• Loading stock data...

 मिलिंद गुनाजी का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Milind Gunaji)

Milind Gunaji biography
Contents hide

 मिलिंद गुनाजी को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। मिलिंद गुनाजी का जन्म 23 जुलाई 1961 को बॉम्बे महाराष्ट्र में हुआ था। वह केवल एक अभिनेता ही नहीं बल्कि मॉडल,  टेलिविजन प्रेजेंटर,  और लेखक भी है। मिलिंद गुनाजी ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ मराठी, तेलुगू,  तमिल,  कन्नड़,  पंजाबी,  और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। मिलिंद गुनाजी ने वर्ष 1993 में साईं परांजपे द्वारा निर्देशित फिल्म पपीहा से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में इन्होंने कबीर सागर का किरदार निभाया था। जबकि इन्हें मुख्य पहचान वर्ष 1996 में आई विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म  फरेब से प्राप्त हुई थी। जिसमें इन्होंने इंस्पेक्टर इंद्रजीत सक्सेना का किरदार निभाया था।  वर्ष 2022 तक मिलिंद गुनाजी 250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्होंने अपने अभिनय के पूरे करियर के दौरान अधिकतर नकारात्मक किरदार निभाए हैं। मिलिंद गुनाजी ने वर्ष 1997 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले सुपरहिट धारावाहिक ब्योमकेश बक्शी से टेलीविजन  इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें इन्होंने देबाशीष का किरदार निभाया था। वर्ष 2022 तक मिलिंद गुनाजी लगभग 10 धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।

Also Read  How to Make Your Upcoming Relocation Smooth by Hiring Packers & Movers

मिलिंद गुनाजी का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Birth of Milind Gunaji and his family background.)

मिलिंद गुनाजी का जन्म 23 जुलाई 1961 को बॉम्बे महाराष्ट्र में  रहने वाले एक मराठी परिवार में हुआ था। इनके माता-पिता तथा पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती। 

मिलिंद गुनाजी की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Milind Gunaji.)

मिलिंद गुनाजी की शैक्षणिक योग्यता,  स्कूल और कॉलेज के विषय में भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं है। अभिनय के क्षेत्र में इनके योगदान को देखते हुए नोव्ल इंस्टिट्यूट ग्रुप्स एनआईवीआर ऑफ होटल मैनेजमेंट का इन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।

 मिलिंद गुनाजी की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Milind Gunaji.)

वास्तविक नाममिलिंद गुनाजी
लोकप्रिय किरदारइंस्पेक्टर इंद्रजीत सक्सेना और बल्ली ठाकुर (  फिल्म फरेब वर्ष 1996, फिल्म विरासत वर्ष 1997)
मिलिंद गुनाजी का  जन्मदिन23 जुलाई 1961
मिलिंद गुनाजी की आयु  61 वर्ष
मिलिंद गुनाजी का जन्म स्थानबॉम्बे महाराष्ट्र भारत
मिलिंद गुनाजी का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
मिलिंद गुनाजी की राष्ट्रीयताभारतीय
मिलिंद गुनाजी का धर्महिंदू
मिलिंद गुनाजी की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
मिलिंद गुनाजी के स्कूल का नाम  ज्ञात नहीं
मिलिंद गुनाजी के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
मिलिंद गुनाजी का व्यवसायअभिनेता,  मॉडल,  लेखक,  टेलिविजन प्रेजेंटर
मिलिंद गुनाजी की कुल संपत्ति30  करोड़ रुपए के लगभग
मिलिंद गुनाजी की वैवाहिक स्थितिविवाहित

 मिलिंद गुनाजी की शारीरिक संरचना (Milind Gunaji body structure)

मिलिंद गुनाजी की लंबाई6 फीट
मिलिंद गुनाजी का वजन85 किलोग्राम
मिलिंद गुनाजी का शारीरिक मापछाती 40 इंच,  कमर 32 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
मिलिंद गुनाजी की आंखों का रंगहेजल ब्राउन
मिलिंद गुनाजी के बालों का रंगकाला

 मिलिंद गुनाजी का परिवार (Milind Gunaji family)

मिलिंद गुनाजी के पिता का नामज्ञात नहीं
मिलिंद गुनाजी की माता का नामज्ञात नहीं
मिलिंद गुनाजी के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
मिलिंद गुनाजी की पत्नी का नामरानी गुनाजी ( एंकर – मराठी चैनल)
मिलिंद गुनाजी के बेटे का नामअभिषेक गुनाजी
मिलिंद गुनाजी की बहू का नामराधा पाटिल

मिलिंद गुनाजी का बॉलीवुड में पदार्पण  (Milind Gunaji’s Bollywood debut)

मिलिंद गुनाजी ने वर्ष 1993 में साई परांजपे द्वारा निर्देशित फिल्म पपीहा से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था| इस फिल्म में मिलिंद गुनाजी ने कबीर सागर का किरदार निभाया था। वर्ष 1994 में भी उन्होंने गोविंद निहलानी द्वारा निर्देशित फिल्म द्रोहकाल में काम किया था परंतु इनसे मिलिंद गुनाजी को कोई खास पहचान नहीं मिली। वर्ष 1996 में जब उन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म फरीद में इंस्पेक्टर इंद्रजीत सक्सेना का किरदार निभाया तो दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा इसे खूब पसंद किया गया। वर्ष 1997 में मिलिंद गुनाजी को फरेब फिल्म में नकारात्मक किरदार निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ विलन फिल्म फेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया था। इसके पश्चात दूसरी बात उनको मुख्य पहचान वर्ष 1997 में प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा फिल्म विरासत से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने बल्ली ठाकुर का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्रियां तब्बू तथा पूजा बत्रा थी। इस फिल्म के लिए भी वर्ष 1998 में सर्वश्रेष्ठ विलन अवॉर्ड फिल्मफेयर अवार्ड के लिए मिलिंद गुनाजी का नाम नामांकित किया गया था।

Also Read  राजेश पुरी का संक्षिप्त परिचय। (Brief introduction of Rajesh Puri)

इसके अलावा उन्होंने अन्य सुपरहिट फिल्मों जैसे कि जुल्मी वर्ष 1999,  गॉड मदर वर्ष 1999,  जिस देश में गंगा रहता है वर्ष 2,000,  अंश द डेडली पार्ट वर्ष 2002,  देवदास वर्ष 2002,  एलओसी कारगिल वर्ष 2003,  फिर हेरा फेरी वर्ष 2006,  ब्लैक एंड वाइट वर्ष 2008,  यह मेरा इंडिया वर्ष 2009,  खट्टा मीठा वर्ष 2010, रेस 3 वर्ष 2018,  भूल भुलैया 2 वर्ष 2022 आदि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मिलिंद गुनाजी  का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Milind Gunaji Debut in Indian Television Industry.)

वर्ष 1997 में मिलिंद गुनाजी ने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक ब्योमकेश बक्शी के एक एपिसोड सही का कांटा में देबाशीष की भूमिका निभा कर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इसके पश्चात उन्होंने सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले  सुपरहिट धारावाहिक सीआईडी के 2 एपिसोड में भी काम किया। वर्ष 2006 में मिलिंद गुनाजी ने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान में विजयपाल का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

Also Read  सुरभी तिवारी का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief Biography of Surbhi Tiwari)

वर्ष 2011 में इन्होंने कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक वीर शिवाजी में जागीरदार शाहजी राजे भोसले का किरदार निभाया। वर्ष 2012 में मिलिंद गुनाजी ने लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक हमने ली है शपथ में एसीपी प्रताप यशवंतराव भेजें का महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।

मिलिंद गुनाजी की कुल संपत्ति

30  करोड़ रुपए के लगभग

मिलिंद गुनाजी का पसंदीदा खाना

 पाव भाजी और मोदक

 मिलिंद गुनाजी के पसंदीदा अभिनेता

 संजय दत्त, अजय  देवगन और अमिताभ बच्चन

 मिलिंद गुनाजी की पसंदीदा अभिनेत्री

 शिल्पा शेट्टी और रेखा

 मिलिंद गुनाजी की पसंदीदा गायिका 

 आशा भोसले

 मिलिंद गुनाजी की पसंदीदा फिल्में

 खाकी और अग्निपथ

error: Content is protected !!