मोहन जोशी हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में भी मुख्य पहचान होते हैं। मोहन जोशी 1990 के दशक के मुख्य खलनायक में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय के करियर में लगभग सभी किरदार नकारात्मक निभाए हैं। अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले मोहन जोशी एक ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाया करते थे और उसके लिए ट्रक ड्राइवर का काम भी वह खुद ही किया करते थे। उसके पश्चात उन्होंने थियेटर ग्रुप्स के साथ काम करना शुरू किया और मात्र कुर्यात सदा तिंगलाम नाटक की ही वह 1000 बार से अधिक प्रस्तुति दे चुके हैं। उन्होंने अपने थिएटर के करियर में 8000 से अधिक थिएटर शो और लगभग 30 थिएटर नाटकों में काम किया है। मोहन जोशी हिंदी फिल्मों के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी मुख्य पहचान रखते हैं। मोहन जोशी को मराठी फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने वर्ष 1992 में सुरेश कृष्णा द्वारा निर्देशित जागृति फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। मोहन जोशी कुल मिलाकर 100 से अधिक फिल्मों और लगभग आठ टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।
मोहन जोशी का जन्म 12 जुलाई 1953 को बेंगलुरु कर्नाटक में हुआ था। मोहन जोशी का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था| इनके पिता का नाम सिरीश जोशी था और वह भारतीय सेना में कार्यरत थे। इनकी माता मैहर जोशी एक गृहणी महिला थी जो नागपुर से संबंध रखती थी। इनके दो भाई भी हैं परंतु उनके नाम ज्ञात नहीं है।
मोहन जोशी ने प्रारंभिक शिक्षा बेंगलुरु के ही एक स्कूल से प्राप्त की थी। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बृहण महाराष्ट्र कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स पुणे में दाखिला ले लिया। जहां से उन्होंने कॉमर्स में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।
| वास्तविक नाम | मोहन सिरीश जोशी |
| उपनाम | मोहन जोशी |
| मोहन जोशी का जन्मदिन | 12 जुलाई 1953 |
| मोहन जोशी की आयु | 69 वर्ष |
| मोहन जोशी का जन्म स्थान | बेंगलुरु कर्नाटक भारत |
| मोहन जोशी का मूल निवास स्थान | बेंगलुरु कर्नाटक भारत |
| मोहन जोशी की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| मोहन जोशी का धर्म | हिंदू |
| मोहन जोशी की शैक्षणिक योग्यता | कॉमर्स में स्नातक |
| मोहन जोशी के स्कूल का नाम | ज्ञात नहीं |
| मोहन जोशी के कॉलेज का नाम | बृहण महाराष्ट्र कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स पुणे |
| मोहन जोशी का व्यवसाय | अभिनेता |
| मोहन जोशी की प्रति एपिसोड आय | 50 हज़ार रूपए |
| मोहन जोशी की कुल संपत्ति | 30 करोड़ रूपए के लगभग |
| मोहन जोशी की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| मोहन जोशी की लंबाई | 5 फुट 10 इंच |
| मोहन जोशी का वज़न | 75 किलोग्राम |
| मोहन जोशी का शारीरिक माप | छाती 40 इंच, कमर 34 इंच, बाइसेप्स 13 इंच |
| मोहन जोशी की आंखों का रंग | काला |
| मोहन जोशी के बालों का रंग | काला और सफेद |
| मोहन जोशी के पिता का नाम | सिरीश जोशी |
| मोहन जोशी की माता का नाम | मैहर जोशी |
| मोहन जोशी के भाइयों का नाम | 2 भाई, नाम ज्ञात नहीं |
| मोहन जोशी की पत्नी का नाम | ज्योति जोशी |
| मोहन जोशी के बेटे का नाम | रोहन जोशी |
मोहन जोशी ने अपनी शिक्षा पूरी करने के पश्चात कीस्लोस्कार ग्रुप कंपनी में कुछ वर्षों तक काम किया और उसके पश्चात खुद की ट्रांसपोर्ट कम्पनी खोल ली | जिसके लिए वह ट्रक ड्राइवर का काम भी खुद ही किया करते थे| उन्होंने यह काम 8 वर्षों तक किया परन्तु एक एक्सीडेंट के बाद मोहन जोशी ने अपनी इस कम्पनी को बंद कर दिया | अपने घर का पालन पोषण करने के लिए वह मराठी थियेटर करने लगे| अभिनय में अपना करियर बनाने और बेहतर काम की तलाश में वह मुंबई आ गए| वर्ष 1992 में मोहन जोशी ने सुरेश कृष्णा द्वारा निर्देशित फिल्म जागृति से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया| इस फिल्म में उन्होंने ओम प्रकाश शर्मा का किरदार निभाया था|
इसके पश्चात वर्ष 1993 में मोहन जोशी ने गौतम अधिकारी द्वारा निर्देशित भूकंप फिल्म में दया पाटिल की भूमिका निभाई | अपनी म्हणत और उत्कृष्ट अभिनय के डैम पर मोहन जोशी जल्द ही हिंदी सिनेमा के मुख्य खलनायकों की सूची में शामिल हो गए और वर्ष 1990 से 2010 वह कईं सुपर हिट फिल्मों का हिस्सा रहे जैसे – गोपी किशन वर्ष 1994, आंदोलन वर्ष 1995, गुंडाराज वर्ष 1995, द गैंबलर वर्ष 1995, एक था राजा वर्ष 1996, कृष्णा वर्ष 1996, मृत्युदंड वर्ष 1997, भाई वर्ष 1997, मेजर साब वर्ष 1998, विनाशक वर्ष 1998, दाग़ : द फायर वर्ष 1999, हसीना मान जायेगी वर्ष 1999, बाग़बान वर्ष 2003, गर्व : प्राइड एंड ऑनर वर्ष 2004 आदि |
मोहन जोशी ने वर्ष 1983 में एक दाव भुताचा हॉरर कॉमेडी फिल्म से मराठी सिनेमा में पदार्पण किया था। वर्ष 1987 में उन्होंने खट्याल सासु नथाल सुन फिल्म में मेजर प्रकाश पन्द्रे का किरदार निभाया | इसके पश्चात उन्होंने कई मराठी सुपरहिट फिल्म जैसे कि सावत माज़ी लड़की वर्ष 1993, तू तिथे मी वर्ष 1998, घरबाहेर वर्ष 1999, साहेब वर्ष 2012, देओल बंद वर्ष 2015 आदि में भी काम किया |
वर्ष 1997 स्क्रीन अवार्ड फॉर बेस्ट विलन फिल्म मृत्युदंड
वर्ष 1999 नैशनल फिल्म अवार्ड फिल्म घरबाहेर
वर्ष 2003 अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद प्रेसिडेंट
वर्ष 2021 जीवन गौरव ज़ी मराठी अवार्ड बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में 50 वर्ष पूरे करने के लिए
वर्ष 2013 में मोहन जोशी नासिक में रहने वाले कुछ लोगों और अभिनेता चेतन दलवी के साथ शराब के नशे में दुर्व्यवहार करने के कारण चर्चा में रहे। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें मारा भी गया और अगले ही दिन मोहन जोशी ने अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद के प्रेसिडेंट के पद से इस्तीफा दे दिया।
50 हज़ार रूपए
30 करोड़ रूपए के लगभग
What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…
A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…
While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…
India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…
Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…
Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…