Lifestyle

जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)

जन्म प्रमाण पत्र किसी भी देश या राज्य की सरकार के नियुक्त किए गए रजिस्ट्रार द्वारा प्रदान किया जाने वाला ऐसा दस्तावेज़ होता है, जो किसी व्यक्ति विशेष के जन्म और जन्मस्थान से सम्बंधित होता है| यह प्रमाण पत्र पूरा जीवन उसके अन्य प्रमाण पत्र बनाने में सहायक होता है| जिसका सत्यापन स्थानीय दाई/डॉक्टर द्वारा किया जाता है| पंजाब भी अपने राज्य में जन्मदर के रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए जन्म प्रमाण उपलब्ध करवाता है| जन्म प्रमाण पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया क्या है और इसके लिए कौन से दस्तावेज़ काम आते हैं, इस लेख में हम यही चर्चा करेंगे| 

पंजाब राज्य  में जन्म प्रमाण पत्र के प्रकार (Types of Birth Certificate in Punjab State)

पंजाब राज्य में प्रत्येक दंपत्ति को अपने बच्चे के जन्म के 21 दिनों के अंदर उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहिए| यह उस बच्चे के लिए आधिकारिक तौर पर अत्यंत महत्वपूर्ण होता है| पंजाब में जन्म प्रमाण पत्र का बनना 2 बातों पर निर्भर करता है : शहरी क्षेत्र में जन्म और ग्रामीण क्षेत्र में जन्म| 

शहरी क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र  :

  • यदि बच्चे के जन्म शहर के किसी हस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र या नर्सिंग होम में होता है तो उस संस्थान द्वारा अधिकृत कोई व्यक्ति जन्म से सम्बंधित रजिस्ट्रार कार्यालय में बच्चे का जन्म दर्ज कराने लिए बाध्य होता है|

ग्रामीण क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र :

  • हालांकि पंजाब ने अपने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और जच्चा बच्चा से सम्बंधित सभी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया है परन्तु यदि फिर भी किसी बच्चे का जन्म घर ही में दाई के द्वारा होता है तो उस परिवार का मुखिया जन्म से सम्बन्धित प्राधिकरण के पास उस बच्चे का जन्म का पंजीकरण कराने के लिए बाध्य होता है|

पंजाब में जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required for Birth Certificate Application in Punjab)

पंजाब राज्य में जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड़ती है| 

  • बच्चे का मेडिकल डिस्चार्ज प्रमाण पत्र
  • बच्चे के माता – पिता का निवास स्थान प्रमाण पत्र
  • माता – पिता का पहचान पत्र : आधार कार्ड, वॉटर पहचान पत्र आदि |

पंजाब में  प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए कितना शुल्क लगता है? (What is the application fee for the certificate in Punjab?)

आवेदक जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित प्राधिकरण कार्यालय में सरकारी शुल्क 12 और सुविधा शुल्क 50 रूपए के भुगतान के साथ पंजाब राज्य में आवेदन कर सकते हैं| 

जन्म प्रमाण पत्र के क्या लाभ होते हैं? (What are the benefits of birth certificate?)

जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति के आगे समस्त प्रमाणों पत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज़ का स्थान रखता है| जिसके आधार पर उसके आगे के प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं और यह केवल किसी व्यक्ति विशेष के लिए ही नहीं बल्कि राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर जन्मदर का पता लगाने में सहायक होता है| जन्म प्रमाण तर से सम्बंधित कुछ लाभ निम्नानुसार हैं| 

  • स्कूल में बच्चे का दाखिला करवाने के लिए|
  • पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वॉटर पहचान पत्र, जाती प्रमाण पत्र आदि बनाने के लिए|
  • किसी संस्था में नौकरी की पात्रता के लिए|
  • अदालत में बहुमत या अल्पसंख्यक की आयु प्रमाणित करने के लिए|

पंजाब में जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online for Birth Certificate in Punjab?)

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक निम्नानुसार कर सकते हैं : 

  • सबसे पहले आवेदक को पंजाब राज्य की आधिकारिक वैब साईट पर जाना होगा|
  • वैब साईट के होम पेज पर जाकर सिटिज़न लॉगिन का चयन करना होगा
  • उससे अगले पेज पर “ऑनलाइन सेवाओं की सूची से जन्म प्रमाण पत्र जारी करना (शहरी क्षेत्र)” का चयन करें|
  • उसके पश्चात अप्प्लाई ऑनलाइन का चयन करें|
  • आवेदन पत्र में पूछी गई जानकारी भरने के पश्चात सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन्ड कॉपी को अपलोड करें|
  • अंत में आवश्यक दस्तावेज़ों को अपलोड करने के पश्चात आवेदन फॉर्म को जमा करने से पहले अच्छी तरह दोबारा जांच लें और दिए गए सब्मिट पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को जमा करदें|

पंजाब के जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन फॉर्म में क्या जानकारी भरी जाती है ? (What information is to be filled in the application form for Birth Certificate of Punjab?)

यह आवेदन फॉर्म अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में होता है और दो भागों में भरा जाता है| 

भाग 1

  • आवेदक का नाम
  • आवेदक का निवास स्थान
  • बच्चे के साथ संबंध
  • लिंग  -पुरुष / महिला
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • वैवाहिक स्थिति
  • वॉटर कार्ड नंबर
  • आधार कार्ड नंबर
  • गरीबी रेखा से नीचे है या नहीं

भाग 2 –

  • बच्चे के जन्म का तरीका
  • बच्चे का नाम
  • बच्चे का नाम पंजाबी में (लिखें )
  • बच्चे का लिंग चयन लड़का / लड़की
  • बच्चे के पिता का नाम
  • बच्चे के पिता का नाम पंजाबी में (लिखें )
  • बच्चे की माता का नाम
  • बच्चे की माता का नाम पंजाबी में (लिखें )
  • बच्चे का निवास स्थान
Abigail Thorn

Recent Posts

Techie Couple Joins Wedding Reception Virtually: A New Trend

What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…

2 months ago

Vladimir Putin 2025 Visit to India – Strategic Partnership in the Making

A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…

2 months ago

Indian scammers in Dubai: How the Xettle scheme threatens the UAE’s financial security

While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…

7 months ago

How two Indian entrepreneurs challenged reliability of the fintech sector: the Transpay Case

India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…

7 months ago

What to Look for When Choosing a Lawyer for Extradition Defense

Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…

9 months ago

Why E-Books Are Great for Travel Lovers

Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…

1 year ago