Lifestyle

अनंग देसाई का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Anang Desai)

अनंग देसाई को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री और हिंदी सिनेमा में अभिनय के लिए जाना जाता है। अनंग देसाई ने वर्ष 1982 में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म गांधी में  जे बी कृपलानी के किरदार से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था हालांकि यह फिल्म अंग्रेजी भाषा में थी। मुख्य तौर पर अनंग देसाई हिंदी सिनेमा में पदार्पण वर्ष 1986 में अंतहीन फिल्म से किया था। अनंग देसाई की अब तक की अंतिम फिल्म वर्ष 2022 में आई तू राजी रे गुजराती फिल्म है। अनंग देसाई ने  लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। अनंग देसाई ने भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में वर्ष 1988 में भारत एक खोज धारावाहिक से पदार्पण किया। अनंग देसाई ने वर्ष 2021 तक लगभग 80 धारावाहिकों में काम किया। धारावाहिकों में सबसे अधिक लोकप्रियता उन्हें खिचड़ी धारावाहिक से प्राप्त हुई थी। जिसमें उन्होंने तुलसीदास पारेख का किरदार निभाया था।

अनंग देसाई का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Anang Desai’s birth and family background)

अनंग देसाई का जन्म 4 मई 1953 को अहमदाबाद बॉम्बे स्टेट ( वर्तमान गुजरात) में हुआ था। आनंद देसाई के माता-पिता तथा पारिवारिक पृष्ठभूमि के विषय में कोई जानकारी नहीं  मिलती है। 

अनंग देसाई की पत्नी का नाम चित्रा देसाई है। इनके दो बेटे हैं जिनका नाम तनुज देसाई और नचिकेत देसाई है।

अनंग देसाई की शैक्षणिक योग्यता (Anang Desai Educational Qualification)

अनंग देसाई की स्कूली शिक्षा और स्कूल के विषय में जानकारी नहीं  मिलती है। अभिनय के क्षेत्र में रूचि होने के कारण  उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा  दिल्ली में दाखिला ले लिया,  जहां से उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में डिप्लोमा किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात और दोस्ती दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर से भी हो गई।

अनंग देसाई की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Anang Desai)

वास्तविक नामअनंग देसाई
उपनामज्ञात नहीं
अनंग देसाई  का जन्मदिन4 मई 1953
अनंग देसाई की आयु 65 वर्ष
अनंग देसाई का जन्म स्थानअहमदाबाद गुजरात भारत
अनंग देसाई का मूल निवास स्थानअहमदाबाद गुजरात भारत
अनंग देसाई की राष्ट्रीयताभारतीय
अनंग देसाई  का धर्महिंदू
अनंग देसाई  की शैक्षणिक योग्यताअभिनय के क्षेत्र में डिप्लोमा
अनंग देसाई  के स्कूल का नामज्ञात नहीं
अनंग देसाई  के कॉलेज का नामनेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली
अनंग देसाई  का व्यवसायअभिनेता
अनंग देसाई की कुल संपत्ति8 करोड़ रूपए के लगभग
अनंग देसाई  की वैवाहिक स्थितिविवाहित

अनंग देसाई की शारीरिक संरचना (Body structure of Anang Desai)

अनंग देसाई की लंबाई5 फुट 10 इंच
अनंग देसाई  का वज़न80 किलोग्राम
अनंग देसाई  का शारीरिक मापछाती 40 इंच,  कमर 34 इंच,  बायसेप्स 14 इंच
अनंग देसाई  की आंखों का रंगकाला
अनंग देसाई  के बालों का रंगकाला और सफेद

अनंग देसाई  का परिवार (Anang Desai’s family)

अनंग देसाई के पिता का नामज्ञात नहीं
अनंग देसाई  की माता का नामज्ञात नहीं
अनंग देसाई के भाई बहन का नाम ज्ञात नहीं
अनंग देसाई  की पत्नी का नामचित्रा देसाई
अनंग देसाई  के बेटों के नामतनुज देसाई और नचिकेत देसाई

अनंग देसाई का हिंदी सिनेमा में पदार्पण। (Anang Desai’s debut in Hindi cinema.)

 अनंग देसाई नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली से अभिनय की बारीकियां सीखने के पश्चात कुछ समय तक थियेटर ग्रुप्स के साथ जुड़कर काम करते रहे और बाद में वर्ष 1982 में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल  अंग्रेजी फिल्म  गांधी से  हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया,जिसमें उन्होंने जेबी कृपलानी का किरदार निभाया था परंतु मुख्य तौर पर हिंदी फिल्मों में पदार्पण उन्होंने वर्ष 1986 में अंतर फिल्म से किया।

 वर्ष 1986 में अनंग देसाई ने रमेश शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म  न्यू दिल्ली टाइम्स पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म में इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। वर्ष 1989 में उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म परिंदा में इंस्पेक्टर मीरानी की भूमिका निभाई थी। वर्ष 1990 में महेश भट्ट द्वारा निर्देशित म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म आशिकी अनंग देसाई की पहली सुपरहिट फिल्म थी जिसमें उन्होंने मिस्टर पोल का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता राहुल रॉय थे। वर्ष 1992 में भी उन्होंने राहुल बोल के साथ दूसरी फिल्म  जुनून में डॉक्टर देसाई का किरदार निभाया था। वर्ष 2000 में उन्होंने सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म हमारा दिल आपके पास है में अविनाश के पिता का  किरदार निभाया। इनकी है फिल्म भी हिट हुई थी।

 वर्ष 2002 में अनंग देसाई ने  विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म राज़ में मिस्टर धनराज पिता का किरदार निभाया था। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता डीनो मोरिया और अभिनेत्री बिपाशा बसु थे। अनंग देसाई ने वर्ष 2003 में रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित पारिवारिक ड्रामा फिल्म बागबान में भी काम किया। इस फिल्म में उन्होंने कपिल के पिता का किरदार निभाया था। इसी तरह उन्होंने अन्य सुपरहिट फिल्मों जैसे कि एक रिश्ता :  द बॉन्ड ऑफ लव  वर्ष 2001,  यादें वर्ष 2001, ना तुम जानो ना हम वर्ष 2002,  अग्निपंख वर्ष 2004,  सलामे इश्क :  ए ट्रिब्यूट टू लव वर्ष 2007,  एक विवाह ऐसा भी वर्ष 2008,  खिचड़ी : द मूवी  वर्ष 2010 आदि में भी काम किया| 

अनंग देसाई का भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण (Anang Desai Debut in Indian Television Industry)

अनंग देसाई ने वर्ष 1988 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक भारत एक खोज के एक एपिसोड में  राजन  का किरदार  निभाकर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। वर्ष 1990 में इन्होंने तेनाली रामा में भी काम किया था। वर्ष 1991 में दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक हमराही में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

अनंग देसाई को पहली बार टेलीविजन इंडस्ट्री में मुख्य पहचान वर्ष 1995 में अकबर बीरबल धारावाहिक से प्राप्त हुई थी। जिसमें इन्होंने बीरबल का मुख्य किरदार निभाया था। वर्ष 1999 में अनंग देसाई नहीं स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक तन्हा में भी काम किया था। अनंग देसाई को दूसरी बार मुख्य पहचान वर्ष 2002 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले कॉमेडी धारावाहिक खिचड़ी से प्राप्त हुई थी, जिसमें इन्होंने तुलसीदास पारेख ( बाबू जी ) का किरदार निभाया था। इस  धारावाहिक में इनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

इसके पश्चात अनंग देसाई ने कई सुपरहिट धारावाहिक जैसे कि इंडिया कॉलिंग वर्ष 2005,  वो रहने वाली महलों की वर्ष 2006,  कशमकश ज़िंदगी की वर्ष 2006, तीन बहुरानियाँ वर्ष 2007,  जेसू बेन जयंतीलाल जोशी की ज्वाइंट फैमिली वर्ष 2008,  बड़ी दूर से आए हैं वर्ष 2014,  चलती का नाम गाड़ी। ……  लेट्स गो  वर्ष 2015,  शुभारंभ वर्ष 2020 आदि में भी अपने अभिनय से दर्शंकों और अपने प्रशंसकों को मनोरंजित किया है| 

अनंग देसाई की कुल संपत्ति

 8 करोड़ रूपए के लगभग 

Abigail Thorn

Recent Posts

Techie Couple Joins Wedding Reception Virtually: A New Trend

What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…

3 months ago

Vladimir Putin 2025 Visit to India – Strategic Partnership in the Making

A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…

3 months ago

Indian scammers in Dubai: How the Xettle scheme threatens the UAE’s financial security

While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…

7 months ago

How two Indian entrepreneurs challenged reliability of the fintech sector: the Transpay Case

India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…

8 months ago

What to Look for When Choosing a Lawyer for Extradition Defense

Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…

10 months ago

Why E-Books Are Great for Travel Lovers

Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…

1 year ago