• Loading stock data...

मानव विज का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Manav Vij)

Manav Vij biography

मानव विज पंजाब से संबंध रखते हैं और अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले वह एक  प्रैक्टिसिंग होम्योपैथिक डॉक्टर हुआ करते थे। मानव विज को मुख्य तौर पर बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। कोई बॉलीवुड पारिवारिक पृष्ठभूमि ना होते हुए भी उन्होंने बहुत जल्द अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। मानव विज ने वर्ष 2002 में सुकुमार नायर  द्वारा निर्देशित बायोग्राफिकल फिल्म शहीदे आजम  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था।  वर्ष 2022 तक वह लगभग 17  हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। मानव विज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी मुख्य पहचान रखते हैं। उन्होंने वर्ष 2022 तक अब तक लगभग 11 पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वह  वर्ष 2003 में एक तेलुगू फिल्म ओकारिकी ओकारू भी काम कर चुके हैं।

Also Read   महेश मांजरेकर का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Mahesh Manjrekar)

मानव विज का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Manav Vij’s birth and his family background.)

मानव विज का जन्म 2 जनवरी 1977 को पंजाब राज्य के फिरोजपुर जिला में रहने वाले एक सिख परिवार  में हुआ था। इनके माता-पिता का नाम तो ज्ञात नहीं है परंतु यह ज्ञात है कि मानव विज एक निम्न मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखते थे। इनके भाई बहन के विषय में भी कोई जानकारी नहीं मिलती है।

मानव विज की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Manav Vij.)

मानव विज के स्कूल और स्कूल शिक्षा के विषय में तो जानकारी नहीं मिलती परंतु यह अवश्य ज्ञात है कि उन्होंने उच्च शिक्षा लुधियाना मेडिकल कॉलेज से प्राप्त की है। जहां से उन्होंने होम्योपैथि में अपनी शिक्षा को पूरा किया। अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले वर्ष 2002 तक  मानव विज  एक प्रैक्टिसिंग होम्योपैथिक डॉक्टर ही हुआ करते थे।

 मानव विज की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal Information of Manav Vij.)

वास्तविक नाम मानव विज
उपनाममानव
मानव विज का जन्मदिन2 जनवरी 1977
मानव विज की आयु45 वर्ष
मानव विज  का जन्म स्थानफिरोजपुर पंजाब भारत
मानव विज का मूल निवास स्थानफिरोजपुर पंजाब भारत
मानव विज की राष्ट्रीयताभारतीय
मानव विज का धर्मसिख 
मानव विज की जाति खत्री 
मानव विज की शैक्षणिक योग्यताहोम्योपैथी डॉक्टर
मानव विज के स्कूल का नामज्ञात नहीं
मानव विज के कॉलेज का नामलुधियाना मेडिकल कॉलेज
मानव विज का व्यवसायअभिनेता और गायक 
मानव विज की प्रतीक फिल्म आय 1 करोड़ रूपए 
मानव विज की कुल संपत्ति20 करोड़  रुपए
मानव विज की वैवाहिक स्थितिविवाहित
मानव विज की वैवाहिक तिथि5 जुलाई 2005

मानव विज की शारीरिक संरचना (Manav Vij’s body composition)

मानव विज की लंबाई5 फुट 11 इंच
मानव विज का वजन 80 किलोग्राम
मानव विज का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 34 इंच,  बाइसेप्स 15 इंच 
मानव विज की आंखों का रंगगहरा भूरा
मानव विज के बालों का रंगकाला

 मानव विज का परिवार (Manav Vij’s family)

मानव विज के पिता का नामज्ञात नहीं
मानव विज की माता का नामज्ञात नहीं
मानव विज के भाई बहन का नाम ज्ञात नहीं
मानव विज की पत्नी का नाममेहर विज 
मानव विज के बच्चे का नामलागू नहीं

मानव विज का बॉलीवुड में पदार्पण। (Manav Vij’s Bollywood debut.)

मानव विज ने अपनी होम्योपैथी डॉक्टरी को छोड़कर वर्ष 2002 में सुकुमार नायर  द्वारा निर्देशित  शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म शहीदे आजम  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने सुखदेव का किरदार निभाया था। दर्शकों द्वारा मानव विज के अभिनय को इस फिल्म में खूब सराहा गया। वर्ष 2011 में उन्होंने पम्मी सोमल  द्वारा निर्देशित फिल्म मम्मी पंजाबी में किरण खेर,  कमलजीत सिंह और जैकी श्रॉफ के साथ काम किया। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2016 में अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित ब्लैक कॉमेडी क्राइम फिल्म उड़ता पंजाब  में इंस्पेक्टर जुझार सिंह  का किरदार निभाया था। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई  99.7  करोड़  रुपए के लगभग रही थी। 

Also Read  How to Make Your Upcoming Relocation Smooth by Hiring Packers & Movers

वर्ष 2017 में  मानव विज ने लगातार पांच फिल्मों  रंगून विशाल भारद्वाज  द्वारा निर्देशित,  फिल्लौरी अंशाई लाल  द्वारा निर्देशित, नाम शबाना शिवम नायर द्वारा निर्देशित, लखनऊ सेंट्रल रंजीत तिवारी द्वारा निर्देशित, इंदु सरकार मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित में भी काम किया। वर्ष 2018 में मानव विज ने रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित एक्शन क्राइम सुपरहिट फिल्म रेस 3  में विजेंद्र सिंह का किरदार निभाया है।

 वर्ष 2019 में  उन्होंने अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म  भारत  में परमजीत सिंह बाजवा का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री सलमान खान और कैटरीना कैफ थी। वर्ष 2021 में वह  हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित कॉमेडी हॉरर फिल्म  रूही में गुनिया शकील का भी किरदार निभा चुके हैं। वर्ष 2022 में  मानव विज ने आमिर खान की विवादित और बहुचर्चित अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म जो कि वर्ष 1994 में अमेरिकी फॉरेस्ट गम्प फिल्म का रीमेक थी में मुहोम्मद पाजी का किरदार निभाया है।

Also Read  टाई क्या है और इसका क्या उपयोग है ( What Is A Tie And What Is It Used For )

मानव विज का पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण। (Manav Vij’s debut in television serials.)

 मानव विज ने वर्ष 2004 में  बॉलीवुड में पदार्पण के पश्चात  मनमोहन सिंह द्वारा निर्देशित पंजाबी फिल्म असा नू मान वतना दा से  पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया इस फिल्म के मुख्य अभिनेता हरभजन मान और अभिनेत्री किरणदीप किमी वर्मा  और नीरू बाजवा थी। इस फिल्म में मानव विज ने डॉक्टर बलविंदर का किरदार निभाया था। इसके पश्चात मानव विज ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि देस होया परदेस वर्ष 2004,  मन्नत वर्ष 2006,  मिनी पंजाब वर्ष 2009 , सिकंदर  वर्ष 2013,  पंजाब 1984  वर्ष 2014, खिड़ो खुंडी  वर्ष 2018 आदि में भी काम किया ।

मानव विज का टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Manav Vij’s debut in television serials.)

मानव विज ने वर्ष 2007 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले  लोकप्रिय धारावाहिक  क्योंकि सास भी कभी बहू थी में  जयदीप साहिल विरानी  के किरदार से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2009 में किस देश में है मेरा दिल में किरण की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2009 में यह  स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक मितवा फूल कमल के में  राघव का किरदार भी निभा चुके हैं। वर्ष 2019 में ही इन्होंने परछाई धारावाहिक में चंद्र  का किरदार भी निभाया।

मानव विज की प्रतीक फिल्म आय 

1 करोड़ रूपए 

मानव विज की कुल संपत्ति

20 करोड़  रुपए

मानव विज का पसंदीदा गायक

 गुरदास मान

 मानव विज का पसंदीदा खेल

 हॉकी

error: Content is protected !!