मोहन कपूर भारतीय टेलीविजन और हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। मोहन कपूर ने वर्ष 1992 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक सांप सीढ़ी ( स्नेक्स एंड लैडर्स) से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। यह धारावाहिक वर्ष 1992 से 1994 में पाकिस्तान नेपाल श्रीलंका में भी प्रसारित किया जाता था। इस धारावाहिक से मोहन कपूर की पहचान हर घर में बन गई थी। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2022 तक 20 विभिन्न धारावाहिकों में काम किया। कुछ धारावाहिक में उन्होंने कैरेक्टर रोल निभाए और कुछ धारावाहिकों को हॉस्ट किया। वर्ष 1996 में मोहन कपूर ने एंड चंद्र द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म बेकाबू से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस फिल्म में मोहन कपूर ने झंजर सिंह का किरदार निभाया था। वर्ष 2022 तक मोहन कपूर ने लगभग 31 फिल्मों में काम किया है। वह एक तमिल फिल्म और एक अंग्रेजी फिल्म द मार्बल्स में भी काम कर चुके हैं। मोहन कपूर अभिनय के अलावा बहुत सी अंग्रेजी फिल्मों में हिंदी डबिंग का काम भी कर चुके हैं। मोहन कपूर एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ वॉइस ओवर आर्टिस्ट तथा टेलीविजन होस्ट का काम भी करते हैं।
मोहन कपूर का जन्म 27 अक्टूबर 1965 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। इनके माता-पिता तथा पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है।
मोहन कपूर की शैक्षणिक योग्यता, स्कूल और कॉलेज के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कोई कोर्स किया है या नहीं इस विषय में भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
| वास्तविक नाम | मोहन कपूर |
| उपनाम | मोहन |
| मोहन कपूर का लोकप्रिय किरदार | सांप सीढ़ी धारावाहिक को हॉस्ट करना |
| मोहन कपूर का जन्म | 27 अक्टूबर 1965 |
| मोहन कपूर की आयु | 56 वर्ष |
| मोहन कपूर का जन्म स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
| मोहन कपूर का मूल निवास स्थान | मुंबई महाराष्ट्र भारत |
| मोहन कपूर की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| मोहन कपूर का धर्म | हिंदू |
| मोहन कपूर की शैक्षणिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
| मोहन कपूर के स्कूल का नाम | ज्ञात नहीं |
| मोहन कपूर के कॉलेज का नाम | ज्ञात नहीं |
| मोहन कपूर का व्यवसाय | अभिनेता, वॉइस ओवर आर्टिस्ट, टेलीविजन होस्ट |
| मोहन कपूर की कुल संपत्ति | 10 करोड़ रुपए के लगभग |
| मोहन कपूर की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
| मोहन कपूर की लंबाई | 5 फुट 11 इंच |
| मोहन कपूर का वजन | 80 किलोग्राम |
| मोहन कपूर का शारीरिक माप | छाती 40 इंच, कमर 34 इंच, बाइसेप्स 13 इंच |
| मोहन कपूर की आंखों का रंग | भूरा |
| मोहन कपूर के बालों का रंग | अर्ध गंजापन |
| मोहन कपूर के पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
| मोहन कपूर की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
| मोहन कपूर के भाई बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
| मोहन कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम | अंचित कौर ( लिव इन रिलेशनशिप – 16 वर्षों के लंबे रिलेशनशिप के बाद वर्ष 2015 में ब्रेकअप) |
मोहन कपूर ने वर्ष 1992 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले भारत के सबसे पहले रियलिटी शो में से एक सांप सीढ़ी ( स्नेक्स एंड लैडर्स) से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। मोहन कपूर ने टेलीविजन में पदार्पण बतौर टेलीविजन होस्ट किया था। अपने पहले ही धारावाहिक से वह देश भर के नागरिकों में अपनी एक पहचान बना चुके थे। यह धारावाहिक उस समय के सबसे सुपरहिट धारावाहिकों में से एक था। वर्ष 1995 में उन्होंने सर्फ व्हील आफ फॉर्चून में भी काम किया। वर्ष 1996 में उन्होंने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक हिप हिप हुर्रे में मोहन कपूर ने एक अपराधी का किरदार निभाया था। वर्ष 2002 में मोहन कपूर ने किटी पार्टी में रीवा के देवर की भूमिका निभाई थी। इस धारावाहिक के कुल 436 एपिसोड बनाए गए थे।
वर्ष 2017 में मोहन कपूर सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल धारावाहिक में डॉक्टर आनंद मल्होत्रा का किरदार भी निभा चुके हैं। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसके अलावा उन्होंने अन्य सुपरहिट धारावाहिकों जैसे कि सैटरडे सस्पेंस वर्ष 1999, जिंदगी बदल सकता है हादसा वर्ष 2008, सीआईडी वर्ष 2010, ईशान वर्ष 2010, 100% दे दना दन वर्ष 2010, कितनी मोहब्बत है 2 वर्ष 2010, अमृत मंथन वर्ष 2012, और होस्टेजस वर्ष 2019 आदि में भी काम कर चुके हैं ।
जल्द ही मोहन कपूर ने भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के माध्यम से अपनी एक पहचान बना ली थी और उन्हें हिंदी सिनेमा से भी फिल्मों के प्रस्ताव आने लगे थे। जिसके चलते उन्होंने वर्ष 1996 में एन चंद्रा द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म बेकाबू से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता संजय कपूर और अभिनेत्री ममता कुलकर्णी थी। इस फिल्म में मोहन कपूर नहीं जंजर सिंह का किरदार निभाया था। वर्ष 1997 में भी उन्होंने संजय कपूर के साथ दूसरे फिल्म ज़मीर : द अवेकनिंग ऑफ अ सोल में भी काम किया था। वर्ष 2002 में मोहन कपूर ने अनीस बजमी द्वारा निर्देशित फिल्म दीवानगी में अक्षय खन्ना, अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर के साथ काम किया। वर्ष 2011 में उन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित सुपर नेचुरल एक्शन हॉरर फिल्म हांटेड 3D में पादरी का किरदार निभाया था। वर्ष 2011 में मोहन कपूर ने सिद्धि के द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म बॉडीगार्ड में सलमान खान, राज बब्बर और करीना कपूर के साथ काम किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 234 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वर्ष 2012 में उन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित 3D हॉरर फिल्म राज़ 3 : द थर्ड डायमेंशन में इमरान खान, बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता के साथ काम किया।
इन फिल्मों के अलावा मोहन कपूर ने और भी कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि जौली एलएलबी वर्ष 2013, सुपर से ऊपर वर्ष 2013, क्रिएचर 3D वर्ष 2014, हैप्पी न्यू ईयर वर्ष 2014, यमला पगला दीवाना : फिर से वर्ष 2018, मिशन मंगल वर्ष 2019, सड़क 2 वर्ष 2020, द मार्बल्स वर्ष 2022 आदि में भी काम किया है।
10 करोड़ रुपए के लगभग
What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…
A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…
While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…
India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…
Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…
Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…