मानव विज पंजाब से संबंध रखते हैं और अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले वह एक प्रैक्टिसिंग होम्योपैथिक डॉक्टर हुआ करते थे। मानव विज को मुख्य तौर पर बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। कोई बॉलीवुड पारिवारिक पृष्ठभूमि ना होते हुए भी उन्होंने बहुत जल्द अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। मानव विज ने वर्ष 2002 में सुकुमार नायर द्वारा निर्देशित बायोग्राफिकल फिल्म शहीदे आजम से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 2022 तक वह लगभग 17 हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। मानव विज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी मुख्य पहचान रखते हैं। उन्होंने वर्ष 2022 तक अब तक लगभग 11 पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वह वर्ष 2003 में एक तेलुगू फिल्म ओकारिकी ओकारू भी काम कर चुके हैं।
मानव विज का जन्म 2 जनवरी 1977 को पंजाब राज्य के फिरोजपुर जिला में रहने वाले एक सिख परिवार में हुआ था। इनके माता-पिता का नाम तो ज्ञात नहीं है परंतु यह ज्ञात है कि मानव विज एक निम्न मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखते थे। इनके भाई बहन के विषय में भी कोई जानकारी नहीं मिलती है।
मानव विज के स्कूल और स्कूल शिक्षा के विषय में तो जानकारी नहीं मिलती परंतु यह अवश्य ज्ञात है कि उन्होंने उच्च शिक्षा लुधियाना मेडिकल कॉलेज से प्राप्त की है। जहां से उन्होंने होम्योपैथि में अपनी शिक्षा को पूरा किया। अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले वर्ष 2002 तक मानव विज एक प्रैक्टिसिंग होम्योपैथिक डॉक्टर ही हुआ करते थे।
| वास्तविक नाम | मानव विज |
| उपनाम | मानव |
| मानव विज का जन्मदिन | 2 जनवरी 1977 |
| मानव विज की आयु | 45 वर्ष |
| मानव विज का जन्म स्थान | फिरोजपुर पंजाब भारत |
| मानव विज का मूल निवास स्थान | फिरोजपुर पंजाब भारत |
| मानव विज की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| मानव विज का धर्म | सिख |
| मानव विज की जाति | खत्री |
| मानव विज की शैक्षणिक योग्यता | होम्योपैथी डॉक्टर |
| मानव विज के स्कूल का नाम | ज्ञात नहीं |
| मानव विज के कॉलेज का नाम | लुधियाना मेडिकल कॉलेज |
| मानव विज का व्यवसाय | अभिनेता और गायक |
| मानव विज की प्रतीक फिल्म आय | 1 करोड़ रूपए |
| मानव विज की कुल संपत्ति | 20 करोड़ रुपए |
| मानव विज की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| मानव विज की वैवाहिक तिथि | 5 जुलाई 2005 |
| मानव विज की लंबाई | 5 फुट 11 इंच |
| मानव विज का वजन | 80 किलोग्राम |
| मानव विज का शारीरिक माप | छाती 42 इंच, कमर 34 इंच, बाइसेप्स 15 इंच |
| मानव विज की आंखों का रंग | गहरा भूरा |
| मानव विज के बालों का रंग | काला |
| मानव विज के पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
| मानव विज की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
| मानव विज के भाई बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
| मानव विज की पत्नी का नाम | मेहर विज |
| मानव विज के बच्चे का नाम | लागू नहीं |
मानव विज ने अपनी होम्योपैथी डॉक्टरी को छोड़कर वर्ष 2002 में सुकुमार नायर द्वारा निर्देशित शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म शहीदे आजम से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने सुखदेव का किरदार निभाया था। दर्शकों द्वारा मानव विज के अभिनय को इस फिल्म में खूब सराहा गया। वर्ष 2011 में उन्होंने पम्मी सोमल द्वारा निर्देशित फिल्म मम्मी पंजाबी में किरण खेर, कमलजीत सिंह और जैकी श्रॉफ के साथ काम किया। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2016 में अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित ब्लैक कॉमेडी क्राइम फिल्म उड़ता पंजाब में इंस्पेक्टर जुझार सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 99.7 करोड़ रुपए के लगभग रही थी।
वर्ष 2017 में मानव विज ने लगातार पांच फिल्मों रंगून विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित, फिल्लौरी अंशाई लाल द्वारा निर्देशित, नाम शबाना शिवम नायर द्वारा निर्देशित, लखनऊ सेंट्रल रंजीत तिवारी द्वारा निर्देशित, इंदु सरकार मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित में भी काम किया। वर्ष 2018 में मानव विज ने रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित एक्शन क्राइम सुपरहिट फिल्म रेस 3 में विजेंद्र सिंह का किरदार निभाया है।
वर्ष 2019 में उन्होंने अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म भारत में परमजीत सिंह बाजवा का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री सलमान खान और कैटरीना कैफ थी। वर्ष 2021 में वह हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित कॉमेडी हॉरर फिल्म रूही में गुनिया शकील का भी किरदार निभा चुके हैं। वर्ष 2022 में मानव विज ने आमिर खान की विवादित और बहुचर्चित अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म जो कि वर्ष 1994 में अमेरिकी फॉरेस्ट गम्प फिल्म का रीमेक थी में मुहोम्मद पाजी का किरदार निभाया है।
मानव विज ने वर्ष 2004 में बॉलीवुड में पदार्पण के पश्चात मनमोहन सिंह द्वारा निर्देशित पंजाबी फिल्म असा नू मान वतना दा से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया इस फिल्म के मुख्य अभिनेता हरभजन मान और अभिनेत्री किरणदीप किमी वर्मा और नीरू बाजवा थी। इस फिल्म में मानव विज ने डॉक्टर बलविंदर का किरदार निभाया था। इसके पश्चात मानव विज ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि देस होया परदेस वर्ष 2004, मन्नत वर्ष 2006, मिनी पंजाब वर्ष 2009 , सिकंदर वर्ष 2013, पंजाब 1984 वर्ष 2014, खिड़ो खुंडी वर्ष 2018 आदि में भी काम किया ।
मानव विज ने वर्ष 2007 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी में जयदीप साहिल विरानी के किरदार से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2009 में किस देश में है मेरा दिल में किरण की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2009 में यह स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक मितवा फूल कमल के में राघव का किरदार भी निभा चुके हैं। वर्ष 2019 में ही इन्होंने परछाई धारावाहिक में चंद्र का किरदार भी निभाया।
1 करोड़ रूपए
20 करोड़ रुपए
गुरदास मान
हॉकी
What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…
A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…
While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…
India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…
Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…
Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…