मनोज कुमार को मुख्य तौर पर हिंदी सिनेमा में उनके अभिनय के योगदान के लिए जाना जाता है। उनका वास्तविक नाम तो हरे कृष्ण गोस्वामी था परंतु जब वह युवा हुआ करते थे तो दिलीप कुमार, अशोक कुमार और कामिनी कौशल जैसे कलाकारों से बहुत प्रभावित थे और इसीलिए उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में आने के पश्चात अपना नाम बदलकर मनोज कुमार कर लिया। मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वह हिंदी सिनेमा में देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। मनोज कुमार ने वर्ष 1957 में फैशन फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। वर्ष 1970 से 1990 के दशकों में वह सबसे लोकप्रिय और कामयाब अभिनेताओं में से एक थे। वर्ष 1957 से 1999 तक मनोज कुमार ने लगभग 55 फिल्मों में अभिनय किया है। मनोज कुमार को सबसे अधिक उपलब्धि शहीद वर्ष 1965, उपकार वर्ष 1967, पूरब और पश्चिम वर्ष 1970, शोर वर्ष 1972, सन्यासी वर्ष 1975, दस नंबरी वर्ष 1976 और क्रांति वर्ष 1981 जैसी फिल्मों से प्राप्त हुई। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए मनोज कुमार को कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। वर्ष 1992 में भारत सरकार द्वारा मनोज कुमार को पद्मश्री के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को एबटाबाद नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस ब्रिटिश इंडिया ( वर्तमान ख़ैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान) में रहने वाले एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इन के बचपन का नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था। वर्ष 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान जब इनकी आयु 10 वर्ष की थी तभी इनका परिवार जंडियाला शेरखान से दिल्ली आकर बस गया था। इनके पिता का नाम एच एल गोस्वामी और माता का नाम कृष्णा कुमारी गोस्वामी था। इनके एक भाई भी हैं जिनका नाम राजीव गोस्वामी और एक बहन है जिनका नाम नीलम गोस्वामी है।
मनोज कुमार की प्रारंभिक शिक्षा और स्कूल के विषय में तो जानकारी नहीं मिलती है परंतु इतना अवश्य ज्ञात है कि उन्होंने स्नातक स्तर की शिक्षा हिंदू कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली से प्राप्त की है।
| वास्तविक नाम | हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी |
| उपनाम | मनोज कुमार, भारत कुमार |
| मनोज कुमार का जन्मदिन | 24 जुलाई 1937 |
| मनोज कुमार की आयु | 85 वर्ष |
| मनोज कुमार का जन्म स्थान | एबटाबाद नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस ब्रिटिश इंडिया ( वर्तमान ख़ैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान) |
| मनोज कुमार का मूल निवास स्थान | दिल्ली भारत |
| मनोज कुमार के घर का पता | लक्ष्मी विला, ग्राउंड फ्लोर 45, टैगोर रोड, सैंटाक्रूज वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र |
| मनोज कुमार की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| मनोज कुमार का धर्म | हिंदू |
| मनोज कुमार की जाति | ब्राह्मण |
| मनोज कुमार की शैक्षणिक योग्यता | स्नातक |
| मनोज कुमार के स्कूल का नाम | ज्ञात नहीं |
| मनोज कुमार के कॉलेज का नाम | हिंदू कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली |
| मनोज कुमार का व्यवसाय | अभिनेता,फिल्म मेकर, स्क्रीन राइटर, गीतकार और निर्देशक |
| मनोज कुमार के प्रति मासिक आय | 2 लाख रूपए |
| मनोज कुमार के कुल संपत्ति | 164 करोड़ रुपय के लगभग |
| मनोज कुमार की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| मनोज कुमार की लंबाई | 5 फुट 10 इंच |
| मनोज कुमार का वजन | 80 किलोग्राम |
| मनोज कुमार का शारीरिक माप | छाती 40 इंच, कमर 34 इंच, बाइसेप्स 13 इंच |
| मनोज कुमार की आंखों का रंग | काला |
| मनोज कुमार के बालों का रंग | काला और सफेद |
| मनोज कुमार के पिता का नाम | एचएल गोस्वामी |
| मनोज कुमार की माता का नाम | कृष्णा कुमारी गोस्वामी |
| मनोज कुमार के भाई का नाम | राजीव गोस्वामी |
| मनोज कुमार की बहन का नाम | नीलम गोस्वामी |
| मनोज कुमार की पत्नी का नाम | शशि गोस्वामी |
| मनोज कुमार के बेटों का नाम | विशाल गोस्वामी और कुणाल गोस्वामी |
युवावस्था से ही मनोज कुमार दिलीप कुमार और अशोक कुमार से बहुत प्रभावित थे। इसीलिए उनका रुझान भी अभिनय के क्षेत्र में बढ़ता गया और बाद में उन्हें अपना करियर भी इसी में बनाया। मनोज कुमार ने वर्ष 1957 में फैशन फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था परंतु इस फिल्म में उन्होंने सहायक अभिनेता का किरदार निभाया था। वर्ष 1960 में आई कांच की गुड़िया फिल्म में मनोज कुमार ने बतौर मुख्य अभिनेता पहली बार काम किया था। जिसमें उन्होंने राजू का किरदार निभाया था। मनोज कुमार को पहली बार मुख्य पहचान वर्ष 1962 में आई विजय भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म हरियाली और रास्ता से प्राप्त हुई थी जिसमें उन्होंने शंकर का किरदार निभाया था पूर्णविराम इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री माला सिन्हा थी।
वर्ष 1965 में मनोज कुमार ने एस राम शर्मा द्वारा निर्देशित शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म शहीद में भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। वर्ष 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के पश्चात तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने मनोज कुमार से यह अनुरोध किया कि वह जय जवान जय किसान लोगन को लेकर कोई फिल्म बनाएं। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए मनोज कुमार ने वर्ष 1967 में अभिनय ही नहीं किया बल्कि बतौर निर्देशक उपकार फिल्म का निर्देशन किया। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए। मनोज कुमार ने अपने करियर में अधिकतर देशभक्ति को लेकर ही फिल्में बनाई। वर्ष 1970 में उन्होंने पूरब और पश्चिम फिल्म में भी काम किया। वर्ष 1970 में ही उन्होंने राजकुमार के साथ मेरा नाम जोकर फिल्म में भी काम किया। जिसमें उन्होंने डेविड फ्रांसिस का किरदार निभाया था।
वर्ष 1981 में आई मनोज कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म जिसमें इन्होंने भारत/ क्रांति का किरदार भी निभाया था हिंदी सिनेमा में मील का पत्थर साबित हुई। यह हिंदी सेवा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है।
वर्ष 1968 सर्वश्रेष्ठ फिल्म फिल्मफेयर अवॉर्ड्स फिल्म उपकार
वर्ष 1968 सर्वश्रेष्ठ निर्देशक फिल्मफेयर अवार्ड फिल्म उपकार
वर्ष 1972 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्म फेयर अवार्ड फिल्म बेईमान
वर्ष 1972 सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग फिल्मफेयर अवॉर्ड्स फिल्म शोर
वर्ष 1975 सर्वश्रेष्ठ निर्देशक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स फिल्म रोटी कपड़ा और मकान
वर्ष 1968 सर्वश्रेष्ठ डायलॉग बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन फिल्म उपकार
वर्ष 1999 लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड फिल्मफेयर अवॉर्ड्स
वर्ष 1992 भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार
वर्ष 2016 दादा साहब फाल्के अवार्ड
2 लाख रूपए
164 करोड़ रुपय के लगभग
दिलीप कुमार और अशोक कुमार
कामिनी कौशल
What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…
A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…
While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…
India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…
Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…
Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…