अनन्या खरे को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। अनन्या खरे अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले इंग्लिश टीचर रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 1984 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक हम लोग से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। उसके पश्चात वर्ष 1987 में आए धारावाहिक निर्मला वर्ष 1993 में आए धारावाहिक देख भाई देख से उन्हें भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री से मुख्य पहचान प्राप्त हुई। अनन्या खरे ने अपने टेलीविजन करियर में लगभग 26 धारावाहिकों में काम किया। वर्ष 1994 में उन्होंने सिकंदर भारती द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा फिल्म जालिम से बॉलीवुड में भी पदार्पण किया। बॉलीवुड में मुख्य पहचान उन्हें वर्ष 2002 में देवदास फिल्म से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने देवदास की भाभी कुमुद मुखर्जी का किरदार निभाया था। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए अनन्या खरे को कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है।
अनन्या खरे का जन्म 16 मार्च 1967 को रतलाम मध्य प्रदेश में हुआ था। इनके पिता का नाम विष्णु खरे था परंतु उनके व्यवसाय के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है। अनन्या खरे की माता, भाई-बहन और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।
अनन्या खरे के स्कूल और स्कूली शिक्षा के विषय में तो जानकारी नहीं मिलती है परंतु उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर की शिक्षा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली से प्राप्त की है।
| वास्तविक नाम | अनन्या खरे |
| उपनाम | ज्ञात नहीं |
| अनन्या खरे का लोकप्रिय किरदार | दीपा पांडे फिल्म चांदनी बार वर्ष 2001 और कुमुद मुखर्जी फिल्म देवदास वर्ष 2002 |
| अनन्या खरे का जन्मदिन | 16 मार्च 1967 |
| अनन्या खरे की आयु | 54 वर्ष |
| अनन्या खरे का जन्म स्थान | रतलाम मध्य प्रदेश भारत |
| अनन्या खरे का मूल निवास स्थान | रतलाम मध्य प्रदेश भारत |
| अनन्या खरे की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| अनन्या खरे का धर्म | हिंदू |
| अनन्या खरे की शैक्षणिक योग्यता | अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर |
| अनन्या खरे के स्कूल का नाम | ज्ञात नहीं |
| अनन्या खरे के कॉलेज का नाम | जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली |
| अनन्या खरे का व्यवसाय | अभिनेत्री |
| अनन्या खरे की कुल संपत्ति | 17 करोड़ रुपए के लगभग |
| अनन्या खरे की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| अनन्या खरे की वैवाहिक तिथि | वर्ष 2005 |
| अनन्या खरे की लंबाई | 5 फुट 1 इंच |
| अनन्या खरे का वजन | 50 किलोग्राम |
| अनन्या खरे का शारीरिक माप | अप्पर 32 इंच, कमर 29 इंच, लोअर 34 इंच |
| अनन्या खरे की आंखों का रंग | काला |
| अनन्या खरे के बालों का रंग | काला |
| अनन्या खरे के पिता का नाम | विष्णु खरे |
| अनन्या खरे की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
| अनन्या खरे के भाई बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
| अनन्या खरे के पति का नाम | डेविड |
| अनन्या खरे के बेटा बेटी के नाम | ज्ञात नहीं |
अनन्या खरे ने वर्ष 1984 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले पी कुमार वासुदेव द्वारा निर्देशित लोकप्रिय धारावाहिक हम लोग से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 1993 में अनन्या खरे ने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक देख भाई देख में भी काम किया। इस धारावाहिक में इन्होंने जुबेदा का कैमियो रोल किया था। इसी वर्ष इनका गुलजार द्वारा निर्देशित धारावाहिक किरदार भी दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया जिसमें इन्होंने मालती का किरदार निभाया। वर्ष 1995 में इन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक यह शादी नहीं हो सकती में बेबी की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2002 में अनन्या खरे ने सीआईडी धारावाहिक के भी विभिन्न एपिसोड में काम किया।
वर्ष 2012 में इन्होंने लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक मेरी मां में माया की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2013 में इन्होंने लाइफ ओके पर ही प्रसारित किए जाने वाले दूसरे धारावाहिक अमृत मंथन में इंदु छाबड़िया की भूमिका भी निभाई थी। वर्ष 2015 में इन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक मेरे अंगने में सरला अग्रवाल का किरदार निभाया । वर्ष 2018 में अनन्या खरे ने जी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक वो अपना सा में सुधा की भूमिका निभाई थी। हाल ही में अनन्या करें वर्ष 2022 में स्टार भारत पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक गुड से मीठा इश्क में नूतन खुराना का किरदार निभा रही है।
अनन्या खरे को भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 40 वर्षों का समय हो गया है और शायद इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड से अधिक उपलब्धि और लोकप्रियता धारावाहिकों के माध्यम से प्राप्त हुई।
अनन्या खरे ने वर्ष 1994 में सिकंदर भारती द्वारा निर्देशित क्राईम ड्रामा फिल्म जालिम से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार, विष्णुवर्धन, मधु, रंजीत और आलोक नाथ थे। वर्ष 1999 में इन्होंने ईश्वर निवास द्वारा निर्देशित एक्शन कराई में फिल्म शूल में बच्चू यादव की पत्नी का किरदार निभाया था। वर्ष 2002 में अनन्या खरे ने संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म देवदास में देवदास की भाभी कुमुद मुखर्जी का किरदार निभाया था।वर्ष 2001 में अनन्या खरे ने मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा फिल्म चांदनी बार में बार डांसर दीपा पांडे की भूमिका निभाई थी। जिसके लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री नेशनल अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था।
इसके अलावा इन्होंने द फिल्म वर्ष 2005, फ़ौरन वर्ष 2010, सब कुशल मंगल वर्ष 2019, पगलेट वर्ष 2021 में भी काम किया है। अनन्या खरे ने अपने करियर में अधिकतर नकारात्मक किरदार ही निभाए हैं जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया है।
वर्ष 2020 में अनन्या खरे ने ओल्ड बालाजी पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज बेबाकी में भी काम किया है। जिसमें उन्होंने बेनजीर अब्दुल्ला का किरदार निभाया।
17 करोड़ रुपए के लगभग
वर्ष 2005
What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…
A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…
While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…
India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…
Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…
Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…