Lifestyle

कुशल पंजाबी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Kushal Punjabi)

कुशल पंजाबी मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के लिए जाने जाते हैं। कुशल पंजाबी ने वर्ष 1995 में अ माउथफुल ऑफ स्काई धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में और वर्ष 1996 में रियाद विन्ची  वादिया  द्वारा निर्देशित फिल्म बॉम्बे  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। वर्ष 2017 तक कुशल पंजाबी 13 फिल्मों और वर्ष 2019 तक  35  धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। वह वर्ष 2011 में इमेजिन टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियालिटी शो  जोर का झटका :  टोटल वाइप आउट  के विजेता भी रह चुके हैं। और कुशल पंजाबी ने बहुत से धारावाहिकों में कैरेक्टर रोल निभाए और बहुत से रियालिटी धारावाहिकों में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। कुशल पंजाबी कईं सुपरहिट फिल्म जैसे कि लक्ष्य,  धन धना धन गोल,  सलामे इश्क और अ  जेंटलमैन आदि का भी हिस्सा रह चुके हैं। कुशल पंजाबी अपने जीवन के अंतिम समय में बहुत तनावग्रस्त रहने लगे थे,  जिसके कारण 26 दिसंबर 2019 को 42 वर्ष की आयु में उन्होंने बांद्रा में स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली।

कुशल पंजाबी का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Kushal Punjabi’s birth and his family background.)

कुशल पंजाबी का जन्म 23 अप्रैल 1977 को बॉम्बे  महाराष्ट्र में रहने वाले एक सिंधी परिवार में हुआ था। इनके पिता कराची से जबकि इनकी माता हैदराबाद से संबंध रखती थी। इनके पिता का नाम कैप्टन वी जे  पंजाबी और माता का नाम प्रिया पंजाबी है। इनकी दो बहने भी हैं जिनका नाम रीना और मोनिशा है। कुशल पंजाबी का पालन पोषण मुंबई में ही हुआ। कुशल पंजाबी बचपन से ही अत्यंत सक्रिय बच्चे हुआ करते थे। उन्होंने बचपन में ही साइकिलिंग,  स्केटिंग,  स्विमिंग और डांस करना सीख लिया था।

कुशल पंजाबी की शैक्षणिक योग्यता। (Educational Qualification of Kushal Punjabi.)

कुशल पंजाबी की शैक्षणिक योग्यता, स्कूल और कॉलेज के विषय में जानकारी नहीं मिलती है। लेकिन इतनी जानकारी मिलती है कि वह स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही एक अच्छे फुटबॉल प्लेयर हुआ करते थे। कुशल पंजाबी को घूमना फिरना और एडवेंचर करना बहुत पसंद था।

कुशल पंजाबी की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Kushal Punjabi)

वास्तविक नामकुशल पंजाबी
उपनामकुश
कुशल पंजाबी का जन्मदिन23 अप्रैल 1977
कुशल पंजाबी की आयु42 वर्ष ( मृत्यु के समय)
कुशल पंजाबी का जन्म स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
कुशल पंजाबी का मूल निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र भारत
कुशल पंजाबी की मृत्यु तिथि26 दिसंबर 2019
कुशल पंजाबी का मृत्यु स्थानबांद्रा मुंबई महाराष्ट्र
कुशल पंजाबी की राष्ट्रीयताभारतीय
कुशल पंजाबी का धर्महिंदू
कुशल पंजाबी की शैक्षणिक योग्यताज्ञात नहीं
कुशल पंजाबी के स्कूल का नामज्ञात नहीं
कुशल पंजाबी के कॉलेज का नामज्ञात नहीं
कुशल पंजाबी का व्यवसायअभिनेता,  मॉडल,  डांसर और निर्देशक
कुशल पंजाबी की प्रति एपिसोड आय 60 हज़ार रूपए
कुशल पंजाबी की कुल संपत्ति 8 करोड़ रूपए
कुशल पंजाबी के वैवाहिक स्थिति विवाहित
कुशल पंजाबी की वैवाहिक तिथि नवंबर 2015

कुशल पंजाबी की शारीरिक संरचना (Kushal Punjabi’s physical problem)

कुशल पंजाबी की लंबाई5 फुट 10 इंच
कुशल पंजाबी का वजन70 किलोग्राम
कुशल पंजाबी का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 32 इंच, बाइसेप्स 15 इंच
कुशल पंजाबी की आंखों का रंगभूरा
कुशल पंजाबी के बालों का रंगकाला

कुशल पंजाबी का परिवार (Kushal Punjabi’s family)

कुशल पंजाबी के पिता का नामवी जे पंजाबी
कुशल पंजाबी की माता का नामप्रिया पंजाबी
कुशल पंजाबी की बहनों का नामरीना और मोनिशा
कुशल पंजाबी की पत्नी का नामएंड्रयू डोल्हन
कुशल पंजाबी के बेटे का नाम कियान

कुशल पंजाबी का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण। (Kushal Punjabi Debut in Indian Television Industry.)

कुशल पंजाबी ने अपनी शिक्षा पूरी करने के पश्चात बारटेंडिंग में कोर्स किया और बाद में बारटेंडर का काम भी किया। कुछ समय तक कुशल पंजाबी ने जेट एयरवेज में भी काम किया। अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले वह दुबई में स्थित एक  कंपनी में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट और फाइनेंशियल कंसलटेंट का काम किया करते थे। बाद में उन्होंने ग्लैड्रैग्स मैनहंट मेगा मॉडल, मिसेस इंडिया कांटेस्ट और कई फैशन शो को  कोरियोग्राफ भी किया। डांस और थिएटर के प्रति उनका प्रेम होने के कारण अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण करने के लिए उन्हें बहुत सहायता  मिली। 

कुशल पंजाबी ने वर्ष 1995 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले  अंग्रेजी धारावाहिक अ माउथफुल ऑफ़ स्काई से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इसके पश्चात वर्ष 1997 में उन्होंने हमको इश्क ने मारा धारावाहिक में भी काम किया,  जिसमें उन्होंने अर्जुन सबलोक  का किरदार निभाया था। वर्ष 2004 में कुशल पंजाबी ने ज़ी टीवी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले कॉमेडी ड्रामा कभी हां कभी ना में चेतन की  मुख्य भूमिका निभाई थी। इस धारावाहिक में इनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।  वर्ष 2006 में  कुशल पंजाबी ने  ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कसम से में वालिया  डायवोर्स लॉयर का किरदार निभाया था। 

वर्ष 2011 में कुशल पंजाबी ने इमेजिन टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले रियालिटी शो  जोर का झटका :  टोटल वाइप आउट मैं भी हिस्सा लिया और विजयी रहे। इस धारावाहिक में उन्होंने 5000000 रुपए का इनाम जीता था। इसके अलावा वह अन्य रियालिटी शो  फीयर फैक्टर वर्ष 2005,  पैसा भारी पड़ेगा वर्ष 2005,  टर्न ऑन द रन वर्ष 2006,  एक से बढ़कर एक वर्ष 2008,  मिस्टर एंड मिसेज टीवी वर्ष 2008,  झलक दिखला जा सीजन 7  वर्ष 2014 आदि  में भी हिस्सा लिया।

कुशल पंजाबी का बॉलीवुड में पदार्पण। (Kushal Punjabi’s debut in Bollywood.)

कुशल पंजाबी ने वर्ष 1996 में रियाद विन्ची वडिआ  द्वारा निर्देशित फिल्म बॉम्बे  से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। वर्ष 1998 में इन्होंनेकैज़ाद गुस्ताद  द्वारा निर्देशित फिल्म बॉम्बे बॉयज़  में भी काम किया। कुशल पंजाबी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुख्य पहचान वर्ष 2004 में फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म लक्ष्य से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने राजीव गोयल का किरदार निभाया था और इस फिल्म के मुख्य अभिनेता रितिक रोशन थी। वर्ष 2007 में कुशल पंजाबी निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म सलामे इश्क का भी हिस्सा रहे।

वर्ष 2007 में ही उन्होंने विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म धन धना धन गोल में रणवीर गोलि  की भूमिका निभाई थी। कुशल पंजाबी की अंतिम फिल्म वर्ष 2017 में दिनकर राव द्वारा निर्देशित ब्लैक विडो : अ लैंड ब्लीड्स थी।

कुशल पंजाबी की मृत्यु और कारण (Death and Cause of Kushal Punjabi)

कुशल पंजाबी कामयाबी के शिखर पर चढ़ते ही जा रहे थे परंतु अपने निजी जीवन में वह बहुत तनावग्रस्त रहने लगे थे। जिसके कारण 26 दिसंबर 2019 को उन्होंने 42 वर्ष की आयु में बांद्रा मुंबई में स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा और अपनी प्रॉपर्टी को उन्होंने माता पिता तथा बेटे के नाम कर दिया।

कुशल पंजाबी की प्रति एपिसोड आय

60 हज़ार रूपए 

कुशल पंजाबी की कुल संपत्ति

8 करोड़ रूपए 

Abigail Thorn

Recent Posts

Techie Couple Joins Wedding Reception Virtually: A New Trend

What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…

2 months ago

Vladimir Putin 2025 Visit to India – Strategic Partnership in the Making

A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…

2 months ago

Indian scammers in Dubai: How the Xettle scheme threatens the UAE’s financial security

While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…

7 months ago

How two Indian entrepreneurs challenged reliability of the fintech sector: the Transpay Case

India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…

7 months ago

What to Look for When Choosing a Lawyer for Extradition Defense

Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…

9 months ago

Why E-Books Are Great for Travel Lovers

Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…

1 year ago