दोस्तों हरियाणा के अंदर हाल ही में एक सरकारी योजना लागू की गई है जिसका नाम है हरियाणा हर हिट स्टोर योजना। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति जो हरियाणा में रहता हूं अपना खुद का रिटेल स्टोर खोल सकता है और इस योजना के अंतर्गत जो फ्रेंचाइजी आपको दी जाएगी वह बिल्कुल ही फ्री होगी। किसी भी तरह की फीस आप से नहीं ली जाएगी। इस योजना का आवेदन करने के लिए जिन बातों का आपको ध्यान रखना है वह सभी चीजें आपको इस आर्टिकल में बड़े ही सरलता से समझाए जाएंगी।किस आर्टिकल में आपको यह भी बताया जाएगा कि आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं। आप अपने स्टोर में क्या-क्या चीजें रख सकते हैं? यह सब कुछ बताया जाएगा, कृपया इस आर्टिकल के अंत तक बने रहे।
हरियाणा हर हित स्टोर योजना का आवेदन करने के लिए नीचे दी गई वेबसाइट पर क्लिक कर सकते हैं।
जब आप इस वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करते हैं तो आपको होम पेज से ही कुछ जानकारी प्राप्त हो जाती है जैसे कि कितने आवेदक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और कितने स्टोर सरकार खुलवा चुकी है। इस योजना का आवेदन करने के लिए क्या पात्रता होने चाहिए आदि।
| पात्रता मापदंड | ग्रामीण फ्रेंचाइजी | छोटे शहरों के लिए फ्रेंचाइजी | बड़े शहरों के लिए फ्रेंचाइजी |
| आयु सीमा | 21 से 35 वर्ष आयु वाले आवेदक को प्राथमिकता | 21 से 35 वर्ष आयु वाले आवेदक को प्राथमिकता | 21 से 35 वर्ष आयु वाले आवेदक को प्राथमिकता |
| भूतपूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम आयु | 50 वर्ष | 50 वर्ष | 50 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास | 12वीं पास | 12वीं पास |
| गैर आपराधिक पृष्ठभूमि | ना ही दोषी हो और ना ही लंबित अपराधिक मामला हो | ना ही दोषी हो और ना ही लंबित अपराधिक मामला हो | ना ही दोषी हो और ना ही लंबित अपराधिक मामला हो |
| शुन्य वित्तय दोष | सरकारी योजनाओं में सूर्य देनदारी | सरकारी योजनाओं में सूर्य देनदारी | सरकारी योजनाओं में सूर्य देनदारी |
| हरियाणा मूल्य | उसी गांव | उसी गांव | उसी गांव |
| दुकान/ स्थान की आवश्यकता | न्यूनतम 200 वर्ग फीट शहर/ गांव के केंद्र में स्थित | 200- 800 वर्ग फीट शहर/ गांव के केंद्र में स्थित | 800 वर्ग फीट शहर/ गांव के केंद्र में स्थित |
इसी वेबसाइट पर आपको यह भी जानकारी दी जाती है कि आपको अपना स्टोर कैसे चलाना है और कौन-कौन सी वस्तुएं आप रख सकते हैं तथा किन वस्तुओं पर कितना मार्जिन आपको प्राप्त होगा। एक डायग्राम के द्वारा यह भी
दर्शाया गया है कि कैसे यह सिस्टम काम करता है। उत्पाद सबसे पहले वेयरहाउस में जाते हैं। उसके बाद वह डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में भेज दिए जाते हैं और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर से सभी सामान आपकी स्टोर तक भेज दिया जाता है। वेबसाइट पर दिए गए ऑप्शन में जब आप फ्रेंचाइजी में जाकर डॉक्यूमेंट को डाउनलोड करते हैं उसमें यह जानकारी और विस्तार से दी गई है जिसके माध्यम से आपको ट्रेनिंग भी दी जाती है।
ऊपर दी गई आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर जब आप क्लिक करते हैं तो आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खोलकर आ जाता है। होम पेज पर ही रजिस्ट्रेशन और लॉगइन का ऑप्शन दिया गया है। यदि आप सुने पहले रजिस्टर नहीं किया है और पहली बार लॉगइन करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन की ऑप्शन पर क्लिक करते हैं आपके सामने हरियाणा हर हित स्टोर योजना की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन फॉर्म खुल जाता है। जिसके पहले ही पन्ने पर आपको परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड का नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल अकाउंट और हरियाणा राज्य का जिला दर्ज करना होता है। उसके पश्चात जो मोबाइल नंबर हम दर्ज करते हैं उस पर एक ओटीपी प्राप्त होता है और उस ओटीपी को आगे की प्रक्रिया शुरू करने के लिए दर्ज करना होगा।
वेबसाइट पर वीडियो ट्रेंनिंग मैटेरियल के सेक्शन में 3 ट्रेनिंग वीडियो दी गई है। जिसमें पहली वीडियो में हर हित स्टोर योजना के विषय में बताया गया है । दूसरी वीडियो में आपको आवेदन कैसे करना है यह सिखाया गया है और तीसरे वीडियो में वेबसाइट पर जाकर अपनी लोकेशन को आप कैसे नेविगेट कर सकते हैं इस बात की जानकारी दी गई है।
जैसे ही आप की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है आपके द्वारा उपलब्ध करवाए गए मोबाइल नंबर पर आपको एक एसएमएस प्राप्त होता है जिसमें इस बात की पुष्टि की जाती है आपकी आपके द्वारा हर हित स्टोर योजना के लिए आवेदन किया गया है
| आवेदक का आधार कार्ड |
| आवेदक की 12वीं कक्षा की मार्कशीट |
| आवेदक का पैन कार्ड |
| आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र ( डोमिसाइल सर्टिफिकेट) |
| आवेदक का दिव्यांग प्रमाण पत्र ( यदि लागू है तो ) |
| भूतपूर्व सैनिक ( यदि लागू है तो ) |
| आइटीआर स्टेटमेंट ( यदि लागू है तो ) |
| गूगल मैप पर आवेदक की दुकान/साईट का लोकेशन लिंक |
| आवेदक की बैंक की डिटेल |
| आवेदक का पैन कार्ड |
Also Read : How to install Java software?
What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…
A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…
While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…
India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…
Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…
Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…