महेश मांजरेकर एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने कम समय में बहुत अधिक नाम कमाया। वह हिंदी सिनेमा की ही नहीं बल्कि अंग्रेजी, तेलुगू, मराठी, तमिल, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में भी दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुके हैं। महेश मांजरेकर एक कुशल अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता और निर्देशक तथा पटकथा लेखक भी हैं। महेश मांजरेकर को बचपन से ही अभिनय का शौक था और कॉलेज के दिनों से ही वह थियेटर ग्रुप्स के साथ जुड़ गए थे। महेश मांजरेकर ने वर्ष 1992 में जीवा सखा मराठी फिल्म से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया था। वह कई सुपरहिट फिल्मों का लेखन और निर्देशन भी कर चुके हैं। वह अपनी कुछ फिल्मों में अपनी आवाज में गीत भी गा चुके हैं। वर्ष 2014 में महेश मांजरेकर ने राज ठाकरे की ओर से लोकसभा चुनाव में भी हिस्सा लिया परंतु असफल रहे। महेश मांजरेकर अब तक लगभग 75 फिल्मों में काम कर चुके हैं । बॉलीवुड में महेश मांजरेकर केवल सलमान खान को भी अपना दोस्त मानते हैं।
महेश मांजरेकर का जन्म 16 अगस्त 1958 को बॉम्बे महाराष्ट्र में हुआ था। इनके माता-पिता और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है। इनके एक भाई हैं जिनका नाम शैलेश मांजरेकर है और एक बहन है जिनका नाम देवयानी मांजरेकर है।
महेश मांजरेकर की स्कूली शिक्षा डॉन बॉस्को हाई स्कूल मुंबई से हुई। स्कूली शिक्षा के पश्चात उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। कॉलेज के दिनों में ही महेश मांजरेकर थियेटर ग्रुप्स के साथ जुड़ गए थे और प्रारंभ में उन्होंने मराठी नाटकों में अभिनय करना शुरू किया। वर्ष 1984 में उन्होंने मराठी नाटक अफलातून में जब अभिनय किया तो दर्शकों द्वारा उसे खूब पसंद किया गया।
महेश मांजरेकर अपने फ़िल्मी जीवन के साथ साथ निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। महेश मांजरेकर ने अपने जीवन में दो शादियां की। इनकी पहली पत्नी का नाम दीपा मेहता है, जिनसे महेश मांजरेकर को एक बेटी और बेटा है। बेटी का नाम अश्वामि मांजरेकर और बेटे का नाम सत्य मांजरेकर है। इनकी दूसरी पत्नी मेधा मांजरेकर है और इन से भी इन्हें एक बेटी की प्राप्ति हुई जिनका नाम साई मांजरेकर है। इनकी एक सौतेली बेटी भी है जिनका नाम गौरी इंगवले है। व्यक्तिगत रूप से महेश मांजरेकर एक खुशमिजाज व्यक्ति हैं।
| वास्तविक नाम | महेश वमन मांझरेकर |
| उपनाम | महेश |
| महेश मांजरेकर का जन्मदिन | 16 अगस्त 1958 |
| महेश मांजरेकर का जन्म स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
| महेश मांजरेकर का मूल निवास स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
| महेश मांजरेकर के घर का पता | हडपसर पुणे महाराष्ट्र |
| महेश मांजरेकर की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| महेश मांजरेकर का धर्म | हिंदू |
| महेश मांजरेकर की शैक्षणिक योग्यता | स्नातक |
| महेश मांजरेकर के स्कूल का नाम | डॉन बॉस्को हाई स्कूल मुंबई महाराष्ट्र |
| महेश मांजरेकर के कॉलेज का नाम | यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई |
| महेश मांजरेकर का व्यवसाय | अभिनेता, पटकथा लेखक, फिल्म निर्माता और निर्देशक |
| महेश मांजरेकर की प्रति फिल्म आय | 5 से 8 करोड़ रूपए के लगभग |
| महेश मांजरेकर की प्रति सप्ताह आय | 25 लाख रूपए |
| महेश मांजरेकर की कुल संपत्ति | 40 करोड़ रुपए के लगभग |
| महेश मांजरेकर की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| महेश मांजरेकर की लंबाई | 5 फुट 10 इंच |
| महेश मांजरेकर का वजन | 75 किलोग्राम |
| महेश मांजरेकर का शारीरिक माप | छाती 40 इंच, कमर 35 इंच, बाइसेप्स 13 इंच |
| महेश मांजरेकर की आंखों का रंग | भूरा |
| महेश मांजरेकर के बालों का रंग | काला और सफेद |
| महेश मांजरेकर के पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
| महेश मांजरेकर की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
| महेश मांजरेकर के भाई का नाम | शैलेश मांजरेकर |
| महेश मांजरेकर की बहन का नाम | देवयानी मांझरेकर |
| महेश मांजरेकर की पहली पत्नी का नाम | दीपा मेहता ( डायवोर्स) |
| महेश मांजरेकर की दूसरी पत्नी का नाम | मेधा मांजरेकर |
| महेश मांजरेकर के बेटे का नाम | सत्य मांजरेकर ( पहली पत्नी से) |
| महेश मांजरेकर की बेटी का नाम | अश्वामि मांजरेकर ( पहली पत्नी से) साई मांजरेकर ( दूसरी पत्नी से) गौरी इंगवले ( सौतेली बेटी) |
कुछ वर्षों तक मराठी थिएटर में काम करने के पश्चात महेश मांजरेकर ने प्रारंभ में दूरदर्शन मराठी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक क्षितिज में एक लेप्रसी मरीज के किरदार से पदार्पण किया था परंतु इसके पश्चात वर्ष 1999 में उन्होंने वास्तव : द रियलिटी फिल्म से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पदार्पण किया। अपनी पहली ही फिल्म से महेश मांजरेकर चर्चा में आ गए थे और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 मिलियन रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। इसके पश्चात उन्होंने अस्तित्व, कुरुक्षेत्र, निदान, जिस देश में गंगा रहता है जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ लेखन कार्य भी किया। यह सभी फिल्में वर्ष 2000 में रिलीज हुई।
इसके पश्चात भी महेश मांजरेकर ने कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि तेरा मेरा साथ रहे वर्ष 2001, हथियार वर्ष 2002, विरुद्ध : फैमिली कम्स फर्स्ट वर्ष 2005, एफ्यू : फ्रेंडशिप अनलिमिटेड आदि का निर्देश भी किया और लेखन भी।
महेश मांजरेकर ने बहुत सी फिल्मों में अभिनय भी किया जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें पहली बार वर्ष 2002 में संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म कांटे से प्राप्त हुई थी पूर्णविराम जिसमें उन्होंने राजा “ बल्ली” यादव का किरदार निभाया था। वर्ष 2002 में उन्होंने संजय झा द्वारा निर्देशित फिल्म प्राण जाये पर शान ना जाये में भी मुन्ना भाई हटेला का किरदार निभाया।
बॉलीवुड में महेश मांजरेकर की सबसे अधिक सलमान खान के साथ ही बनती हैं इसका सबूत उनकी फिल्म में ही हैं। वर्ष 2009 में महेश मांजरेकर प्रभु देवा द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म वांटेड का भी हिस्सा रहे जिसमें उन्होंने सीनियर इंस्पेक्टर दौलत आर तलपडे का नकारात्मक किरदार निभाया था। वर्ष 2010 में उन्होंने अभिनव सिंह कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म दबंग मे हरिया (रज्जो के पिता) का किरदार निभाया था। वर्ष 2011 में भी महेश मांजरेकर ने सलमान खान के साथ अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म रेडी में काम किया और वर्ष 2014 में सोहेल खान द्वारा निर्देशित फिल्म जय हो मैं भी काम किया।
महेश मांजरेकर ने वर्ष 2006 में डांसिंग रियालिटी शो झलक दिखला जा सीजन 1 से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। वर्ष 2009 में भी उन्होंने रियलिटी शो अरे दीवानों मुझे पहचानो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। इसके साथ ही वह कई रियालिटी शो जैसे कि बिग बॉस मराठी सीजन 1, 2, 3, 4 को हॉस्ट भी कर चुके हैं। एजेंट राघव : क्राइम ब्रांच धारावाहिक में महेश मांजरेकर ने दिलीप चौहान का किरदार भी निभाया।
5 से 8 करोड़ रूपए के लगभग
25 लाख रूपए
40 करोड़ रुपए के लगभग
सलमान खान
क्रिकेट
काला
What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…
A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…
While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…
India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…
Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…
Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…