मनजोत सिंह को मुख्य रूप से बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। मनजोत सिंह का जन्म दिल्ली में रहने वाले एक पंजाबी सिख परिवार में 7 जुलाई 1992 को हुआ था। मनजोत सिंह ने वर्ष 2008 में दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ओय लकी! लकी ओय! से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। पहले मनजोत सिंह को इस फिल्म के ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया गया था परंतु बाद में उन्हें सिलेक्ट कर लिया गया। मनजोत सिंह वर्ष 2019 तक लगभग कुल मिलाकर 18 फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिनमें से सबसे अधिक उपलब्धि उन्हें वर्ष 2013 में मृगदीप सिंह लाम्बा द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म फुकरे से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने लाली का किरदार निभाया था। वर्ष 2010 में मनजोत सिंह ने कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। इसके साथ ही साथ वह 2021 तक तीन वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।
मनजोत सिंह का जन्म 7 जुलाई 1992 में नई दिल्ली में रहने वाले 1 पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम परमजोत सिंह है और पेशे से वह एक इंजीनियर हैं। इनकी माता का नाम अमृत कौर सिंह है और वह एक गृहणी हैं। इनका एक भाई भी है जिनका नाम साहेबजोत सिंह है।
मनजोत सिंह की स्कूली शिक्षा हिलवुड्स अकैडमी दिल्ली से हुई थी। उनके कॉलेज के नाम के विषय में जानकारी नहीं मिलती है परंतु उन्होंने स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त की है। मनजोत सिंह को बचपन से ही अभिनय करने का शौक था हालांकि उन्होंने फिल्मों में पदार्पण करने से पहले कभी ना ही अभिनय सीखा था और ना ही कभी स्टेज परफॉर्मेंस ही किया था।
| वास्तविक नाम | मनजोत सिंह |
| उपनाम | ओए मनजोत |
| मनजोत सिंह का जन्मदिन | 7 जुलाई 1992 |
| मनजोत सिंह की आयु | 30 वर्ष |
| मनजोत सिंह का जन्म स्थान | नई दिल्ली भारत |
| मनजोत सिंह का मूल निवास स्थान | नई दिल्ली भारत |
| मनजोत सिंह की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| मनजोत सिंह का धर्म | सिख |
| मनजोत सिंह की शैक्षणिक योग्यता | स्नातक |
| मनजोत सिंह के स्कूल का नाम | हिलवुड्स अकैडमी दिल्ली भारत |
| मनजोत सिंह के कॉलेज का नाम | ज्ञात नहीं |
| मनजोत सिंह का व्यवसाय | अभिनेता |
| मनजोत सिंह की मासिक आय | 50 लाख रूपए के लगभग |
| मनजोत सिंह की कुल संपत्ति | 10 करोड़ रूपए के लगभग |
| मनजोत सिंह की वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
| मनजोत सिंह की लंबाई | 5 फुट 9 इंच |
| मनजोत सिंह का वजन | 65 किलोग्राम |
| मनजोत सिंह की शारीरिक संरचना | छाती 39 इंच, कमर 30 इंच, बाइसेप्स 12 इंच |
| मनजोत सिंह की आंखों का | गहरा भूरा |
| मनजोत सिंह के बालों का रंग | काला |
| मनजोत सिंह के पिता का नाम | परमजोत सिंह ( इंजीनियर) |
| मनजोत सिंह की माता का नाम | अमृत कौर सिंह (गृहणी) |
| मनजोत सिंह के भाई का नाम | साहिब जोत सिंह |
वर्ष 2008 में मनजोत सिंह ने दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ओए लकी! लकी ओए! में जवान मास्टर चोर लकी का किरदार निभाने के लिए ऑडिशन दिया था परंतु फिल्म के निर्देशक द्वारा इन्हें प्रारंभ में रिजेक्ट कर दिया गया। बाद में मनजोत सिंह के बार-बार आग्रह करने पर उन्हें फिल्म में ले लिया गया परंतु साथ ही मनाली में लकी का किरदार निभाने के लिए उन्हें एक्टिंग की वर्कशॉप में भेजा गया। जहां उन्हें अभय देओल की बॉडी लैंग्वेज को अपने अंदर उतारना था। अंत में जब यह फिल्म रिलीज हुई तो इस फिल्म में मनजोत सिंह के अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक द्वारा खूब पसंद किया गया और इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में पदार्पण भी किया। वर्ष 2010 में उन्होंने विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित कमिंग ऑफ़ एज ड्रामा फिल्म उड़ान में मनिंदर सिंह का किरदार निभाया था। वर्ष 2012 में वह करण जौहर द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में डिंपी का किरदार भी निभा चुके हैं।
वर्ष 2013 में मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म फुकरे से मनजोत सिंह को सबसे अधिक लोकप्रियता और उपलब्धि हासिल हुई। इस फिल्म में इन्होंने लाली का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनके साथ अन्य कलाकार पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फजल, प्रिया आनंद, विशाखा सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा थी। इस फिल्म का सीक्वल वर्ष 2017 में रिलीज हुआ और अब इस फ़िल्म के तीसरे भाग फुकरे 3 की शूटिंग चल रही है।
वर्ष 2016 में मनजोत सिंह टोनी डिसूजा द्वारा निर्देशित मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म अजहर में नवजोत सिंह सिद्धू का किरदार भी निभा चुके हैं।वर्ष 2019 में उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में कमेंटेटर डिंपी की भूमिका निभाई है। वर्ष 2019 में ही उनकी राज शांडिल्या द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल भी रिलीज हुई जिसमें उन्होंने स्माइली सिंह का किरदार निभाया है।
मनजोत सिंह ने अपनी काबिलियत और अभिनय के दम पर बहुत जल्द अपनी फैन फॉलोइंग बनाई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने वर्ष 2010 में कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। इसके साथ ही उन्होंने यूट्यूब, नेटफ्लिक्स और सोनी लाइव, अमेज़न प्राइम वीडियो, फ्लिपकार्ट वीडियो पर प्रसारित की जाने वाली वेब सीरीज व्हाट्सएप स्टेटस, कॉलेज रोमांस, मेड इन हेवन, जिंदगी इन शॉर्ट, चुत्ज़्पाह में भी काम किया है।
50 लाख रूपए के लगभग
10 करोड़ रूपए के लगभग
दिलजीत दोसांज
कैटरीना कैफ
क्रिकेट और फुटबॉल
साद और बूंदी का रायता
What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…
A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…
While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…
India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…
Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…
Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…