Lifestyle

मनोज पहवा का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Manoj Pahwa)

मनोज पहवा मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाने जाते हैं। इनका जन्म 8 दिसंबर 1963 को हुआ था। भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान इनके पिता पाकिस्तान से भारत आकर बस गए थे। मनोज पहवा बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते थे। मनोज पाहवा ने वर्ष 1984 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक हम लोग से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया था। वर्ष 2020 तक वह लगभग 14 धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। वर्ष 1996 में मनोज परवाने सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म इस रात की सुबह नहीं से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। जिसमें उन्होंने राजेश का किरदार निभाया था। वर्ष 2022 तक  मनोज पहवा 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। मनोज पाहवा ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। मनोज पाहवा ने अपने अभिनय के करियर में अधिकतर कॉमेडी किरदार ही निभाए हैं।

मनोज पहवा का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Manoj Pahwa’s birth and his family background.)

मनोज बाबा का जन्म 8 दिसंबर 1963 को नई दिल्ली में  रहने वाले एक पंजाबी परिवार  में हुआ था।  इनका परिवार वर्ष 1947 में हुए भारत पाकिस्तान विभाजन के दौरान पाकिस्तान से भारत आकर बस गए थे। इनकी माता उत्तर प्रदेश से संबंध रखती हैं।इनके पिता ने बाद में पूर्वी दिल्ली लक्ष्मी नगर में अपना घर बनाया था जहां वह सभी रहा करते थे। इनके पिता का ऑटोमोबाइल बैटरी  का कारोबार था और इनके पिता यही चाहते थे कि मनोज पहवा भी बड़े होकर उनके काम को आगे बढ़ाएं। मनोज पहवा के एक छोटे भाई  भी हैं परंतु उनका नाम ज्ञात नहीं है। इनकी दो बहने हैं जिनका नाम सुनीता गुप्ता और रेखा पाठक है।

मनोज पहवा की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Manoj Pahwa.)

मनोज पाहवा की शैक्षणिक योग्यता और कॉलेज के विषय में जानकारी नहीं मिलती है परंतु इतनी जानकारी अवश्य ज्ञात है कि उन्होंने नेशनल पब्लिक स्कूल दरयागंज  दिल्ली से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है।

मनोज पाहवा की व्यक्तिगत जानकारी। (Personal Information of Manoj Pahwa.)

वास्तविक नाममनोज पहवा
लोकप्रिय किरदारभाटिया ( धारावाहिक ऑफिस ऑफिस वर्ष 2001)
मनोज पाहवा का जन्मदिन8 दिसंबर 1963
मनोज पाहवा की आयु57 वर्ष
मनोज पहवा का जन्म स्थाननई दिल्ली भारत
मनोज पहवा का मूल निवास स्थानदिल्ली भारत
मनोज पहवा का धर्मपंजाबी
मनोज पहवा के घर का पता61 साईं शक्ति,  यारी रोड वर्सोवा अंधेरी मुंबई
मनोज पहवा  की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
मनोज पहवा  के स्कूल का नामनेशनल पब्लिक स्कूल नई दिल्ली
मनोज पहवा  के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
मनोज पहवा  का व्यवसायअभिनेता
मनोज पहवा  एपिसोड आय 1 लाख रूपए के लगभग
मनोज पहवा की मासिक आय 20 लाख रूपए के लगभग
मनोज पहवा की कुल संपत्ति21  करोड़ रुपए के लगभग
मनोज पहवा की वैवाहिक स्थितिविवाहित
मनोज पहवा  की वैवाहिक तिथि23 जनवरी 1988

मनोज पहवा  की शारीरिक संरचना (Body structure of Manoj Pahwa)

मनोज पहवा की लंबाई5 फुट 7 इंच
मनोज पहवा  का वजन 95 किलोग्राम
मनोज पहवा  का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 36 इंच,  बाइसेप्स 15 इंच
मनोज पहवा  की आंखों का रंगगहरा भूरा
मनोज पहवा  के बालों का रंगकाला

मनोज पहवा का  परिवार (Manoj Pahwa’s family)

मनोज पहवा के पिता का नामज्ञात नहीं
मनोज पहवा की माता का नामज्ञात नहीं
मनोज पहवा  के भाई का नामज्ञात नहीं
मनोज पहवा  की बहनों का नामसुनीता गुप्ता और रेखा  पाठक
मनोज पहवा  की पत्नी का नामसीमा पहवा
मनोज पहवा  की बेटी का नाममनुकृति
मनोज पहवा  के बेटे का नाममयंक

मनोज पहवा का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Manoj Pahwa’s Debut in Indian Television Industry.)

मनोज पहवा ने वर्ष 1984 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक हम लोग से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने टोनी का किरदार निभाया था। इसके पश्चात वर्ष 1995 में उन्होंने दूरदर्शन चैनल पर ही प्रसारित किए जाने वाले एक और धारावाहिक शांति : एक औरत की कहानी में गुरु जी की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2001 तक मनोज परवाने विभिन्न धारावाहिकों में कई किरदार निभाए परंतु उन को सबसे अधिक लोकप्रियता और उपलब्धि वर्ष 2001 में सब टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक ऑफिस ऑफिस से प्राप्त हुई थी। इस धारावाहिक में उन्होंने एक भ्रष्ट अफसर भाटिया का किरदार निभाया था। इस  धारावाहिक में पंकज कपूर ने मुसद्दीलाल की मुख्य भूमिका निभाई थी। 

इसके अलावा उन्होंने अन्य सुपरहिट धारावाहिक जैसे कि जस्ट मोहब्बत वर्ष 1996,  सब गोलमाल है वर्ष 1997,  सी हॉक्स  वर्ष 1997,  गुदगुदी वर्ष 1998,  इक्का  बेगम बादशाह वर्ष 2002,  बोल बेबी बोल वर्ष 2002, ओह डार्लिंग यह है इंडिया वर्ष 2009,  दफा 420 वर्ष 2015 आदि में भी काम किया| 

मनोज पहवा  का बॉलीवुड में पदार्पण। (Manoj Pahwa’s Bollywood Debut.)

मनोज पहवा  ने वर्ष 1996 में सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म इस रात की सुबह नहीं से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री निर्मल पांडे तथा तारा देशपांडे थी। इस फिल्म में मनोज पहवा  ने राजेश का किरदार निभाया था। मनोज पहवा को बॉलीवुड में पहली बार मुख्य पहचान वर्ष 1996 में आई उनकी दूसरी फिल्म तेरे मेरे सपने से प्राप्त हुई। वर्ष 1998 में इन्होंने रामगोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म सत्या में  तबेले के मालिक का किरदार निभाया था।  वर्ष 1999 में उन्होंने सुभाष घई द्वारा निर्देशित म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म ताल में संतराम की भूमिका निभाई थी। वर्ष 2001 में मनोज पहवा ने अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म तुम बिन :  लव विल फाइंड ए वे में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस डीमैलो का किरदार निभाया था। अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी मनोज पहवा  के किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।  वर्ष 2007 में इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म धमाल को कैसे भूल सकते हैं?  जिसमें मनोज पहवा ने  पायलट की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मनोज पहवा  द्वारा निभाए गए पायलट के किरदार को दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया गया। हालांकि उनका रोल बहुत छोटा था परंतु कम समय और छोटे किरदार में ही उन्होंने पूरी जान डाल दी थी।

इसके अलावा मनोज पहवा ने  अन्य सुपरहिट फिल्म जैसे कि तथास्तु वर्ष 2006,  लेडीस टेलर वर्ष 2,006,  डरना जरूरी है वर्ष 2006,  से सलाम इंडिया वर्ष 2007, वन टू थ्री  वर्ष 2008,  सिंह इज़ किंग वर्ष 2008,  वांटेड वर्ष 2009, लंदन ड्रीम्स वर्ष 2009,  हाउसफुल वर्ष 2010,  चला मुसद्दी ऑफिस ऑफिस वर्ष 2011,  दबंग 2 वर्ष 2012,  जौली एलएलबी वर्ष 2013,  डेढ़ इश्किया वर्ष 2014, जुड़वा 2 वर्ष 2017,  टोटल धमाल वर्ष 2019,  हाउस फुल 4  वर्ष 2019,  सूरज पर मंगल भारी वर्ष 2020 आदि में भी अपने से दर्शकों को ख़ूब हंसाया| 

मनोज पहवा  एपिसोड आय

1 लाख रूपए के लगभग 

मनोज पहवा की मासिक आय

20 लाख रूपए के लगभग

मनोज पहवा की कुल संपत्ति

21  करोड़ रुपए के लगभग

Abigail Thorn

Recent Posts

Techie Couple Joins Wedding Reception Virtually: A New Trend

What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…

2 weeks ago

Vladimir Putin 2025 Visit to India – Strategic Partnership in the Making

A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…

2 weeks ago

Indian scammers in Dubai: How the Xettle scheme threatens the UAE’s financial security

While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…

5 months ago

How two Indian entrepreneurs challenged reliability of the fintech sector: the Transpay Case

India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…

6 months ago

What to Look for When Choosing a Lawyer for Extradition Defense

Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…

7 months ago

Why E-Books Are Great for Travel Lovers

Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…

1 year ago