी इनके अभिनय की दर्शकों द्वारा खूब प्रशंसा की गई। वर्ष 1997 में उषा नाडकर्णी ने अनिल मट्टू द्वारा निर्देशित एक्शन क्राइम फिल्म यशवंत में भी काम किया था। 

Also Read  जन्म प्रमाण पत्र क्या है और इसके क्या फायदे हैं? ( What is Birth Certificate and what are its benefits? )

वर्ष 1999 में ऊषा नादकर्णी ने महेश मांझरेकर द्वारा निर्देशित एक्शन क्राइम फिल्म वास्तव :  द रियलिटी में  डेढ़ फुटिया की मां की भूमिका निभाई थी। यह इनकी हिंदी फिल्मों की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। वर्ष 2002 में इन्होंने वास्तव फिल्म के सीक्वल  हथियार में भी  डेढ़ फुटिया की मां का ही किरदार निभाया। इसके अलावा वह कई अन्य सुपरहिट फिल्म जैसे कि वन टू थ्री वर्ष 2008,  भूतनाथ रिटर्न्स वर्ष 2014,  रुस्तम वर्ष 2016,  ग्रेट ग्रैंड मस्ती वर्ष 2016,  जाने क्यों डे यारों वर्ष 2018,  कड़के कमाल के वर्ष 2018 आदि ने भी काम कर चुकी हैं।

ऊषा नादकर्णी का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Usha Nadkarni debut in Indian television industry.)

 उषा नाडकर्णी ने वर्ष 1999 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक रिश्ते से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। टेलीविजन इंडस्ट्री में भी उनको  फिल्म इंडस्ट्री की तरह  दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला। वर्ष 2009 में उन्होंने ज़ी टीवी पर ही प्रसारित किए जाने वाले सुपरहिट धारावाहिक पवित्र रिश्ता में सविता दामोदर देशमुख का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक से उनकी लोकप्रियता में और वृद्धि होगी। इस धारावाहिक की सफलता के पश्चात उन्होंने अन्य सुपरहिट धारावाहिक जैसे कि कैरी वर्ष 2012,  मधुबाला :  एक इश्क एक जुनून वर्ष 2012,  मिसेज पम्मी प्यारेलाल वर्ष 2013, ऐसे है सुन्दर आमचे घर वर्ष 2022 किया है।

ऊषा नादकर्णी के अवॉर्ड्स और सम्मान (Usha Nadkarni Awards and Honors)

 वर्ष 2011  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नेगेटिव रोल ज़ी  गोल्ड अवार्ड  धारावाहिक पवित्र रिश्ता

 वर्ष 2011  फेवरेट तीखा कैरेक्टर  बिग टेलिविजन अवॉर्ड धारावाहिक पवित्र रिश्ता

 वर्ष 2012  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नेगेटिव रोल  ज़ी गोल्ड अवॉर्ड्स  धारावाहिक पवित्र रिश्ता

 वर्ष 2016  सर्वश्रेष्ठ कैरेक्टर फीमेल  ज़ी मराठी उत्सव नाट्यांचा अवॉर्ड्स धारावाहिक खुलता कली खुलेना

ऊषा नादकर्णी की प्रति एपिसोड आय 

50 हज़ार रूपए के लगभग 

ऊषा नादकर्णी की कुल संपत्ति

7 करोड़ रूपए के लगबग 

error: Content is protected !!