मुरली शर्मा को मुख्य तौर पर हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, मराठी और मलयालम सिनेमा में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। अभिनय के क्षेत्र में उन्होंने अपना करियर दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक राजा और रैंचो से वर्ष 1997 में प्रारंभ किया था। वर्ष 2002 तक वह लगभग 5 धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। वर्ष 2002 में मुरली शर्मा ने दिल विल प्यार व्यार फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वह वर्ष 2022 तक लगभग कुल मिलाकर 150 फिल्मों में काम कर चुके हैं। मुरली शर्मा को पहली बार मुख्य पहचान वर्ष 2004 में फरहा खान द्वारा निर्देशित मसाला फिल्म मैं हूं ना से प्राप्त हुई थी पूर्णविराम जिसमें उन्होंने कैप्टन खान का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह ढोल, धमाल, ब्लैक फ्राईडे, गोलमाल रिटर्न, आदि सुपरहिट फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। मुरली शर्मा को अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
मुरली शर्मा का जन्म 9 अगस्त 1972 को गुंटुर आंध्र प्रदेश में रहने वाले एक मराठी परिवार में हुआ था। इनके पिता बृजभूषण शर्मा मराठी हैं जबकि इनकी माता पद्मा शर्मा गुंटुर तेलुगु से है। मुरली शर्मा का पालन पोषण मुंबई में ही हुआ जिस कारण वह अपने आपको बॉम्बेवाला कहलाते हैं। इनके दो भाई भी हैं परंतु उनका नाम ज्ञात नहीं है।
मुरली शर्मा के स्कूल और कॉलेज के विषय में जानकारी नहीं मिलती परंतु इतना अवश्य ज्ञात है कि उन्होंने स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त की है। उसके पश्चात अभिनय के क्षेत्र में योगदान होने के कारण होने रोशन तनेजा स्कूल ऑफ़ एक्टिंग मुंबई में दाखिला ले लिया जहां से उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में ही डिप्लोमा स्तर की पढ़ाई की।
| वास्तविक नाम | मुरली शर्मा |
| उपनाम | ज्ञात नहीं |
| मुरली शर्मा का जन्मदिन | 9 अगस्त 1972 |
| मुरली शर्मा की आयु | 50 वर्ष |
| मुरली शर्मा का जन्म स्थान | गुंटुर आंध्र प्रदेश भारत |
| मुरली शर्मा का मूल निवास स्थान | गुंटुर आंध्र प्रदेश भारत |
| मुरली शर्मा की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| मुरली शर्मा का धर्म | हिंदू |
| मुरली शर्मा की शैक्षणिक योग्यता | स्नातक अभिनय के क्षेत्र में डिप्लोमा |
| मुरली शर्मा के स्कूल का नाम | ज्ञात नहीं |
| मुरली शर्मा के कॉलेज का नाम | रोशन तनेजा स्कूल ऑफ़ एक्टिंग मुंबई |
| मुरली शर्मा का व्यवसाय | अभिनेता |
| मुरली शर्मा की प्रति फिल्म आए | 50 लाख रुपए के लगभग |
| मुरली शर्मा की कुल संपत्ति | 70 करोड़ रुपए के लगभग |
| मुरली शर्मा की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| मुरली शर्मा की वैवाहिक तिथि | 22 मार्च 2009 |
| मुरली शर्मा की लंबाई | 6 फीट |
| मुरली शर्मा का वजन | 80 किलोग्राम |
| मुरली शर्मा का शारीरिक माप | छाती 40 इंच, कमर 32 इंच, बाइसेप्स 14 इंच |
| मुरली शर्मा की आंखों का रंग | हल्का भूरा |
| मुरली शर्मा के बालों का रंग | काला |
| मुरली शर्मा के पिता का नाम | बृजभूषण शर्मा ( मृत्यु वर्ष 2019) |
| मुरली शर्मा की माता का नाम | पदमा शर्मा ( कार्डियक अरेस्ट के कारण मृत्यु) |
| मुरली शर्मा के भाइयों के नाम | दो भाई ( नाम ज्ञात नहीं) |
| मुरली शर्मा की पत्नी का नाम | अश्विनी कलसेकर |
मुरली शर्मा ने अभिनय की बारीकियां सीखने के पश्चात वर्ष 1997 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक राजा और रैंचो से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में मुरली शर्मा ने विभिन्न एपिसोड्स में विभिन्न कैरक्टर्स निभाई थे। वर्ष 1997 में ही उन्होंने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक घर जमाई में डॉक्टर सलीम का किरदार भी निभाया था। वर्ष 1998 में उन्होंने 2 धारावाहिकों साया और रिश्ते में भी काम किया। वर्ष 2002 में उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक आर्यमान : ब्रह्मांड का योद्धा में सुक्रांत का किरदार निभाया था।
मुरली शर्मा ने वर्ष 2002 में फरहा खान द्वारा अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित फिल्म दिल विल प्यार व्यार से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इसी वर्ष इन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म राज़ में इंस्पेक्टर साहब का किरदार भी निभाया था। वर्ष 2003 में मुरली शर्मा ने विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित क्राईम ड्रामा फिल्म मकबूल में देवसरे की भूमिका और अश्विनी चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म धूप में कर्नल राठौर की भूमिका निभाई थी।
मुरली शर्मा को पहली बार मुख्य पहचान वर्ष 2004 में फराह खान द्वारा निर्देशित मसाला फिल्म मैं हूं ना से प्राप्त हुई थी। जिसमें इन्होंने कैप्टन खान का किरदार निभाया था। वर्ष 2004 में इन्होंने अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित क्राइम फिल्म ब्लैक फ्राइडे में इंस्पेक्टर विरेंद्र वाणी का किरदार भी निभाया। इसके अलावा उन्होंने अन्य सुपरहिट फिल्मों जैसे कि अपहरण वर्ष 2005, धमाल वर्ष 2007, ढोल वर्ष 2007, वन तू थ्री वर्ष 2008, जाने तू या जाने ना वर्ष 2008, गोलमाल रिटर्न्स वर्ष 2008, दबंग वर्ष 2010, गोलमाल 3 वर्ष 2010, ओएमजी – ओ माय गॉड वर्ष 2012, एबीसीडी 2 वर्ष 2015, साहो वर्ष 2019 आदि में भी अतुलनीय काम किया है। हम देखते हैं कि मुरली शर्मा ने अपने करियर में अधिकतर इंस्पेक्टर के किरदार ही निभाए हैं।
मुरली शर्मा ने अपने अभिनय के दम पर बहुत जल्द बॉलीवुड में अपना नाम बनाया और इसी के चलते उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों से भी प्रस्ताव आने लगे। वर्ष 2007 में मुरली शर्मा ने सुरेंद्र रेड्डी द्वारा निर्देशित एक्शन रोमांस तेलुगू फिल्म अतिधी दक्षिण भारतीय फिल्मों में पदार्पण किया। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता महेश बाबू और अभिनेत्री अमृता राव थी। वर्ष 2011 में उन्होंने प्रकाश राज द्वारा निर्देशित और निर्मित तमिल फिल्म धोनी में गनी भाई का किरदार निभाया था। वर्ष 2012 में मुरली शर्मा ने अजिंठा मराठी फिल्म में भी काम किया। जिसमें उन्होंने मुखिया का किरदार निभाया था। वर्ष 2012 में ही उन्होंने मेजर रवि द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर मलयालम फिल्म कर्म योद्धा में खैस खन्ना का किरदार निभाया। दक्षिण भारतीय फिल्मों में मुख्य तौर पर उनकी तेलुगु और तमिल फिल्मों में अच्छी पकड़ है।
50 लाख रुपए के लगभग
70 करोड़ रुपए के लगभग
तेजाब वर्ष 1988
जॉनी लीवर
वेनेला किशोर और गोविंदा
What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…
A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…
While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…
India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…
Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…
Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…