• Loading stock data...

अनंत महादेवन का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Anant Mahadevan)

Anant Mahadevan biography

अनंत महादेवन को मुख्य तौर पर हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी और मलयालम फिल्मों में  भी उनके योगदान के लिए जाना जाता है। अनंत महादेवन ने वर्ष 1990 में दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक द स्वोर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने पंडित पूर्णिया की  भूमिका निभाई थी। वर्ष 1988 में अनंत महादेवन ने मोहन द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म इसाबेला  से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने अनंतु  का किरदार निभाया था। अनंत महादेवन केवल एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि लेखक और निर्देशक भी हैं| वर्ष 2022 तक वह लगभग 19 फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं और लगभग 100 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं| अनंत महादेवन को अब तक कईं पुरुस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है| 

Also Read  सत्येन कप्पू का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Satyen Kappu)

अनंत महादेवन का जन्म और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमि (Birth of Anant Mahadevan and his family background)

अनंत महादेवन का जन्म 28 अगस्त 1950 को थिरूसर केरल में हुआ था| अनंत महादेवन के माता – पिता ,  भाई-बहन और पारीवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है| 

अनंत महादेवन की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Anant Mahadevan)

अनंत महादेवन की शैक्षणिक योग्यता,  स्कूल और कॉलेज के विषय में भी कोई जानकारी नहीं मिलती है| उन्होंने अभिनय या निर्देशन में कोई शिक्षा प्राप्त की है या नहीं इसकी भी जानकारी प्राप्त नहीं है| 

अनंत महादेवन की व्यक्तिगत जानकारी  (Personal Information of Ananth Mahadevan)

वास्तविक नाम अनंत महादेवन
उपनाम ज्ञात नहीं 
अनंत महादेवन का जन्मदिन 28 अगस्त 1950 
अनंत महादेवन की आयु 62 वर्ष 
अनंत महादेवन का जन्मस्थान थिरूसर ,  केरल भारत 
अनंत महादेवन का मूल निवास स्थान थिरूसर,  केरल भारत 
अनंत महादेवन की राष्ट्रीयता भारतीय 
अनंत महादेवन का धर्म हिन्दू 
अनंत महादेवन की शैक्षणिक योग्यता ज्ञात नहीं 
अनंत महादेवन के स्कूल का नाम ज्ञात नहीं 
अनंत महादेवन के कॉलेज का नाम ज्ञात नहीं 
अनंत महादेवन का व्यवसाय लेखक,   अभिनेता और फिल्म निर्देशक 
अनंत महादेवन  की कुल संपत्ति 91 करोड़ रूपए के आसपास 
अनंत महादेवन की वैवाहिक स्थिति विवाहित 

अनंत महादेवन की शारीरिक संरचना। (Body structure of Anant Mahadevan.)

अनंत महादेवन की लंबाई5 फुट 10 इंच
अनंत महादेवन का वजन75 किलोग्राम
अनंत महादेवन का शारीरिक मापछाती 38 इंच,  कमर 32 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच
अनंत महादेवन  की आंखों का रंगकाला
अनंत महादेवन  के बालों का रंगकाला

अनंत महादेवन का परिवार (Ananth Mahadevan’s family)

अनंत महादेवन के पिता का नामज्ञात नहीं
अनंत महादेवन  की माता का नामज्ञात नहीं
अनंत महादेवन  के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
अनंत महादेवन  की पत्नी का नामज्ञात नहीं
अनंत महादेवन  के बेटा बेटी का नामज्ञात नहीं

अनंत महादेवन का बतौर अभिनेता हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Anant Mahadevan’s debut in Hindi cinema as an actor.)

अनंत महादेवन ने वर्ष 1988 में मोहन द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म इसाबेला से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने अनंतु  का किरदार निभाया था। अनंत महादेवन ने यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म चांदनी में विनोद खन्ना,  ऋषि कपूर और श्रीदेवी के साथ भी काम किया। इस फिल्म में उन्होंने चांदनी की सहेली के पति की भूमिका निभाई थी। वर्ष 1992 में इन्होंने अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म खिलाड़ी में नीलम के अंकल का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता-अभिनेत्री अक्षय कुमार और आयशा जुल्का थी। वर्ष 1993 में अनंत महादेवन  ने अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म बाज़ीगर में अजय के पिता विश्वनाथ शर्मा का किरदार निभाया था। 

Also Read   श्वेता गुलाटी  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief Biography of Shweta Gulati )

इसके अलावा उन्होंने अन्य सुपरहिट फिल्मों जैसे कि प्रेम रोग वर्ष 1994,  अकेले हम अकेले तुम वर्ष 1995, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता वर्ष 2001,  जॉगर्स पार्क वर्ष 2003,  आपका सुरूर वर्ष 2007,  विश्वरूपम 2 वर्ष 2018,  स्कैम 1992 वर्ष 2020 आदि में भी काम किया।

अनंत महादेवन बतौर लेखक और निर्देशक हिंदी सिनेमा में पदार्पण (Anant Mahadevan debut in Hindi cinema as writer and director)

अनंत महादेवन  ने बतौर निर्देशक दिल विल प्यार व्यार से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। यह एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी जिसमें आर माधवन,  हृषिता भट्ट,  राकेश बापट,  जिम्मी शेरगिल,  संजय सूरी,  नम्रता शिरोडकर,  सोनाली कुलकर्णी आदि ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कमाई रही थी। वर्ष 2004 में अनंत महादेवन  ने दिल मांगे मोर फिल्म का निर्देशन किया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री शाहिद कपूर,  सोहा अली खान,  आयशा टाकिया और टयूलिप जोशी थी।यही फिल्म बतौर लेखक अनंत महादेवन की पहली फिल्म थी। अनंत महादेवन ने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी फिल्मों का भी निर्देशनऔर लेखन कार्य किया। वर्ष 2010 में उन्होंने  मी सिंधुताई सपकाल का निर्देशन किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स नेशनल अवार्ड वर्ष 2010 और स्पेशल जूरी अवॉर्ड नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से नवाजा गया था।

Also Read  मिलिंद सोमन का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Milind Soman)

अनंत महादेवन  का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Anant Mahadevan’s Debut in Indian Television Industry.)

अनंत महादेवन ने वर्ष 1990 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक द स्वोर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। जिसमें उन्होंने पंडित पूर्णिया  का किरदार निभाया था। वर्ष 1994 में उन्होंने दूरदर्शन पर ही प्रसारित किए जाने वाले एक और सुपरहिट धारावाहिक  देख भाई देख में भी काम किया। इस धारावाहिक में उन्होंने ऐल एम नारायण का किरदार निभाया था। वर्ष 1993 में इन्होंने एक और लोकप्रिय धारावाहिक जुनून में एडवोकेट मृणाल मोदी की भूमिका भी निभाई थी। वर्ष 1997 में अनंत महादेवन ने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक घर जमाई में बतौर लेखक और निर्देशक काम किया। वर्ष 1997 में इन्होंने जबान संभाल के धारावाहिक में भी काम किया जोकि ब्रिटिश धारावाहिक माइंड योर लैंग्वेज का रीमेक था। वर्ष 2020 में अनंत महादेवन ने सोनी लाइव चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक अवरोध :  द सीज विदिन में सतीश महादेवन का किरदार निभाया है।

error: Content is protected !!