सत्येन कप्पू का नाम हिंदी सिनेमा में बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। उनका हिंदी सिनेमा में बहुत अधिक योगदान है। बतौर अभिनेता सत्येन कप्पू ने हिंदी सिनेमा में 400 से अधिक फिल्मों में काम किया परंतु अधिकतर कैरेक्टर रोल ही निभाए। उन्होंने वर्ष 1961 में हेमंत गुप्ता द्वारा निर्देशित वर्ष 1892 में काबुलीवाला नावेल पर आधारित फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने मनोज मुखर्जी का किरदार निभाया था। वह अपने करियर में उस दौर के लगभग सभी सुपरहिट अभिनेताओं राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, जितेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, शत्रुघ्न सिन्हा, प्राण और बाद के अभिनेताओं जैसे कि गोविंदा, अनिल कपूर, सनी देओल, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम कर चुके हैं। सत्येंद्र कप्पू ने हिंदी सिनेमा में 45 वर्षों से अधिक काम किया और उनकी अंतिम फिल्म वर्ष 2006 में रमन कुमार द्वारा निर्देशित सरहद पार थी। वर्ष 1987 में उन्होंने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कथा सागर से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया था। जिसके पश्चात उन्होंने तीन अन्य धारावाहिकों द स्वोर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान, आरोहण, और घर जमाई में भी काम किया। वर्ष 2007 में सत्येन कप्पू का कार्डियक अरेस्ट के कारण 76 वर्ष की आयु में देहांत हो गया।
सत्येन कप्पू का जन्म 7 फरवरी 1931 को पानीपत (वर्तमान हरियाणा) , पंजाब प्रोविंस, ब्रिटिश इंडिया के समय भारत पाकिस्तान विभाजन से पूर्व हुआ था। इनके पिता भाई बहन और पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।
सत्येन कप्पू के स्कूल, स्कूली शिक्षा और कॉलेज के विषय में भी कोई जानकारी नहीं मिलती। यह अवश्य ज्ञात है कि वह वर्ष 1952 में इंडियन पीपल्स थियेटर एसोसिएशन मुंबई के साथ जोड़कर बतौर स्टेज एक्टर काम करने लग गए थे।
| वास्तविक नाम | सत्येंद्र शर्मा |
| उपनाम | सत्येंद्र कप्पू |
| लोकप्रिय नाम | सत्येन कप्पू |
| सत्येन कप्पू का जन्मदिन | 7 फरवरी 1931 |
| सत्येन कप्पू की आयु | 76 वर्ष ( मृत्यु के समय) |
| सत्येन कप्पू का जन्म स्थान | पानीपत ( वर्तमान हरियाणा) पंजाब प्रोविंस, ब्रिटिश इंडिया के समय |
| सत्येन कप्पू का मूल निवास स्थान | पानीपत हरियाणा भारत |
| सत्येन कप्पू की मृत्यु तिथि | 27 अक्टूबर 2007 |
| सत्येन कप्पू की मृत्यु का कारण | कार्डियक अरेस्ट |
| सत्येन कप्पू का मृत्यु स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
| सत्येन कप्पू की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| सत्येन कप्पू का धर्म | हिंदू |
| सत्येन कप्पू की शैक्षणिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
| सत्येन कप्पू के स्कूल का नाम | ज्ञात नहीं |
| सत्येन कप्पू के कॉलेज का नाम | ज्ञात नहीं |
| सत्येन कप्पू का व्यवसाय | अभिनेता |
| सत्येन कप्पू की कुल संपत्ति | 4 लाख रूपए के लगभग ( वर्ष 2019 में) |
| सत्येन कप्पू की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| सत्येन कप्पू की लंबाई | 5 फुट 6 इंच |
| सत्येन कप्पू का वजन | 70 किलोग्राम |
| सत्येन कप्पू का शारीरिक माप | छाती 38 इंच, कमर 32 इंच, बाइसेप्स 13 इंच |
| सत्येन कप्पू की आंखों का रंग | काला |
| सत्येन कप्पू के बालों का रंग | काला और सफेद |
| सत्येन कप्पू के पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
| सत्येन कप्पू की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
| सत्येन कप्पू के भाई बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
| सत्येन कप्पू की पत्नी का नाम | ज्ञात नहीं |
| सत्येन कप्पू की बेटियों के नाम | 4 बेटियां – तृप्ति कप्पू , उमा भारद्वाज परंतु दो बेटियों के नाम ज्ञात नहीं है |
वर्ष 1952में इंडियन पीपल्स थियेटर एसोसिएशन मुंबई के साथ जुड़ने के पश्चात वह अभिनय के क्षेत्र में तो पदार्पण कर चुके थे परंतु हिंदी सिनेमा में उन्होंने वर्ष 1961 में रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखित उपन्यास काबुलीवाला पर हेमेन गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म काबुलीवाला से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने मनोज मुखर्जी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता बलराज साहनी थे। वर्ष 1963 में सत्येन कप्पू ने बिमल रॉय द्वारा निर्देशित बंदिनी फिल्म में भी काम किया। वर्ष 1970 में उन्होंने चंद्र बोहरा द्वारा निर्देशित फिल्म खिलौना में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का किरदार निभाया था। इसी वर्ष उनकी दूसरी फिल्म शक्ति समानता द्वारा निर्देशित कटी पतंग भी रिलीज हुई थी। जिसमें उन्होंने डॉक्टर काशीनाथ की भूमिका निभाई थी। इनकी यह फिल्म भी जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता राजेश खन्ना थे।
इसी प्रकार वर्ष 1970 से 2006 तक उन्होंने विभिन्न सुपरहिट फिल्मों जैसे कि अमर प्रेम वर्ष 1972, जवानी दीवानी वर्ष 1972, अनुराग वर्ष 1972, जंजीर वर्ष 1973, खोटे सिक्के वर्ष 1974, दीवार वर्ष 1975, धर्मात्मा वर्ष 1975, शोले वर्ष 1975, ड्रीम गर्ल वर्ष 1977, दरवाजा वर्ष 1978, साजन बिना सुहागन वर्ष 1978, द बर्निंग ट्रेन वर्ष 1980, लावारिस वर्ष 1981, नमक हलाल वर्ष 1982, हिम्मतवाला वर्ष 1983, शराबी वर्ष 1984, तेरी मेहरबानियां वर्ष 1985, स्वर्ग से सुंदर वर्ष 1986, नसीब अपना अपना वर्ष 1986, जीते हैं शान से वर्ष 1988 जादूगर वर्ष 1989, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी वर्ष 1990, सौगंध वर्ष 1991, तिरंगा वर्ष 1993, हथकड़ी वर्ष 1995, लोफर 1996 , विरासत वर्ष 1997, अनाड़ी नंबर 1 1999, बेटी नंबर 1 वर्ष 2000, अंखियों से गोली मारे वर्ष 2002 आदि में भी काम किया|
वर्ष 1987 में सत्येन कप्पू ने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कथा सागर से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इस धारावाहिक में उन्होंने एक साधु का किरदार निभाया था। वर्ष 1990 में इन्होंने द स्वोर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान में मीर सैयद का किरदार निभाया था। से दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। वर्ष 1996 में होने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक आरोहण में कर्नल अरुण सचदेव की भूमिका और वर्ष 1997 में घर जमाई धारावाहिक में चांदनी के दादा की भूमिका निभाई।
आयु अधिक हो जाने के कारण सत्येन कप्पू बीमार रहने लगे थे और वह डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर के मरीज भी थे । जिसके कारण 27 अक्टूबर 2007 को सुंदर नगर मुंबई में स्थित अपने घर पर ही उनका 76 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। ओशिवारा श्मशान घाट मुंबई में सत्येन कप्पू का अंतिम संस्कार किया गया था।
4 लाख रूपए के लगभग ( वर्ष 2019 में)
7 अक्टूबर 2007
कार्डियक अरेस्ट
What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…
A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…
While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…
India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…
Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…
Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…