• Loading stock data...

मनजोत सिंह का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Manjot Singh)

Manjot Singh biography

मनजोत सिंह को मुख्य रूप से बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। मनजोत सिंह का जन्म दिल्ली में रहने वाले एक पंजाबी सिख परिवार में  7 जुलाई 1992 को हुआ था। मनजोत सिंह ने वर्ष 2008 में दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ओय लकी! लकी ओय! से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। पहले मनजोत सिंह को इस फिल्म के ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया गया था परंतु बाद में उन्हें सिलेक्ट कर लिया गया। मनजोत सिंह वर्ष 2019 तक लगभग कुल मिलाकर 18 फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिनमें से सबसे अधिक उपलब्धि उन्हें वर्ष 2013 में मृगदीप सिंह लाम्बा द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म  फुकरे  से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने लाली का किरदार निभाया था। वर्ष 2010 में मनजोत सिंह ने कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शो  खतरों के खिलाड़ी में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। इसके साथ ही साथ वह 2021 तक तीन वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। 

Also Read  मिलिंद सोमन का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Milind Soman)

मनजोत सिंह का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Manjot Singh’s birth and his family background.)

मनजोत सिंह का जन्म 7 जुलाई 1992 में  नई दिल्ली में रहने वाले 1 पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम परमजोत सिंह है और पेशे से वह एक इंजीनियर हैं। इनकी माता का नाम अमृत कौर सिंह है और वह एक गृहणी हैं। इनका एक भाई भी है जिनका नाम साहेबजोत सिंह है।

 मनजोत सिंह की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Manjot Singh.)

 मनजोत सिंह की स्कूली शिक्षा हिलवुड्स अकैडमी दिल्ली से हुई थी। उनके  कॉलेज के नाम के विषय में जानकारी नहीं मिलती है परंतु उन्होंने स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त की है। मनजोत सिंह को बचपन से ही अभिनय करने का शौक था हालांकि उन्होंने फिल्मों में पदार्पण करने से पहले कभी ना ही अभिनय सीखा था और ना ही कभी स्टेज परफॉर्मेंस ही किया था।

 मनजोत सिंह की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Manjot Singh.)

वास्तविक नाममनजोत सिंह
उपनामओए मनजोत
मनजोत सिंह का जन्मदिन7 जुलाई 1992
मनजोत सिंह की आयु30 वर्ष
मनजोत सिंह का जन्म स्थाननई दिल्ली भारत
मनजोत सिंह का मूल निवास स्थाननई दिल्ली भारत
मनजोत सिंह की राष्ट्रीयताभारतीय
मनजोत सिंह का धर्म सिख 
मनजोत सिंह की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
मनजोत सिंह के स्कूल का नामहिलवुड्स अकैडमी दिल्ली भारत
मनजोत सिंह के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
मनजोत सिंह का व्यवसायअभिनेता
मनजोत सिंह की मासिक आय50 लाख रूपए के लगभग 
मनजोत सिंह की कुल संपत्ति10 करोड़ रूपए के लगभग 
मनजोत सिंह की वैवाहिक स्थिति अविवाहित

 मनजोत सिंह की शारीरिक संरचना (body structure of Manjot Singh)

मनजोत सिंह की लंबाई5 फुट 9 इंच
मनजोत सिंह का वजन65 किलोग्राम
मनजोत सिंह की शारीरिक संरचनाछाती 39 इंच,  कमर 30 इंच,  बाइसेप्स 12 इंच
मनजोत सिंह की आंखों कागहरा भूरा 
मनजोत सिंह के बालों का रंगकाला 

 मनजोत सिंह का परिवार (Manjot Singh family)

मनजोत सिंह के पिता का नामपरमजोत सिंह ( इंजीनियर)
मनजोत सिंह की माता का नामअमृत कौर सिंह (गृहणी)
मनजोत सिंह के भाई का नामसाहिब जोत सिंह

 मनजोत सिंह का बॉलीवुड में पदार्पण। (Manjot Singh’s debut in Bollywood.)

वर्ष 2008 में मनजोत सिंह ने दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ओए लकी! लकी ओए! में जवान मास्टर चोर लकी का किरदार निभाने के लिए ऑडिशन दिया था परंतु फिल्म के निर्देशक द्वारा इन्हें प्रारंभ में रिजेक्ट  कर दिया गया। बाद में मनजोत सिंह के बार-बार आग्रह करने पर उन्हें फिल्म में ले लिया गया परंतु साथ ही मनाली में लकी का किरदार निभाने के लिए उन्हें एक्टिंग की वर्कशॉप में भेजा गया। जहां उन्हें अभय देओल  की बॉडी लैंग्वेज को अपने अंदर उतारना था। अंत में जब यह फिल्म रिलीज हुई तो इस फिल्म में मनजोत सिंह के अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक द्वारा खूब पसंद किया गया और इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में पदार्पण भी किया। वर्ष 2010 में उन्होंने विक्रमादित्य मोटवानी  द्वारा निर्देशित कमिंग ऑफ़ एज ड्रामा फिल्म उड़ान  में मनिंदर सिंह का किरदार निभाया था। वर्ष 2012 में वह करण जौहर द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म  स्टूडेंट ऑफ द ईयर में डिंपी का किरदार भी निभा चुके हैं।

Also Read  Top Reasons for Having a Hot Dog Machine

 वर्ष 2013 में मृगदीप सिंह लांबा  द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म  फुकरे से मनजोत सिंह को सबसे अधिक लोकप्रियता और उपलब्धि हासिल हुई। इस फिल्म में इन्होंने लाली का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनके  साथ अन्य कलाकार पुलकित सम्राट,  वरुण शर्मा,  अली फजल,  प्रिया आनंद,  विशाखा सिंह,  पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा थी। इस फिल्म का सीक्वल वर्ष 2017 में रिलीज हुआ और अब इस फ़िल्म के तीसरे भाग फुकरे 3 की शूटिंग चल रही है।

वर्ष 2016 में मनजोत सिंह  टोनी डिसूजा द्वारा निर्देशित मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म  अजहर  में नवजोत सिंह सिद्धू का किरदार भी निभा चुके हैं।वर्ष 2019 में उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2  में कमेंटेटर डिंपी की भूमिका निभाई है। वर्ष 2019 में ही उनकी राज शांडिल्या द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म  ड्रीम गर्ल  भी रिलीज हुई जिसमें उन्होंने स्माइली सिंह का किरदार निभाया है। 

Also Read  के के रैना का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of K K Raina)

मनजोत सिंह का टेलीविजन और वेब सीरीज इंडस्ट्री में पदार्पण। (Manjot Singh’s debut in television and web series industry.)

मनजोत सिंह ने अपनी काबिलियत  और अभिनय के दम पर बहुत जल्द अपनी फैन फॉलोइंग बनाई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने वर्ष 2010 में  कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी  में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया।  इसके साथ ही उन्होंने  यूट्यूब,  नेटफ्लिक्स और सोनी लाइव,  अमेज़न प्राइम वीडियो,  फ्लिपकार्ट वीडियो पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज  व्हाट्सएप स्टेटस,  कॉलेज रोमांस,  मेड इन हेवन,  जिंदगी इन शॉर्ट, चुत्ज़्पाह में भी काम किया है।

 मनजोत सिंह की मासिक आय

50 लाख रूपए के लगभग 

मनजोत सिंह की कुल संपत्ति

10 करोड़ रूपए के लगभग 

मनजोत सिंह का पसंदीदा अभिनेता

 दिलजीत दोसांज

 मनजोत सिंह की पसंदीदा अभिनेत्री

 कैटरीना कैफ

 मनजोत सिंह का पसंदीदा खेल

 क्रिकेट और फुटबॉल

 मनजोत सिंह का पसंदीदा खाना

 साद और बूंदी का रायता 

error: Content is protected !!