• Loading stock data...

सुरभी तिवारी का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief Biography of Surbhi Tiwari)

Biography of Surbhi Tiwari

 सुरभी तिवारी  को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। सुरभी तिवारी  का जन्म वर्ष 1980 को कानपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। सुरभी तिवारी ने वर्ष 1997 में  घर जमाई धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था परंतु उन्होंने इस धारावाहिक के केवल 28 वें  एपिसोड में ही काम किया था। जिसमें उन्होंने कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया था। वर्ष 2016 तक वह  लगभग 16 धारावाहिकों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी है। जिनमें से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें कहानी घर घर की,  शगुन,  कुमकुम –  एक प्यारा सा बंधन,  हरी मिर्ची लाल मिर्ची  और एक रिश्ता साझेदारी का आदि  धारावाहिकों से प्राप्त हुई थी। सुरभी तिवारी ने अपने स्कूल के दिनों से ही  नाटक में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था| अपने अच्छे लुक्स के कारण उन्हें प्रारम्भ में बहुत सफ़लता मिली परन्तु बाद में उनकी फिज़िक के कारण उन्हें रोल मिलना काम हो गए| वर्ष 2016 में वह कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो में बतौर गेस्ट भी आ चुकी हैं| मनाली और मथुरा  सुरभी तिवारी के  फेवरेट डेस्टिनेशन स्थान हैं| सुरभी तिवारी को इंस्टाग्राम पर 250 K से अधिक फॉलोवर्स फॉलो करते हैं| 

Also Read   हंसिका मोटवानी  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief Biography of Hansika Motwani)

 सुरभी तिवारी का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Surbhi Tiwari’s birthday and her family background )

 सुरभी तिवारी का जन्म 19 अक्टूबर 1980 को कानपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। सुरभी तिवारी के पिता का नाम तो ज्ञात नहीं है परन्तु उनकी माता का नाम सरिता तिवारी है|  सुरभी तिवारी का एक बड़ा भाई है, जिसका नाम सौरभ तिवारी और एक बड़ी बहन है, जिसका नाम सारिका तिवारी है| 

 सुरभी तिवारी ने 10 फरवरी 2019 को दिल्ली में स्थित बिजनेसमैन प्रवीण कुमार सिन्हा से विवाह किया| 

 सुरभी तिवारी का स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक योग्यता। (Surbhi Tiwari’s School, College and Educational Qualification )

 सुरभी तिवारी  की स्कूली शिक्षा द  सरस्वती विद्यालय, मीरा भयानदार महाराष्ट्र से हुई थी। उसके पश्चात उन्होंने जय हिंद कॉलेज मुंबई महाराष्ट्र और रामनारायण रूइआ कॉलेज मुंबई महाराष्ट्र से उच्चतर शिक्षा प्राप्त की। सुरभी तिवारी  की शैक्षणिक योग्यता के विषय में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Also Read  How to Make Your Upcoming Relocation Smooth by Hiring Packers & Movers

 सुरभी तिवारी  की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal information of Surbhi Tiwari )

वास्तविक नामसुरभी तिवारी 
उपनाम ज्ञात नहीं 
सुरभी तिवारी  का लोकप्रिय किरदार आराधना :  धारावाहिक –  शगुन वर्ष 2000 के
सुरभी तिवारी का जन्मदिन19 अक्टूबर 1980
सुरभी तिवारी  की आयु42 वर्ष
सुरभी तिवारी  का जन्म स्थानकानपुर उत्तर प्रदेश भारत
सुरभी तिवारी  का मूल निवास स्थानकानपुर उत्तर प्रदेश भारत
सुरभी तिवारी  की राष्ट्रीयताभारतीय
सुरभी तिवारी  का धर्महिंदू
सुरभी तिवारी  की जातीयताज्ञात नहीं
सुरभी तिवारी  की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
सुरभी तिवारी  के स्कूल का नामद  सरस्वती विद्यालय मीरा भयंदर महाराष्ट्र
सुरभी तिवारी  के कॉलेज का नामजय हिंद कॉलेज मुंबई महाराष्ट्र
 राम नारायण रुइया कॉलेज मुंबई महाराष्ट्र
सुरभी तिवारी  का व्यवसायअभिनेत्री और मॉडल
सुरभी तिवारी  की मासिक आय2 लाख रूपए के लगभग 
सुरभी तिवारी  की वार्षिक आय25 लाख रूपए 
सुरभी तिवारी की कुल संपत्ति 2 करोड़ रूपए के लगभग 
सुरभी तिवारी की  वैवाहिक स्थितिविवाहित 
सुरभी तिवारी  की वैवाहिक तिथि10 फरवरी 2019 

 सुरभी तिवारी का फिगर व  बॉडी शेप (Surbhi Tiwari’s figure and body shape)

सुरभी तिवारी की लंबाई5 फुट 5 इंच
सुरभी तिवारी  का वजन75 किलोग्राम
सुरभी तिवारी  का फिगरअप्पर 36 इंच,  कमर 32 इंच, लोअर  38 इंच
सुरभी तिवारी  की आंखों का रंगकाला 
सुरभी तिवारी  के बालों का रंगकाला 

 सुरभी तिवारी  का परिवार (surbhi tiwari family)

सुरभी तिवारी के पिता का नामज्ञात नहीं
सुरभी तिवारी  की माता का नाम सरिता तिवारी 
सुरभी तिवारी के भाई का नाम सौरभ तिवारी 
सुरभी तिवारी की बहन का नाम सारिका तिवारी 
सुरभी तिवारी के पति का नाम प्रवीन कुमार सिन्हा 

 सुरभी तिवारी का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Surbhi Tiwari’s debut in Indian television serials )

सुरभी तिवारी ने वर्ष 1997 में जी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक घर जमाई से  भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक के मुख्य कलाकार सतीश शाह,  आर माधवन और मंदिरा बेदी थी। वर्ष 2000 में उन्होंने सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले माइकोलॉजिकल धारावाहिक श्री गणेश में देवी सति  का किरदार निभाया। वर्ष 2001 में उन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक कहानी घर घर की में  शिल्पा गौरव अग्रवाल का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इस धारावाहिक के कुल 1661 एपिसोड बनाए गए थे। 

Also Read  बिहार राज्य फसल सहायता योजना, इसका उद्देश्य और लाभ| ( Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana its purpose and benefits)

सुरभी तिवारी को पहली बार मुख्य पहचान वर्ष 2001 में  स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक शगुन से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने आराधना का मुख्य किरदार निभाया था। वर्ष 2005 में वह कुमकुम –  एक प्यारा सा बंधन धारावाहिक  में भी आभा चौहान का किरदार निभा चुकी हैं। वर्ष 2006 में उन्होंने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक हरी मिर्ची लाल मिर्ची में रिंकू खन्ना का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में पहले यह किरदार नीरू बाजवा ने निभाया था। वर्ष 2006 में वह सोनी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कुलवधू में  संयुक्ता समर सिंह राठौर का किरदार भी निभा चुकी है। 

वर्ष 2009 में सुरभी तिवारी ने  जी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो में  नंदिनी सिंह का किरदार निभाया। इस धारावाहिक के मुख्य कलाकार रतन राजपूत और अभिषेक रावत थे। इस धारावाहिक के कुल 423 एपिसोड बनाए गए थे। इसी वर्ष वह ज़ी टीवी पर प्रसारित की जाने वाली ऐतिहासिक मिनी सीरीज़  एक वीर स्त्री की कहानी –  झांसी की रानी में मैना बाई  का किरदार भी निभा चुकी है। वर्ष 2011 में उन्होंने दीया और बाती हम धारावाहिक में कंचन का किरदार भी निभाया। वर्ष 2016 में उन्होंने सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक एक रिश्ता साझेदारी का में सरिता सेठिया की  भूमिका निभाई है। इस धारावाहिक के 160 एपिसोड बनाए गए थे और अन्य मुख्य कलाकार किंशुक वैद्य,  शिव्या पठानिया,  सूरज थापर और  नीतीश पांडे आदि थे।

 सुरभी तिवारी  का फिगर

 अप्पर 36 इंच,  कमर 32 इंच, लोअर  38 इंच

सुरभी तिवारी  की मासिक आय

2 लाख रूपए के लगभग 

सुरभी तिवारी  की वार्षिक आय

25 लाख रूपए 

सुरभी तिवारी की कुल संपत्ति 

2 करोड़ रूपए के लगभग 

सुरभी तिवारी  की वैवाहिक तिथि

10 फरवरी 2019 

Also Read : Biography Of Barkha Singh

error: Content is protected !!