सुशांत सिंह को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। सुशांत सिंह ने केवल हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि तेलुगु फिल्मों में भी अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। वर्ष 1998 में सुशांत सिंह ने राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित क्राइम फिल्म सत्या से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने पकिया का किरदार निभाया था। सुशांत सिंह को बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुख्य पहचान वर्ष 2002 में राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह से प्राप्त हुई थी 1 ग्राम जिसमें उन्होंने सुखदेव थापर का किरदार निभाया था। वर्ष 2022 तक सुशांत सिंह कुल मिलाकर लगभग 55 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2001 में सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक धड़कन से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था पूर्णविराम जिसमें उन्होंने डॉक्टर एलेन फर्नांडिस का किरदार निभाया था। टेलीविजन इंडस्ट्री में मुख्य पहचान उनको वर्ष 2012 में क्राइम शो सावधान इंडिया – इंडिया फाइट्स बैक से प्राप्त हुई थी। वर्ष 2001 से वर्ष 2021 तक उन्होंने लगभग 11 धारावाहिकों में काम किया है। सुशांत सिंह ने अपने करियर में अधिकतर कैरेक्टर रोल ही निभाए हैं। सुशांत सिंह को अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। अपने व्यवसाय के साथ साथ सुशांत सिंह सामाजिक कार्यों में भी पूर्ण रूप से सक्रिय रहते हैं।
सुशांत सिंह का जन्म 9 मार्च 1972 को बिजनौर उत्तर प्रदेश में हुआ था। सुशांत सिंह के माता-पिता, पारिवारिक पृष्ठभूमि और भाई बहनों के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।
सुशांत सिंह की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा जी बी पंत गवर्नमेंट इंटर कॉलेज उत्तराखंड से हुई थी। बाद में उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा को बिरला विद्या निकेतन नई दिल्ली से पूरा किया। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज नई दिल्ली में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।
| वास्तविक नाम | सुशांत सिंह |
| उपनाम | सुशांत |
| सुशांत सिंह के लोकप्रिय किरदार | सुखदेव ( फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह वर्ष 2002 हॉस्टिंग सावधान इंडिया टेलीविजन शो |
| सुशांत सिंह का जन्मदिन | 9 मार्च 1972 |
| सुशांत सिंह की आयु | 50 वर्ष |
| सुशांत सिंह का जन्म स्थान | बिजनौर उत्तर प्रदेश भारत |
| सुशांत सिंह का मूल निवास स्थान | बिजनौर उत्तर प्रदेश भारत |
| सुशांत सिंह की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| सुशांत सिंह का धर्म | नास्तिक ( परन्तु परिवार हिंदू धर्म में विश्वास रखता है। |
| सुशांत सिंह की शैक्षणिक योग्यता | अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर |
| सुशांत सिंह के स्कूल का नाम | जी बी पंत गवर्नमेंट इंटर कॉलेज उत्तराखंड बिरला विद्या निकेतन नई दिल्ली |
| सुशांत सिंह के कॉलेज का नाम | किरोड़ीमल कॉलेज नई दिल्ली |
| सुशांत सिंह का व्यवसाय | अभिनेता, हॉस्ट और लेखक |
| सुशांत सिंह की मासिक आय | 15 – 20 लाख रूपए के लगभग |
| सुशांत सिंह की कुल संपत्ति | 20 करोड़ रूपए के लगभग |
| सुशांत सिंह की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| सुशांत सिंह की वैवाहिक तिथि | 29 नवंबर 1999 |
| सुशांत सिंह की लंबाई | 5 फुट 9 इंच |
| सुशांत सिंह का वजन | 75 किलोग्राम |
| सुशांत सिंह का शारीरिक माप | छाती 40 इंच, कमर 30 इंच, बाइसेप्स 14 इंच |
| सुशांत सिंह की आंखों का रंग | गहरा भूरा |
| सुशांत सिंह के बालों का रंग | काला |
| सुशांत सिंह के पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
| सुशांत सिंह की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
| सुशांत सिंह के भाई बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
| सुशांत सिंह की पत्नी का नाम | मोलिना सिंह ( कथक कलाकार) |
| सुशांत सिंह के बेटे का नाम | शिवाकाश सिंह |
| सुशांत सिंह की बेटी का नाम | कुकू सिंह |
सुशांत सिंह ने वर्ष 1998 में राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित क्राइम फिल्म सत्या से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में सुशांत सिंह ने पकिया का किरदार निभाया था जबकि अन्य मुख्य कलाकार जेडी चक्रवर्ती, उर्मिला मातोंडकर, मनोज बाजपाई, आदित्य श्रीवास्तव और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार थे। वर्ष 1999 में इन्होंने राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म कौन में कुरैशी का किरदार निभाया था। सुशांत सिंह को मुख्य पहचान पहली बार वर्ष 2002 में राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह से प्राप्त हुई थी। जिसमें इन्होंने सुखदेव थापर का किरदार निभाया था। इसी वर्ष इनकी मणि शंकर द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म 16 दिसंबर भी रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने विक्टर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में भी सुशांत सिंह के अभिनय को दर्शकों तथा क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया गया।
इन फिल्मों की सफलता के पश्चात उन्होंने अन्य कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि दम वर्ष 2003, पैसा वसूल वर्ष 2004, लक्ष्य वर्ष 2004, फैमिली : टाइस ऑफ़ ब्लड वर्ष 2006, लागा चुनरी में दाग वर्ष 2007, पाठशाला वर्ष 2010, रक्त चरित्र वर्ष 2010, हेट स्टोरी 2 वर्ष 2014, बेबी वर्ष 2015 आदि में भी अतुलनीय काम किया।
सुशांत सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने के साथ-साथ वर्ष 2001 में सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक धड़कन से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इस धारावाहिक में उन्होंने डॉ एलेन फर्नांडिस का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 2007 में उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक विरुद्ध में सुशांत शर्मा ( वसुधा का पति) का किरदार निभाया था।
सुशांत सिंह ने धारावाहिकों में कैरेक्टर रोल निभाने के साथ-साथ बहुत से रियलिटी शोज़ को हॉस्ट भी किया जैसे कि वांटेड : हाई अलर्ट वर्ष 2011, सक्सेस स्टोरीज : जमीन से फलक तक वर्ष 2016, सावधान इंडिया : इंडिया फाइट्स बैक वर्ष 2012 आदि। जिनमें से सबसे अधिक सफलता इन्हें सावधान इंडिया : इंडिया फाइट्स बैक से प्राप्त हुई।
15 – 20 लाख रूपए के लगभग
20 करोड़ रूपए के लगभग
What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…
A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…
While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…
India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…
Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…
Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…