Lifestyle

मिलिंद सोमन का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Milind Soman)

मिलिंद सोमन को मुख्य तौर पर मॉडलिंग और बॉलीवुड के  साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में अभियान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। मिलिंद सोमन का जन्म स्कॉटलैंड में रहने वाले एक मराठी परिवार में हुआ था। मिलिंद सोमन पहली बार सबसे अधिक अलीशा चिनॉय के गीत मेड इन इंडिया से वर्ष 1995 में चर्चा में आए थे। जिससे उन्हें लोकप्रियता प्राप्त हुई थी। मिलिंद सोमन ने वर्ष 2000 में इस्माइल श्रॉफ द्वारा निर्देशित फिल्म तरकीब से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने कैप्टन अजीत वर्मा का किरदार निभाया था। वर्ष 2002 में मणि शंकर द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म 16 दिसंबर में भी मिलिंद सोमन द्वारा निभाए गए विक्रम के किरदार को खूब पसंद किया गया। मिलिंद सोमन  वर्ष 2022 तक लगभग 35 फिल्म और 17 टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1995 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक अ माउथहफुल ऑफ स्काई  से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। साथ ही साथ मिलिंद सोमन म्यूजिक एल्बम्स में भी काम कर चुके हैं।

मिलिंद सोमन का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Milind Soman’s birth and his family background.)

मिलिंद सोमन का जन्म 4 नवंबर 1965 को ग्लासगौ स्कॉटलैंड में रहने वाले एक मराठी परिवार में हुआ था।  जहां वह 7 वर्ष की आयु तक अपने परिवार के साथ रहे और उसके पश्चात इनका परिवार वर्ष 1973 में मुंबई में आकर बस गया था। मिलिंद समान के पिता का नाम प्रभाकर सुमन है और वह एक साइंटिस्ट थे। इनकी माता का नाम उषा सुमन है  वह एक अध्यापिका हुआ करती थी। मिलिंद सोमन की एक छोटी और दो बड़ी बहने हैं जिनका नाम अनुपमा सोमन,  नेत्र सोमन और मेधा सोमन है।10 वर्ष की आयु से ही मिलिंद सोमन एक बहुत अच्छे तैराक हुआ करते थे। मिलिंद सोमन  महाराष्ट्र में नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप और 5 बार  नेशनल चैंपियनशिप  ब्रेस्ट स्ट्रोक  कैटेगरी में विजेता रह चुके हैं।

मिलिंद सोमन की शैक्षणिक योग्यता। (Milind Soman’s educational qualification.)

मिलिंद सोमन की स्कूली शिक्षा डॉक्टर एंटोनियो डा सिल्वा हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज ऑफ कॉमर्स से हुई थी। स्कूली शिक्षा के पश्चात इन्होंने सबू सिद्दिक इंजीनियरिंग कॉलेज मुंबई से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की शिक्षा प्राप्त की। 

मिलिंद सोमन की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Milind Soman.)

वास्तविक नाममिलिंद उषा सोमन
उपनामआयरन मैन,  मैराथन मैन ऑफ बॉलीवुड
मिलिंद सोमन का जन्मदिन 4 नवंबर 1965
मिलिंद सोमन  की आयु56 वर्ष
मिलिंद सोमन  का जन्म स्थानस्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम
मिलिंद सोमन  का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
मिलिंद सोमन  की राष्ट्रीयताभारतीय
मिलिंद सोमन  का धर्महिंदू
मिलिंद सोमन  की जाति ब्राह्मण
मिलिंद सोमन  की शैक्षणिक योग्यताइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
मिलिंद सोमन  के स्कूल का नामडॉक्टर एंटोनियो डा सिल्वा हाई स्कूल मुंबई
मिलिंद सोमन  के कॉलेज का नामसबू सिद्दिक इंजीनियरिंग कॉलेज मुंबई
मिलिंद सोमन  का व्यवसायअभिनेता,  मॉडल,  निर्माता,  फिटनेस प्रमोटर और बिजनेसमैन
मिलिंद सोमन की प्रति मासिक आय50  लाख रुपए के लगभग
मिलिंद सोमन  की कुल संपत्ति150  करोड़ रुपए के लगभग
मिलिंद सोमन की वैवाहिक स्थितिविवाहित
मिलिंद सोमन की वैवाहिक तिथिजुलाई 2006 –  2009 ( डाइवोर्स)
21 अप्रैल 2018 ( वर्तमान विवाह)

मिलिंद सोमन की शारीरिक संरचना (Body structure of Milind Soman)

मिलिंद सोमन की लंबाई5 फुट 11 इंच
मिलिंद सोमन  का वजन75 किलोग्राम
मिलिंद सोमन  का शारीरिक मापछाती 40 इंच,  कमर 30 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच
मिलिंद सोमन  की आंखों का रंगभूरा
मिलिंद सोमन  के बालों का रंगकाला और सफेद

मिलिंद सोमन  का परिवार (Milind Soman family)

मिलिंद सोमन के पिता का नामप्रभाकर सुमन ( वैज्ञानिक)
मिलिंद सोमन  की माता का नामऊषा सोमन ( अध्यापिका)
मिलिंद सोमन  की बहनों के नामअनुपमा सोमन, नेत्र सोमन , मेधा सोमन
मिलिंद सोमन की पहली पत्नी का नाममायलीन जंपनोई (वर्ष 2006 –  वर्ष 2009 तक )
मिलिंद सोमन  की दूसरी पत्नी का नामअंकिता कोंवर (वर्तमान)

मिलिंद सोमन का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Milind Soman’s debut in the Indian television industry.)

मिलिंद सोमन ने वर्ष 1995 में दूरदर्शन पर अंग्रेजी भाषा में प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक अ माउथ ऑफ़ स्काई से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में मिलिंद सोमन ने आकाश भंडारकर का किरदार निभाया था। वर्ष 1997 में उन्होंने दूरदर्शन मेट्रो पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक सी होक्स में  विक्रम राजपूत का किरदार निभाया। इसी वर्ष इन्होंने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक मार्गरेटा में पेट्रो की भूमिका भी निभाई थी। वर्ष 1998 में इन्होंने कैप्टन व्योम  धारावाहिक में टाइटल किरदार निभाया था। वर्ष 2000 में  मिलिंद सोमन ने इम्तियाज खान द्वारा निर्देशित धारावाहिक नूरजहां में सलीम का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

मिलिंद सोमन  धारावाहिकों के अलावा  टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शोस में बतौर कंटेस्टेंट और जज बन कर भी काम कर चुके हैं। वर्ष 2010 में उन्होंने फियर फैक्टर :  खतरों के खिलाड़ी सीजन 3  में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल और  एमटीवी सुपरमॉडल ऑफ द ईयर रियलिटी शो को जज भी कर चुके हैं।

मिलिंद सोमन का बॉलीवुड में पदार्पण (Milind Soman’s Bollywood debut)

वर्ष 2000 में मिलिंद सोमन ने इस्माइल श्रॉफ द्वारा निर्देशित क्राईम ड्रामा फिल्म तरकीब से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने कैप्टन अजीत वर्मा का किरदार निभाया था। इस फिल्म  मुख्य कलाकार नाना पाटेकर,  तब्बू,  शिल्पा शेट्टी,  आशुतोष राणा और आदित्य पंचोली थे। वर्ष 2002 में उन्होंने मणि शंकर द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म  16 दिसंबर में विक्रम का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अन्य मुख्य कलाकार डैनी डेंजोंगपा, गुलशन ग्रोवर, सुशांत सिंह थे।  बॉलीवुड में इस फिल्म से उन्हें पहली बार मुख्य पहचान प्राप्त हुई थी। वर्ष 2005 में उन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म जुर्म  में रोहित का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ अन्य कलाकार बॉबी देओल और लारा दत्ता थी। 

वर्ष 2012 में मिलिंद सोमन ने अश्विनी चौधरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स  में आर माधवन,  बिपाशा बसु,  दीपन्निता शर्मा,  ओमी वैद्य,  और  मृणालिनी  शर्मा के साथ काम किया। वर्ष 2015 में वह संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित एपीके हिस्टॉरिकल रोमांस फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में मिलिंद सोमन ने  अंबाजी पंत पुरंदरे  का किरदार निभाया था।

मिलिंद सोमन की प्रति मासिक आय

50  लाख रुपए के लगभग

मिलिंद सोमन  की कुल संपत्ति

150  करोड़ रुपए के लगभग

मिलिंद सोमन आपकी पसंदीदा फिल्म

 शोले

मिलिंद सोमन  का पसंदीदा लेखक

बिल बैरीसन 

मिलिंद सोमन का पसंदीदा डिजाइनर

रोहित बाल,  सुनीत वर्मा,  मनीष अरोड़ा,  सब्यसाची मुखर्जी

Abigail Thorn

Recent Posts

Techie Couple Joins Wedding Reception Virtually: A New Trend

What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…

2 months ago

Vladimir Putin 2025 Visit to India – Strategic Partnership in the Making

A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…

2 months ago

Indian scammers in Dubai: How the Xettle scheme threatens the UAE’s financial security

While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…

7 months ago

How two Indian entrepreneurs challenged reliability of the fintech sector: the Transpay Case

India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…

7 months ago

What to Look for When Choosing a Lawyer for Extradition Defense

Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…

9 months ago

Why E-Books Are Great for Travel Lovers

Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…

1 year ago