• Loading stock data...

राजेश पुरी का संक्षिप्त परिचय। (Brief introduction of Rajesh Puri)

Rajesh Puri introduction

राजेश पुरी का मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री और हिंदी सिनेमा में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। राजेश पुरी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के शिष्य रह चुके हैं। वर्ष  1983 में उन्होंने ब्लैक कॉमेडी फिल्म जाने भी दो यारो से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। वर्ष 1989 में इन्होंने जैसी करनी वैसी भरनी फिल्म में भी काम किया।वर्ष 1984 में राजेश पुरी ने हम लोग धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। जिसमें इन्होंने ललित प्रसाद उर्फ लल्लू का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। राजेश पुरी 130 से अधिक फिल्म में काम कर चुके हैं। राजेश पुरी केवल एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि निर्देशक भी हैं। वर्ष 2020 तक राजेश पुरी 500 से अधिक नाटकों में स्टेज परफॉर्मेंस कर चुके हैं। राजेश पुरी ने अपने करियर में अधिकतर हास्य और सकारात्मक किरदार ही निभाए।

Also Read  Keeping Your Guard Up: Avoid Job Scams With This Handy Guide

राजेश पुरी का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Rajesh Puri’s birth and his family background.)

राजेश पुरी के जन्म,  माता पिता,  भाई बहन और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है। केवल इतना ही ज्ञात है कि उनका जन्म नई दिल्ली भारत में हुआ था।

राजेश पुरी की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Rajesh Puri.)

राजेश पुरी की स्कूली शिक्षा हरकोर्ट बटलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नई दिल्ली से हुई थी। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और अभिनय के क्षेत्र में रुझान होने के कारण उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली में भी दाखिला लिया। जहां से उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखी।

राजेश पुरी की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Rajesh Puri)

वास्तविक नामराजेश पुरी
उपनामज्ञात नहीं
राजेश पुरी का लोकप्रिय किरदारललित प्रसाद उर्फ लल्लू  धारावाहिक हम लोग
राजेश पुरी  का जन्मदिनज्ञात नहीं
राजेश पुरी  की आयुज्ञात नहीं
राजेश पुरी  का जन्म स्थानदिल्ली भारत
राजेश पुरी  का मूल निवास स्थानदिल्ली भारत
राजेश पुरी  की राष्ट्रीयताभारतीय
राजेश पुरी  का धर्महिंदू
राजेश पुरी  की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
 अभिनय के क्षेत्र में कोर्स
राजेश पुरी  के स्कूल का नामहरकोर्ट बटलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नई दिल्ली 
राजेश पुरी  के कॉलेज का नामयूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली
 नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली
राजेश पुरी का व्यवसायअभिनेता और निर्देशक
राजेश पुरी की कुल संपत्ति75  करोड़  रुपए के लगभग
राजेश पुरी  के वैवाहिक स्थितिविवाहित

राजेश पुरी की शारीरिक संरचना (Body structure of Rajesh Puri)

राजेश पुरी की लंबाई5 फुट 7 इंच
राजेश पुरी  का वजन65 किलोग्राम
राजेश पुरी  का शारीरिक मापछाती 38 इंच,  कमर 32 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच
राजेश पुरी  की आंखों का रंगभूरा
राजेश पुरी  के बालों का रंगगंजापन

राजेश पुरी  का परिवार (Rajesh Puri’s family)

राजेश पुरी के पिता का नामज्ञात नहीं
राजेश पुरी  की माता का नामज्ञात नहीं
राजेश पुरी  के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
राजेश पुरी  की पत्नी का नामअंजू पूरी
राजेश पुरी  की बेटी का नामप्रकृति पुरी

राजेश पुरी  का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Rajesh Puri’s debut in the Indian television industry.)

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली से अभिनय की बारीकियां सीखने के पश्चात राजेश पुरी ने वर्ष 1984 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले  लोकप्रिय धारावाहिक हम लोग से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस धारावाहिक में उन्होंने ललित प्रसाद उर्फ लल्लू का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक के कुल 154 एपिसोड बनाए गए थे। वर्ष 2016 में राजेश पुरी ने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले सॉप ओपेरा धारावाहिक साथ निभाना साथिया में भी काम किया। इस धारावाहिक में इन्होंने केशव राठौड़ का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक से भी राजेश पुरी को बहुत ख्याति प्राप्त हुई। इस धारावाहिक के कुल 2184 एपिसोड बनाए गए थे। वर्ष 2019 में इन्होंने कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक शक्ति :  अस्तित्व के एहसास की में सुनील बंसल का किरदार निभाया। इस धारावाहिक के कुल 1360 एपिसोड बनाए गए थे और वर्तमान वर्ष 2022 में राजेश पुरी स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक साथ निभाना साथिया 2 में  भी काम कर रहे हैं जिसमें वह राजेश सेठ का किरदार निभा रहे हैं।

Also Read  अनीता कँवल का संक्षिप्त जीवन परिचय। ( Brief Biography of Anita Kanwal )

राजेश पुरी का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Rajesh Puri’s debut in Hindi cinema.)

राजेश पुरी ने वर्ष 1983 में स्टाईरीकल  ब्लैक कॉमेडी फिल्म जाने भी दो यारो से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। इस फिल्म में इन्होंने कामदार का किरदार निभाया था। इस फिल्म की मुख्य कलाकार नसीरुद्दीन शाह,  रवि बसवानी,  भक्ति बर्वे,  सतीश शाह,  ओम पुरी,  पंकज कपूर और नीना गुप्ता जैसे कलाकार थे। वर्ष 1986 में इन्होंने सुदर्शन रतन द्वारा निर्देशित फिल्म मानव हत्या में मुथुस्वामी का किरदार निभाया था। इसी वर्ष इनकी मोहन कुमार द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म अमृत भी रिलीज हुई थी। जिसमें इन्होंने बाबा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के मुख्य  अभिनेता राजेश खन्ना थे।

Also Read  Brilliant Gift Ideas for Mother’s Day Special

वर्ष 1989 में राजेश पूरी नहीं विमल कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म जैसी करनी वैसी भरनी में  प्यारेलाल का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री किमी काटकर थी। वर्ष 1991 में इन्होंने टी रामा राव द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा फिल्म प्रतिकार में मुरली की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित थी। यह फिल्म वर्ष 1987 में रिलीज हुई बंगाली फिल्म प्रतिकार का रीमेक थी। 

राजेश पुरी ने अपने करियर में लगभग सभी कैरेक्टर रोल निभाई है। उन्होंने अन्य कई सुपरहिट फिल्मों में जैसे कि दीदार वर्ष 1992,  किंग अंकल वर्ष 1993,  फूल और अंगार वर्ष 1993,  दुलारा वर्ष 1994,  दिलवाले वर्ष 1994,  आओ प्यार करें वर्ष 1994,  होगी प्यार की जीत वर्ष 1999,  आगाज वर्ष 2,000  में भी महत्वपूर्ण कैरेक्टर रोल निभाए हैं।

राजेश पुरी की कुल संपत्ति

75  करोड़  रुपए के लगभग

राजेश पुरी का पसंदीदा गीतकार

गुलजार

राजेश पुरी का पसंदीदा रंग

सफेद

error: Content is protected !!