Lifestyle

नम्रता शिरोडकर का संक्षिप्त जीवन परिचय।  (Brief biography of Namrata Shirodkar)

नम्रता शिरोडकर को मुख्य तौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाना जाता है परंतु वह हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कन्नड़,  मलयालम,  तेलुगू, मराठी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। नम्रता शिरोडकर मराठी परिवार से संबंध रखती हैं। वर्ष 1993 में वह मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी है। वह मिस यूनिवर्स पेजेंट प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह मिस एशिया पेसिफिक कॉन्टैक्ट में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वर्ष 1977 में उन्होंने शिर्डी के साईं बाबा फिल्म से बतौर बाल कलाकार अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया था। वर्ष 2000 में उन्होंने महेश बाबू के साथ स्क्रीन सांझा करते हुए तेलुगू सिनेमा में भी पदार्पण किया। वर्ष 1998 में उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन सांझा करते हुए दीपक सरीन  द्वारा निर्देशित फिल्म जब प्यार किसी से होता है से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। नम्रता शिरोडकर को सबसे अधिक उपलब्धि और लोकप्रियता वर्ष 1999 में आई फिल्म  वास्तव :  द रियलिटी  से प्राप्त हुई थी।

नम्रता शिरोडकर का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Namrata Shirodkar’s birth and family background.)

नम्रता शिरोडकर का जन्म 22 जनवरी 1972 को बॉम्बे  महाराष्ट्र में रहने वाले एक मराठी परिवार में हुआ था। इनके पिता के नाम के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है परंतु इनकी माता का नाम वनिता शिरोडकर है। इनकी एक और  बड़ी बहन है जिनका नाम शिल्पा शिरोडकर है। इनकी दादी मीनाक्षी शिरोडकर  दिग्गज  मराठी अभिनेत्री हुआ करती थी। उन्होंने वर्ष 1938 में  मास्टर विनायक द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ब्रह्मचारी में मुख्य भूमिका निभाई थी।

नम्रता शिरोडकर के शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Namrata Shirodkar.)

नम्रता शिरोडकर के शैक्षणिक योग्यता,  स्कूल और कॉलेज के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।

नम्रता शिरोडकर की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal Information of Namrata Shirodkar.)

वास्तविक नामनम्रता शिरोडकर
उपनामचीनू
नम्रता शिरोडकर का जन्मदिन22 जनवरी 1972
नम्रता शिरोडकर की आयु50 वर्ष
नम्रता शिरोडकर का जन्म स्थानबॉम्बे  महाराष्ट्र भारत
नम्रता शिरोडकर का मूल निवास स्थानफिल्म नगर,  हैदराबाद तेलंगाना
नम्रता शिरोडकर की राष्ट्रीयताभारतीय
नम्रता शिरोडकर का धर्महिंदू
नम्रता शिरोडकर की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
नम्रता शिरोडकर के स्कूल का नामज्ञात नहीं
नम्रता शिरोडकर के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
नम्रता शिरोडकर का व्यवसायअभिनेत्री
नम्रता शिरोडकर की प्रति फिल्म आय 1 करोड़ रूपए के लगभग
नम्रता शिरोडकर की कुल संपत्ति50 करोड़ रूपए से अधिक
नम्रता शिरोडकर की वैवाहिक स्थितिविवाहित
नम्रता शिरोडकर की वैवाहिक तिथि10 फरवरी 2005

नम्रता शिरोडकर का फिगर व शारीरिक संरचना (Namrata Shirodkar’s figure and body structure)

नम्रता शिरोडकर की लंबाई5 फुट 7 इंच
नम्रता शिरोडकर का वजन57 किलोग्राम
नम्रता शिरोडकर का फिगर व शारीरिक मापअप्पर 34 इंच,  कमर 26 इंच,  लोअर 35 इंच
नम्रता शिरोडकर की आंखों का रंग भूरा
नम्रता शिरोडकर के बालों का रंगकाला

नम्रता शिरोडकर का परिवार (Namrata Shirodkar’s family)

नम्रता शिरोड़कर के पिता का नामज्ञात नहीं
नम्रता शिरोडकर की माता का नामवनिता शिरोडकर
नम्रता शिरोडकर के भाई का नामज्ञात नहीं
नम्रता शिरोडकर की बड़ी बहन का नामशिल्पा शिरोडकर
नम्रता शिरोडकर के पति का नाममहेश बाबू ( अभिनेता )
नम्रता शिरोडकर के बेटे का नामगौतम कृष्णा गात्तमानेनि
नम्रता शिरोडकर की बेटी का नामसितारा

नम्रता शिरोडकर का मॉडलिंग इंडस्ट्री में योगदान (Contribution of Namrata Shirodkar to the modeling industry)

नम्रता शिरोडकर  बचपन से ही एक मॉडल और अभिनेत्री बनना चाहती थी। नम्रता शिरोडकर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और जल्दी ही उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में खूब नाम  और पहचान बनाई। वर्ष 1993 में उन्होंने भारत में होने वाले मिस इंडिया कांटेस्ट में पहला स्थान प्राप्त करके मिस इंडिया का ताज अपने नाम करवाया। इसके अलावा वह मिस यूनिवर्स पेजेंट  कॉन्टेस्ट में  भी हिस्सा ले चुकी है और इसमें वह छठे स्थान तक बनी रही। इसी वर्ष,  वर्ष 1993 में उन्होंने मिस एशिया पेसिफिक कॉन्टेस्ट में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और फर्स्ट रनर अप का खिताब अपने नाम करवाया।

नम्रता शिरोडकर का अभिनय और बॉलीवुड में पदार्पण। (Acting and Bollywood debut of Namrata Shirodkar.)

नम्रता शिरोडकर ने 5 वर्ष की आयु में ही अशोक वि भूषण द्वारा निर्देशित  शिर्डी के साईं बाबा फिल्म में  एक बाल कलाकार के तौर पर अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया। इसके पश्चात  उन्होंने  वर्ष 1998 में दीपक सरीन द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म जब प्यार किसी से होता है से  बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री सलमान खान और ट्विंकल खन्ना थी।  इस फिल्म में नम्रता शिरोडकर ने पूजा का  एक छोटा किरदार निभाया था। इसी वर्ष इनकी दो और फिल्में मेरे दो अनमोल रतन तथा हीरो हिंदुस्तानी भी रिलीज हुई थी।

 वर्ष 1999 में इनकी दो फिल्में कच्चे धागे मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित  और वास्तव :  द रियलिटी  रिलीज हुई जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता इन्हें वास्तव :  द रियलिटी  फिल्म से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म में इन्होंने सोनिया का किरदार निभाया था। दूसरी बार इनको मुख्य पहचान वर्ष 2000 में आई राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म पुकार से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने  पूजा मल्लप्पा  की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए नम्रता शिरोडकर को सहायक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया था।

इसके अलावा वह अन्य सुपरहिट फिल्म  जैसे कि  हेरा फेरी वर्ष 2,000, अस्तित्व वर्ष 2,000,  आवाज वर्ष 2,000,  अलबेला वर्ष 2001,  तेरा मेरा साथ रहे वर्ष 2001,  हथियार :  फेस टू फेस विद रियलिटी  वर्ष 2002,  दिल विल प्यार व्यार वर्ष 2002,  प्राण जाये पर शान ना जाये वर्ष 2003,  एलओसी कारगिल वर्ष 2003, चरस :  ज्वाइंट ऑपरेशन ,  मेजर  वर्ष 2022  में भी काम किया ।

नम्रता शिरोडकर की प्रति फिल्म आय

1 करोड़ रूपए के लगभग 

नम्रता शिरोडकर की कुल संपत्ति

50 करोड़ रूपए से अधिक 

नम्रता शिरोडकर की वैवाहिक तिथि

10 फरवरी 2005

नम्रता शिरोडकर के पति का नाम

 महेश बाबू ( अभिनेता ) 

Abigail Thorn

Recent Posts

Techie Couple Joins Wedding Reception Virtually: A New Trend

What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…

2 months ago

Vladimir Putin 2025 Visit to India – Strategic Partnership in the Making

A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…

2 months ago

Indian scammers in Dubai: How the Xettle scheme threatens the UAE’s financial security

While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…

7 months ago

How two Indian entrepreneurs challenged reliability of the fintech sector: the Transpay Case

India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…

7 months ago

What to Look for When Choosing a Lawyer for Extradition Defense

Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…

9 months ago

Why E-Books Are Great for Travel Lovers

Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…

1 year ago