ऋचा सोनी को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है। ऋचा सोनी का जन्म वर्ष 1985 को मुजफ्फरपुर बिहार में हुआ था। ऋचा सोनी ने वर्ष 2003 में शरारत धारावाहिक से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। वर्ष 2021 तक वह लगभग 12 धारावाहिकों में विभिन्न महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी है। जुल्मी से सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें वर्ष 2009 में भाग्य विधाता धारावाहिक से प्राप्त हुई थी।वर्ष 2008 में उन्होंने रंगरसिया फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। ऋचा सोनी को डांस करने का बहुत शौक है। वह भारतीय कथक नृत्य की ट्रेंड डांसर भी हैं। हिंदी फिल्मों के अतिरिक्त वह तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए उनको अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई शार्ट फिल्म द साइलेंट स्टैचू में भी वह काम कर चुकी हैं। शॉर्ट फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। ऋचा सोनी को इंस्टाग्राम पर 75.5 K फॉलोवर्स फॉलो करते हैं|
ऋचा सोनी का जन्म 8 जुलाई 1985 को मुज़फ़्फ़रपुर बिहार भारत में रहने वाले एक हिंदू परिवार में हुआ था। ऋचा सोनी के माता पिता और भाई बहन के नाम के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती। मूल रूप से वह बंगाली हिंदू परिवार से संबंध रखती हैं परंतु उनका पालन-पोषण मुजफ्फरपुर में ही हुआ।
फरवरी 2019 को ऋचा सोनी ने बिजनेसमैन जिगर अली संभानिया से हिंदू और इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया था।
ऋचा सोनी के स्कूल और कॉलेज का नाम तथा शैक्षणिक योग्यता के विषय में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। केवल इतना ही ज्ञात है कि उन्होंने मुजफ्फरपुर से ही अपने शिक्षा प्राप्त की है और अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए वह मुंबई स्थानांतरित हो गई।
| वास्तविक नाम | ऋचा सोनी |
| उपनाम | ज्ञात नहीं |
| ऋचा सोनी का लोकप्रिय किरदार | बिंदिया – धारावाहिक : भाग्य विधाता |
| ऋचा सोनी का जन्मदिन | 8 जुलाई 1985 |
| ऋचा सोनी की आयु | 37 वर्ष |
| ऋचा सोनी का जन्म स्थान | मुजफ्फरपुर बिहार भारत |
| ऋचा सोनी का मूल निवास स्थान | मुज़फ़्फ़रपुर बिहार भारत |
| ऋचा सोनी की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| ऋचा सोनी का धर्म | हिंदू |
| ऋचा सोनी की जातीयता | बंगाली |
| ऋचा सोनी की शैक्षणिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
| ऋचा सोनी के स्कूल का नाम | ज्ञात नहीं |
| ऋचा सोनी के कॉलेज का नाम | ज्ञात नहीं |
| ऋचा सोनी का व्यवसाय | अभिनेत्री |
| ऋचा सोनी की प्रति एपिसोड आय | 45 हज़ार रूपए |
| ऋचा सोनी की मासिक आय | 10 लाख रूपए |
| ऋचा सोनी की वार्षिक आय | 1.2 करोड़ रुपए के लगभग |
| ऋचा सोनी की कुल संपत्ति | 35 करोड़ रूपए से अधिक |
| ऋचा सोनी की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| ऋचा सोनी की वैवाहिक तिथि | फरवरी 2019 |
| ऋचा सोनी की लंबाई | 5 फुट 6 इंच |
| ऋचा सोनी का वजन | 55 किलोग्राम |
| ऋचा सोनी का फिगर | अप्पर 33 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच |
| ऋचा सोनी की आंखों का रंग | काला |
| ऋचा सोनी के बालों का रंग | काला |
| ऋचा सोनी के पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
| ऋचा सोनी की माता का नाम | ज्ञात नहीं |
| ऋचा सोनी के भाई बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
| ऋचा सोनी के पति का नाम | जिगर अली संभानिया (बिजनेसमैन) |
ऋचा सोनी ने वर्ष 2003 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले फैंटेसी धारावाहिक शरारत – थोड़ा जादू थोड़ी नजाकत से भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण किया था। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2006 में वे टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले माइकोलॉजिकल ड्रामा धारावाहिक रावण में धन्यमालिनी का किरदार भी निभाया। इसी वर्ष उन्होंने दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक कशमकश ज़िंदगी की में सुधा चंद्रन, किश्वर मर्चेंट, दीपशिखा नागपाल, आम्रपाली गुप्ता, शक्ति सिंह, जरीना वहाब और कृष्ण भारद्वाज आदि के साथ काम किया। इस धारावाहिक के कुल 575 एपिसोड बनाए गए।
इसके अतिरिक्त वर्ष 2009 में कलर्स टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक भाग्यविधाता में बिंदिया का मुख्य किरदार निभाया। इस धारावाहिक के कुल 520 एपिसोड बनाए गए थे। इस धारावाहिक में इनके साथ अन्य मुख्य कलाकार विशाल करवाल, समिता सिंह, पारुल यादव, भरत कपूर, नीना चीमा और नेहा शर्मा आदि थे। दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक पहचान में भी वह काम कर चुकी हैं।
वर्ष 2013 में ऋचा सोनी ने ज़ी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक बदलते रिश्तो की दास्तान में शमा का किरदार भी निभाया। स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धार्मिक धारावाहिक सिया के राम में वह गार्गी का मुख्य किरदार भी निभा चुकी है। वर्ष 2017 में उन्होंने सोनी चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक जाट की जुगनी – एक विश पोषक प्रेम कहानी में सविता गजेंद्र सिंह अहलावत का मुख्य किरदार। इस धारावाहिक में इनके साथ अन्य मुख्य कलाकार विशाल वशिष्ठ, मदिराक्षी मुंडले और यश टोंक आदि थे। वर्ष 2018 में ऋचा सोनी ने स्टार भारत चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक मुस्कान में राखी का किरदार भी निभाया है|वर्ष 2021 में उन्होंने स्टार भारत पर प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक ससुराल गेंदा फूल 2 में रजनी इंद्रभान कश्यप का किरदार भी निभाया।
ऋचा सोनी ने वर्ष 2008 में केतन मेहता द्वारा निर्देशित भारतीय इरॉटिक ड्रामा फिल्म रंग रसिया से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया था। इस फिल्म के मुख्य कलाकार रणदीप हुड्डा, नंदना सेन, विपिन शर्मा, परेश रावल, दर्शन जरीवाला और सुहासिनी मुले आदि थे|
अप्पर 33 इंच, कमर 26 इंच, लोअर 34 इंच
45 हज़ार रूपए
10 लाख रूपए
1.2 करोड़ रुपए के लगभग
35 करोड़ रूपए से अधिक
विवाहित
फरवरी 2019
Also Read : Biography Of Suchita Trivedi
What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…
A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…
While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…
India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…
Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…
Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…