• Loading stock data...

अंजना सुखानी  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief Biography of Anjana Sukhani )

Biography of Anjana Sukhani

 अंजना सुखानी  को मुख्य तौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना चाहता है। अंजना सुखानी  का जन्म वर्ष 1978 को जयपुर राजस्थान में हुआ था। उन्होंने वर्ष 2005 में हमदम  फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था| वर्ष 2022 तक वह लगभग 20 हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है। वर्ष 2005 में ही उन्होंने ना ऊपिरी  तेलुगु फिल्म से दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी पदार्पण किया। अब तक में लगभग 4  दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी है। वर्ष 2013 में उन्होंने यंग मलंग पंजाबी फिल्म में भी काम किया। इसके अतिरिक्त वह भारतीय रियलिटी शो फियर फैक्टर :  खतरों के खिलाड़ी में  बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी है। अंजना सुखानी के पसंदीदा अभिनेता अक्षय कुमार और अजय देवगन है। अंजना सुखानी  की पसंदीदा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा,  अनुष्का शर्मा और करीना कपूर हैं। उन्हें शॉपिंग करना और नई-नई जगहों पर घूमना बहुत अच्छा लगता है। वह कई कमर्शियल विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं| अंजना सुखानी को इंस्टाग्राम पर 174 K फॉलोवर्स फॉलो करते हैं| 

Also Read  फेनिल उमरीगर  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief Biography of Fenil Umrigar)

 अंजना सुखानी  का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Anjana Sukhani’s birthday and her family background )

 अंजना सुखानी का जन्म 10 दिसंबर 1978 को जयपुर राजस्थान में हुआ था। अंजना सुखानी के पिता का नाम ओम सुखानी और माता का नाम प्रीती सुखानी है| अंजना सुखानी का एक बड़ा भाई है परंतु उनका नाम ज्ञात नहीं है। अंजना सुखानी  की एक बहन है जिनका नाम मीना सुखानी है। वह भी बचना ए हसीनों फिल्म से  बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण कर चुकी है। पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर यह सिंधी हिंदू परिवार से संबंध रखती हैं।

 अंजना सुखानी का स्कूल, कॉलेज  और  शैक्षणिक योग्यता। (Anjana Sukhani’s School, College and Educational Qualification )

 अंजना सुखानी की स्कूली शिक्षा तबला हाई स्कूल खार  मुंबई से हुई थी और उसके पश्चात उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कार्डिफ़ मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी यूके में  दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने इंटरनेशनल बिजनेस में मैनेजमेंट डिग्री प्राप्त की है।

 अंजना सुखानी  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal Information of Anjana Sukhani )

वास्तविक नामअंजना सुखानी 
उपनाम ज्ञात नहीं 
अंजना सुखानी  का जन्मदिन10 दिसंबर 1978
अंजना सुखानी  की आयु 44 वर्ष
अंजना सुखानी  का जन्म स्थानजयपुर राजस्थान भारत
अंजना सुखानी  का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
अंजना सुखानी  की राष्ट्रीयताभारतीय
अंजना सुखानी  का धर्महिंदू
अंजना सुखानी  की जातीयताज्ञात नहीं
अंजना सुखानी  की शैक्षणिक योग्यताइंटरनेशनल बिजनेस में मैनेजमेंट डिग्री
अंजना सुखानी  के स्कूल का नामकमला हाई स्कूल खार  मुंबई
अंजना सुखानी  के कॉलेज का नामकार्डिफ़ मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी यूके
अंजना सुखानी  का व्यवसायअभिनेत्री और मॉडल
अंजना सुखानी  की प्रति फिल्म आय 50 लाख रूपए से अधिक 
अंजना सुखानी की प्रति विज्ञापन आय 15 लाख रूपए के लगभग 
अंजना सुखानी की कुल सम्पत्ति 50 करोड़ रूपए के लगभग 
अंजना सुखानी की वैवाहिक स्थिति ज्ञात नहीं 

 अंजना सुखानी का फिगर व बॉडी शेप (Anjana Sukhani’s figure and body shape)

अंजना सुखानी की लम्बाई 5 फुट 4 इंच
अंजना सुखानी का वज़न 55 किलोग्राम
अंजना सुखानी का फिगर अप्पर 32 इंच, कमर 28 इंच, लोअर 36 इंच 
अंजना सुखानी की आँखों का रंग काला 
अंजना सुखानी के बालों का रंग भूरा 

 अंजना सुखानी का परिवार (Anjana Sukhani’s family)

अंजना सुखानी के पिता का नाम ओम सुखानी 
अंजना सुखानी की माता का नाम प्रीती सुखानी 
अंजना सुखानी के भाई का नाम ज्ञात नहीं 
अंजना सुखानी की बहन का नाम मीणा सुखानी 

 अंजना सुखानी का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Anjana Sukhani debut in bollywood industry )

 अंजना सुखानी ने वर्ष 2005 में  कुशन नंदी  द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म हम दम से  बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने ऋतु जोशी का  किरदार निभाया था। वर्ष 2006 में अंजना सुखानी ने  रोहित नैयर द्वारा निर्देशित फिल्म  सुन जरा में तृषा का किरदार निभाया| वर्ष 2007 में वह निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म  सलाम- ए – इश्क में अंजलि का किरदार निभा चुकी हैं| यह एक मल्टीस्टारर फ़िल्म थी| जिसमें अनिल कपूर,  जूही चावला,  गोविंदा,  सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय खन्ना, आयशा टाकिया, जॉन अब्राहम और विद्या बालन ने काम किया था| वर्ष 2008 में उन्होंने  रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म गोलमाल रिटर्न्स में डेज़ी का किरदार भी निभाया था| 

Also Read  The Best Birthday Gifts for Friends

 वर्ष 2009 में पुनीत सिरा  द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म जय वीरू में  दिव्या का किरदार भी निभा चुकी है। इस फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार फरदीन खान,  कुणाल खेमू और दीया मिर्जा थी| वर्ष 2012 में वह  प्रियदर्शनी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म कमाल धमाल मालामाल केएक गीत में कैमियो अपीरियंस दे चुकी हैं| वर्ष 2019 में उन्होंने राज मेहता द्वारा निर्देशित कॉमेडी ड्रामा फिल्म गुड न्यूज़ में  करीना कपूर खान,  कियारा आडवाणी,  दिलजीत दोसांझ और अक्षय कुमार के साथ काम किया। इस फिल्म में उन्होंने रिचा बत्रा का किरदार निभाया था। वर्ष 2021 में वह  संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म मुंबई सागा में  सोनाली खेतान  का किरदार भी निभा चुकी है।

Also Read  किशोरी शक्ति योजना और उसका उद्देश्य। (Kishori Shakti Yojana and its objectives)

अंजना सुखानी  का दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण। (Anjana Sukhani debut in South Indian films )

अंजना सुखानी  ने वर्ष 2005 में कणमणि द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म ना ऊपिरि से दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी पदार्पण किया। इस फिल्म में उन्होंने मधु का किरदार निभाया था। वर्ष 2009 में उन्होंने प्रीतम गुब्बी द्वारा निर्देशित कन्नड़ फिल्म में अंजलि का किरदार भी निभाया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता गणेश थे। वर्ष 2002 में वह अगाथियण  द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कधल साम्राज्य्म में भी काम कर चुकी हैं| 

वर्ष 2013 में अंजना सुखानी ने  राजदीप सिंह द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यंग मलंग में  युवराज हंस,  नीतू सिंह,  विनयपाल बुत्तर,  अनीता केली और बल्ली बराड़ के साथ काम किया| इस फिल्म में उन्होंने किरण का किरदार निभाया था। 

  • अंजना सुखानी का फिगर 

अप्पर 32 इंच, कमर 28 इंच, लोअर 36 इंच 

  • अंजना सुखानी  की प्रति फिल्म आय 

50 लाख रूपए से अधिक 

  • अंजना सुखानी की प्रति विज्ञापन आय 

15 लाख रूपए के लगभग 

  • अंजना सुखानी की कुल सम्पत्ति 

50 करोड़ रूपए के लगभग 

  • अंजना सुखानी की वैवाहिक स्थिति 

ज्ञात नहीं 

Also Read : Biography Of Shruti Bisht

error: Content is protected !!