Lifestyle

लिलिपुट का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief Biography of Lilliput)

लिलिपुट क़द में जितना छोटा नाम है अभिनय के क्षेत्र में यह नाम उतना ही बड़ा है | लिलिपुट एक थियेटर कलाकर रह चुके हैं| लिलिपुट ने वर्ष 1985 में दूरदर्शन पर प्रसारित किये जाने वाले धारावाहिक इधर उधर से भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री में और वर्ष 1985 में ही रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित फिल्म सागर से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया | अब तक लिलिपुट 10 फिल्मों और 13 धारावाहिकों में काम कर चुके हैं | लिलिपुट  को मुख्य पहचान धारावाहिको  इंद्रधनुष, देख भाई देख  और हिंदी फिल्मों जैसे कि बनती और बबली वर्ष 2005 ,  सागर वर्ष 1985 से प्राप्त हुई थी| 

लिलिपुट का जन्म और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमि (Lilliput’s birth and family background)

लिलिपुट  गया बिहार में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार में हुआ था परन्तु इनके माता पिता और जन्मदिन के विषय में जानकारी नहीं मिलती है| इनका क़द काम होने के कारण बचपन में इन्हें शर्मिन्दा होना पड़ता था परन्तु आगे चलकर लिलिपुट ने अपनी इसी कमज़ोरी को अपनी खूबी बना दिया | इनका वास्तविक नाम एम् एम् फारूकी है परन्तु अभिनय के क्षेत्र में आने के पश्चात इन्होने लिलिपुट के नाम से लोकप्रियता प्राप्त की | 

लिलिपुट की शैक्षणिक योग्यता (Lilliput educational qualification)

लिलिपुट की स्कूली शिक्षा और स्कूल के विषय में जानकारी नहीं मिलती है परन्तु इतना ज्ञात हैं कि उन्होंने मगध विश्विद्यालय से आर्ट्स में  स्नातक की शिक्षा प्राप्त की| 

लिलिपुट की व्यक्तिगत जानकारी (Lilliput personal information)

वास्तविक नामएमएम फारुकी
उपनामलिलिपुट फारुकी
लोकप्रिय नामलिलिपुट
लिलिपुट का जन्म दिनज्ञात नहीं
लिलिपुट का जन्म स्थानगया, बिहार भारत
लिलिपुट का मूल निवास स्थानगया बिहार भारत
लिलिपुट  की राष्ट्रीयताभारतीय
लिलिपुट का धर्मइस्लाम
लिलिपुट की शैक्षणिक योग्यतास्नातक आर्ट्स
लिलिपुट के स्कूल का नामज्ञात नहीं
लिलिपुट के कॉलेज का नाममगध विश्वविद्यालय,  गया बिहार  भारत
लिलिपुट का व्यवसायअभिनेता,  कॉमेडियन,  थिएटर कलाकार और पटकथा लेखक
लिलिपुट की कुल संपत्ति`2 करोड़ रूपए के लगभग
लिलिपुट की वैवाहिक स्थितिविवाहित
लिलिपुट का डेब्यू  टेलीविजन धारावाहिक इधर उधर ( वर्ष 1985)
लिलिपुट की डेब्यू फिल्म हिंदी सागर ( वर्ष 1985)

लिलिपुट की शारीरिक संरचना (Body Composition of Lilliput)

लिलिपुट की लंबाई3 फुट 5 इंच
लिलिपुट का वज़न 55 किलोग्राम
लिलिपुट का शारीरिक मापछाती 38 इंच, कमर 30 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच
लिलिपुट की आंखों का रंगगहरा भूरा
लिलिपुट के बालों का रंगकाला

लिलिपुट का परिवार (Lilliput’s family)

लिलिपुट के पिता का नामज्ञात नहीं
लिलिपुट की माता का नामज्ञात नहीं
लिलिपुट के भाई बहन का नामज्ञात नहीं
लिलिपुट की पत्नी का नामसुलेखा
लिलिपुट की बेटियों के नामग्रीषा  लिलिपुट ( छोटी बेटी) और  बड़ी बेटी का नाम ज्ञात नहीं

लिलिपुट का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण। (Lilliput debut in Indian television serials.)

लिलिपुट  ने वर्ष 1985 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले आनंद महेंदरू द्वारा निर्देशित धारावाहिक इधर उधर से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने सुधीर का किरदार निभाया था| लिलिपुट ने  दूरदर्शन के सुपरहिट धारावाहिक विक्रम और बेताल में भी विभिन्न किरदार निभाए थे। इसी धारावाहिक से उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री में मुख्य पहचान भी मिली। वर्ष 1993 में उन्होंने डीडी मेट्रो पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक देख भाई देख में भी  विभिन्न किरदार निभाए थे। वर्ष 1996 में लिलिपुट ने सिटकोन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक जबान संभाल के में शेख की  भूमिका निभाई थी।

लिलिपुट ने वर्ष 1998 में ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले हॉरर धारावाहिक वोह में भी विक्रम का हॉरर किरदार निभाया था| वर्ष 2009 में लिलिपुट नहीं स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक शौर्य और सुहानी में बहसूँडी का किरदार भी निभाया | इतना ही नहीं वह वर्ष 2010 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक अदालत  में भी नजर आए,  जिसमें उन्होंने बृजेश कुमार का किरदार निभाया था वर्ष 2019 में उन्होंने कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक विद्या में स्कूल प्रिंसिपल मनोहर मिश्रा का भी किरदार निभाया| 

लिलिपुट का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Lilliput’s debut in Hindi cinema.)

 लिलिपुट को जितना स्नेह और लोकप्रियता  टेलीविजन धारावाहिकों में प्राप्त हुई उतनी ही हिंदी सिनेमा में भी। लिलिपुट ने वर्ष 1985 में ही रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित फिल्म सागर  से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस फिल्म में उन्होंने चीना का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता ऋषि कपूर,  कमल हासन और अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया थीं।  वर्ष 1987 में उन्होंने अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म हुकूमत में भीमसेन नौकर की भूमिका निभाई। वर्ष 1988 में वह बीआर इशारा द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म वोह  फिर आएगी में भी नजर आए। 

हिंदी सिनेमा में लिलिपुट को मुख्य पहचान वर्ष 1998 में कीर्ति कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म आंटी नंबर 1 से प्राप्त हुई| इस फिल्म में भी उन्होंने एक नौकर की भूमिका ही निभाई थी पूर्णविराम इस फिल्म के मुख्य अभिनेता गोविंदा और मुख्य अभिनेत्री रवीना टंडन थीं। वर्ष 2001 में उन्होंने एन चंद्रा द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म स्टाइल में  एक रिसेप्शनिस्ट की भूमिका निभाई थी । यह भी उनके कैरियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इसके पश्चात वर्ष 2005 में लिलिपुट ने शाद अली द्वारा निर्देशित  क्राइम कॉमेडी फिल्म बंटी और बबली में बैंड ट्रंपट प्लेयर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में भी उनकी अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

 इसी तरह वर्ष 2010 में उन्होंने ट्रेन का गेम  फिल्म में डॉक्टर स्क्रूवाला,   वर्ष 2020 में कामयाब फिल्में और वर्ष 2022 में बीस्ट फिल्म में उम्र फारूक का किरदार निभाया।

वर्ष 2020 में लिलिपुट अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रसारित किए जाने वाली वेब सीरीज  मिर्जापुर  का भी हिस्सा रह चुके हैं जिसमें उन्होंने दद्दा त्यागी का किरदार निभाया है।

लिलिपुट की कुल संपत्ति`

2 करोड़ रूपए के लगभग 

लिलिपुट का पसंदीदा खाना

 वडापाव और पाव भाजी

लिलिपुट का पसंदीदा अभिनेता

 आमिर खान और अमिताभ बच्चन

लिलिपुट के पसंदीदा गायक और गायिका

 आतिफ असलम और लता मंगेशकर

लिलिपुट का पसंदीदा स्थान

 चंडीगढ़, मनाली 

Abigail Thorn

Recent Posts

Techie Couple Joins Wedding Reception Virtually: A New Trend

What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…

3 months ago

Vladimir Putin 2025 Visit to India – Strategic Partnership in the Making

A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…

3 months ago

Indian scammers in Dubai: How the Xettle scheme threatens the UAE’s financial security

While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…

7 months ago

How two Indian entrepreneurs challenged reliability of the fintech sector: the Transpay Case

India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…

8 months ago

What to Look for When Choosing a Lawyer for Extradition Defense

Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…

10 months ago

Why E-Books Are Great for Travel Lovers

Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…

1 year ago