Lifestyle

मानव गोहिल का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Manav Gohil)

मानव गोहिल मुख्य तौर पर भारती टेलीविजन इंडस्ट्री में और बॉलीवुड में अभिनय के लिए जाने जाते हैं। मानव गोहिल ने वर्ष 2000 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक चूड़ियां  टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। मानव गोहिल को मुख्य पहचान वर्ष 2001 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कहानी घर घर की से प्राप्त हुई थी। इस धारावाहिक में उन्होंने विक्रम का सपोर्टिंग रोल निभाया था। इसके पश्चात वर्ष 2003 में मानव गोहिल ने कहानी तेरी मेरी धारावाहिक में बतौर मुख्य अभिनेता ध्रुव का किरदार भी निभाया। तब से उन्होंने मुख्य किरदार और सहायक किरदार दोनों ही निभाए। मानव गोहिल ने बहुत से रियलिटी शोस में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया । वर्तमान वर्ष 2022 में भी वह मैं हूं अपराजिता धारावाहिक में अक्षय सिंह का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। मानव गोहिल ने वर्ष 2003 में रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म चोरी चोरी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। वर्ष 2021 तक मानव गोहिल लगभग 7 फिल्मों में सफलतापूर्वक काम कर चुके हैं।

मानव गोहिल का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Manav Gohil’s birth and his family background.)

 मानव गोहिल का जन्म 9 नवंबर 1974 को सुरेंद्रनगर गुजरात में हुआ था। मानव गोहिल मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। इनके पिता का नाम विजय गोहिल और माता का नाम सुधा गोहिल है। मानव गोहिल की एक  बड़ी बहन भी है परंतु उनका नाम ज्ञात नहीं है। 

मानव गोहिल की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Manav Gohil.)

मानव गोहिल की शिक्षा के लिए इनका परिवार  सुरेंद्रनगर से वडोदरा में स्थानांतरित हो गया था। वहीं के एक स्कूल से इनके स्कूली शिक्षा हुई और बाद में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इन्होंने वडोदरा से ही बैचलर ऑफ कॉमर्स की शिक्षा प्राप्त की और बाद में एमबीए भी किया। अभिनय के क्षेत्र में रुझान होने के कारण मुझे अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आ गए और बाद में इन्होंने  किशोर नामित कपूर एक्टिंग स्टूडियो से भी अभिनय के क्षेत्र में कोर्स किया।

मानव गोहिल की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Manav Gohil)

वास्तविक नाममानव गोहिल
उपनाममानव
लोकप्रिय किरदारविक्रम –  धारावाहिक  कहानी घर घर की
मानव गोहिल का जन्मदिन9 नवंबर 1974
मानव गोहिल की आयु47 वर्ष
मानव गोहिल का जन्म स्थानसुरेंद्रनगर गुजरात भारत
मानव गोहिल का मूल निवास स्थानसुरेंद्रनगर गुजरात भारत
मानव गोहिल की राष्ट्रीयताभारतीय
मानव गोहिल का धर्महिंदू
मानव गोहिल की शैक्षणिक योग्यताकॉमर्स में स्नातक
एमबी
मानव गोहिल के स्कूल का नामज्ञात नहीं
मानव गोहिल के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
मानव गोहिल का व्यवसायअभिनेता
मानव गोहिल की प्रति एपिसोड आय 70 हज़ार रूपए
मानव गोविंद की प्रति फिल्म आय 50 लाख रूपए के लगभग
मानव गोहिल की कुल संपत्ति 38 करोड़ रूपए के लगभग
मानव कुमारी की वैवाहिक स्थितिविवाहित
मानव गोहिल की वैवाहिक तिथिवर्ष 2004

मानव गोहिल की शारीरिक संरचना (Body structure of Manav Gohil)

मानव गोहिल की लंबाई5 फुट 9 इंच
मानव गोहिल का वजन 75 किलोग्राम
मानव गोहिल का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 32 इंच,  बाइसेप्स 15 इंच
मानव गोहिल की आंखों का रंगभूरा
मानव गोहिल  के बालों का रंगकाला

मानव गोहिल का परिवार (Manav Gohil’s family)

मानव गोहिल के पिता का नामविजय गोहिल
मानव गोहिल की माता का नामसुधा गोहिल
मानव गोहिल की बड़ी बहन का नामज्ञात नहीं
मानव गोहिल की पत्नी का नामश्वेता कावतरा
मानव गोहिल की बेटी का नाम ज़हरा तबिथा गोहिल

मानव गोहिल का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Manav Gohil’s Debut in Indian Television Industry.)

मानव गोहिल ने एमबीए की शिक्षा पूरी करने के पश्चात एक मार्केटिंग कंसलटेंसी कंपनी के स्थापना की और कुछ सालों तक उसे चलाया। इसके पश्चात उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में हुए  ब्यूटी पेजेंट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और सौभाग्यवश  वह यह कांटेस्ट जीत गए। इस कॉन्टेस्ट की जीतने के बाद उनको मैन ऑफ गुजरात से सम्मानित किया गया। मॉडलिंग में अपना लक आजमाने के पश्चात वह  अभिनय में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई चले गए और वहां जाकर किशोर नामित कपूर एक्टिंग स्टूडियो से अभिनय की बारीकियां सीखी। फिर कहीं जाकर उसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2000 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक चूड़ियां से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने सहायक अभिनेता का किरदार निभाया था। 

वर्ष 2001 में  मानव गोहिल स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कहानी घर घर की में भी सहायक अभिनेता  विक्रम का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक से उन्हें पहली बार मुख्य पहचान और लोकप्रियता प्राप्त हुई। इसके पश्चात वर्ष  2001 और 2002 में  उन्होंने सुपरहिट धारावाहिक कुसुम और कसौटी जिंदगी की में भी सहायक किरदार निभाए। वर्ष 2003 में मानव गोहिल ने पहली बार सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कहानी तेरी मेरी में ध्रुव का मुख्य किरदार निभाया। इसके पश्चात उन्होंने कई धारावाहिकों जैसे कि सारा आकाश वर्ष 2003,  मंशा वर्ष  2003,  आयुष्मान वर्ष 2004,  इसे कहते हैं गोलमाल घर वर्ष 2005,  सरकार :  रिश्तो की अनकही कहानी वर्ष 2006, वैदेही वर्ष 2006,  अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो वर्ष 2010,  कुबूल है वर्ष 2013, कामना वर्ष 2021 और मैं हूं अपराजिता वर्ष 2022 में सहायक और मुख्य दोनों ही तरह के किरदार निभाए।

मानव गोहिल ने डेली सोप धारावाहिकों के अलावा  रियलिटी शोस जैसे कि फेम गुरुकुल वर्ष 2005,  फियर फैक्टर इंडिया वर्ष 2006,  नच बलिए 2  वर्ष 2006, बॉक्स क्रिकेट लीग वर्ष 2014 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया।

मानव गोहिल का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण (Manav Gohil’s debut in Bollywood industry)

मानव गोहिल ने वर्ष 2003 में मिलन लूथरिया  द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म चोरी चोरी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। वर्ष 2019 में इन्होंने बायोग्राफिकल फिल्म  सुपर 30 में पुरुषोत्तम का किरदार निभाया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 203 करोड़ के लगभग की कमाई की। वर्ष 2020 में मानव को लेने अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म बागी 3 में आसिफ़ का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 137 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वर्ष 2021 में इन्होंने रेणुका शहाणे द्वारा निर्देशित  त्रिभंगा फिल्म में  राघव की भूमिका भी निभाई थी।

हिंदी फिल्मों के साथ-साथ मानव गोहिल नहीं गुजराती सप्तपदी और पंजाबी लव यू सोणिये फिल्मों में भी काम किया।

Abigail Thorn

Recent Posts

Techie Couple Joins Wedding Reception Virtually: A New Trend

What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…

2 months ago

Vladimir Putin 2025 Visit to India – Strategic Partnership in the Making

A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…

2 months ago

Indian scammers in Dubai: How the Xettle scheme threatens the UAE’s financial security

While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…

7 months ago

How two Indian entrepreneurs challenged reliability of the fintech sector: the Transpay Case

India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…

7 months ago

What to Look for When Choosing a Lawyer for Extradition Defense

Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…

9 months ago

Why E-Books Are Great for Travel Lovers

Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…

1 year ago