Lifestyle

अमित साध  का संक्षिप्त जीवन परिचय। (Brief biography of Amit Sadh)

अमित साध को मुख्य तौर पर भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अभिनय के लिए जाना जाता है। अमित साध ने वर्ष 2002 में स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक क्यों होता है क्या से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में  पदार्पण किया था। इस धारावाहिक में इन्होंने आदित्य भार्गव का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक की सफलता के पश्चात हुए अन्य धारावाहिकों में भी मुख्य किरदार निभाए और साथ ही साथ टेलीविजन रियलिटी शो  जैसे कि नच बलिए सीजन 1,  बिग बॉस सीजन 1,  और फीयर फैक्टर में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। अमित साध  वर्ष 2010 में मिलिंद गदगकर  द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म फूँक 2 से  बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पदार्पण किया। इस  फिल्म में अमित साध ने  रोनी  का किरदार निभाया था। अमित साध को बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुख्य पहचान और लोकप्रियता वर्ष 2013 में अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म काई पो छे :  ब्रदर्स फॉर लाइफ  से प्राप्त हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने ओमी शास्त्री का किरदार निभाया था। इस फिल्म के इनके अलावा मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव थे। अमित साध  वर्ष 2018 से 2021 तक लगभग 5:00 वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।

अमित साध  का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। (Amit Sadh’s birth and his family background.)

अमित साध  का जन्म 5 जून 1983 को दिल्ली में हुआ था। इनका परिवार  मूल रूप से जम्मू से संबंध रखता है। अमित साध  के पिता रामचंद्र डोगरा नेशनल हॉकी प्लेयर रह चुके हैं। जब अमित साध  की आयु केवल 16 वर्ष की थी तभी इनके पिता का देहांत हो गया था। इनकी माता के नाम के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलती है। अमित साध की एक बड़ी बहन भी है जिनका नाम अनु गौर है| अमित साध  साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं।

अमित साध  की शैक्षणिक योग्यता। (Amit Sadh’s educational qualification.)

अमित साध की स्कूली शिक्षा और स्कूल के विषय में जानकारी प्राप्त नहीं है। अमित साध उच्च शिक्षा के विषय में यह ज्ञात है कि उन्होंने ला मैरिटीनायर कॉलेज लखनऊ से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। अमित साध बचपन से ही एक स्पोर्ट्स मैन और अभिनेता बनना चाहते थे। इसलिए वर्ष 2010 में उन्होंने द ली स्ट्रासबर्ग थियेटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट  न्यूयॉर्क से अभिनय के क्षेत्र में भी कोर्स किया। 21 वर्ष की आयु में ही अमित साध  अभिनेता बनने के लिए मुंबई आ गए थे।

अमित साध  की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Amit Sadh)

वास्तविक नामअमित साध
उपनाम अमित
अमित साध  का जन्मदिन5 जून 1983
अमित साध  की आयु39 वर्ष
अमित साध  का जन्म स्थानदिल्ली भारत
अमित साध  का मूल निवास स्थानजम्मू,  जम्मू कश्मीर भारत
अमित साध  की राष्ट्रीयताभारतीय
अमित साध  का धर्महिंदू
अमित साध जाति राजपूत
अमित साध  की शैक्षणिक योग्यतास्नातक
अभिनय के क्षेत्र में कोर्स
अमित साध  के स्कूल का नामज्ञात नहीं
अमित साध  के कॉलेज का नामला मैरिटीनायर कॉलेज लखनऊ,  भारत
द ली स्ट्रासबर्ग थियेटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क
अमित साध का व्यवसायअभिनेता  और फिटनेस ट्रेनर
अमित साध की साप्ताहिक आय 2 लाख रूपए के लगभग
अमित साध की प्रति फिल्म आय 80 लाख से 1 करोड़ रूपए के लगभग
अमित साध की वैवाहिक स्थिति अविवाहित

अमित साध की शारीरिक संरचना (Amit Sadh’s body composition)

अमित साध की लंबाई5 फुट 7 ½  इंच
अमित साध का वज़न 70 किलोग्राम
अमित साध  का शारीरिक लाभछाती 42 इंच,  कमर 30 इंच,  बाइसेप्स 15 इंच
अमित साध  की आंखों का रंगकाला
अमित साध  के बालों का रंगकाला

अमित साध का परिवार  (Amit Sadh’s family)

अमित साध के पिता का नामराम चंद्र डोगरा
अमित साध  की माता का नामज्ञात नहीं
अमित साध  की बहन का नामअनु गौर
अमित साध के भाई का नामलागू नहीं

अमित साध  का भारतीय टेलीविजन धारावाहिकों में पदार्पण (Amit Sadh’s debut in Indian television serials)

अमित साध 21 वर्ष की आयु में ही अभिनय के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आ गए थे परंतु यह सफर इतना आसान नहीं था। अपने स्ट्रगल के दिनों में उन्होंने बेनेटोन  कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का भी काम किया और इसके अलावा ब्रिटेन में रहने वाले परिवारों के घरों में उन्होंने बर्तन भी धोए। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि 16 से 18 वर्ष की आयु के बीच वह इतने तनाव में थे कि कई बार उन्होंने आत्महत्या करने के बारे में भी सोचा। वर्षों की कड़ी मेहनत के पश्चात वर्ष 2002 में अमित साध ने  स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने वाले धारावाहिक क्यों होता है प्यार से भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस धारावाहिक में उन्होंने आदित्य भार्गव का मुख्य किरदार निभाया था। 

 अपने पहले ही धारावाहिक से अमित साध  सुर्खियों में आ गए थे। वर्ष 2003 में उन्होंने क्या हादसा क्या हकीकत धारावाहिक में रोहन का किरदार निभाया। इस धारावाहिक के कुल 252 एपिसोड बनाए गए थे । इस धारावाहिक की सफलता के पश्चात उन्होंने अन्य धारावाहिकों जैसे कि  आवाज :  दिल से दिल तक वर्ष 2003,  कोई दिल में है  वर्ष 2004,  साक्षी वर्ष 2004,  कोहिनूर वर्ष 2005  आदि में भी  मुख्य भूमिकाएं निभाई।

अमित साध डेली सोप  धारावाहिकों के अलावा टेलीविजन रियलिटी शो  में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया । वर्ष 2005 में उन्होंने डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 1 में हिस्सा लिया और 7 वे स्थान तक बने रहे। वर्ष 2006 में अमित साध ने सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले रियलिटी शो  बिग बॉस सीजन 1 में भी भाग लिया और इस रियलिटी शो में वह 5 वे स्थान तक बने रहे और अपनी गर्लफ्रेंड नीरू बाजवा की अत्यधिक याद आने के कारण इन्होने बीच में ही शो को छोड़ दिया| वर्ष 2007 में अमित साध फियर फेक्टर इंडिया का भी हिस्सा रह चुके हैं| 

अमित साध का बॉलीवुड में पदार्पण। (Amit Sadh’s Bollywood debut.)

अमित साध ने वर्ष 2010 में मिलिंद गदगकर द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म फूंक 2 से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। परंतु इस शुरू से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली और वर्ष 2012 में उन्होंने मैक्सिमम फिल्म में भी काम किया परंतु यह फिल्म भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। वर्ष  2013 में अमित साध ने  अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म काई पो छे :  ब्रदर्स फॉर लाइफ में सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव के साथ काम किया। इस फिल्म में इन्होंने ओमी शास्त्री का किरदार निभाया था। इसी फिल्म से अमित साध  को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहली बार मुख्य पहचान और लोकप्रियता प्राप्त हुई।

 इस फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 2015 में अमित साध ने  अरशद वारसी के साथ सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म गुड्डू रंगीला एक्शन ब्लैक कॉमेडी फिल्म में भी काम किया। वर्ष 2016 में अमित साध ने अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म सुल्तान  में सलमान खान के साथ आकाश ओबरॉय का किरदार निभाया था। इसी तरह अन्य सुपरहिट फिल्मों जैसे कि अकीरा  वर्ष 2016,  सरकार 3 वर्ष 2017,  राग देश वर्ष 2017, जेक एंड दिल वर्ष 2018, सुपर 30 वर्ष 2019 आदि में भी काम किया| 

अमित साध की वेब सीरीज़ (Amit Sadh’s web series)

वर्ष 2018 और वर्ष 2020 में अमित साध ने  अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रसारित किए जाने वाली वेब सीरीज ब्रीथ और ब्रीथ : इनटू  द शैडोज़ में कबीर का किरदार निभाया है। जिसके लिए इन्हें वर्ष 2020 में फिल्मफेयर ओ टी टी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया हैं| 

अमित साध की साप्ताहिक आय

2 लाख रूपए के लगभग 

अमित साध की प्रति फिल्म आय

80 लाख से 1 करोड़ रूपए के लगभग 

अमित साध का पसंदीदा अभिनेता

 आमिर खान और सलमान खान

अमित साध  का पसंदीदा खाना

 मटन बिरयानी और चीज केक

अमित साध  की पसंदीदा फिल्म

 दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे,  रोजा

Abigail Thorn

Recent Posts

Techie Couple Joins Wedding Reception Virtually: A New Trend

What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…

3 months ago

Vladimir Putin 2025 Visit to India – Strategic Partnership in the Making

A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…

3 months ago

Indian scammers in Dubai: How the Xettle scheme threatens the UAE’s financial security

While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…

7 months ago

How two Indian entrepreneurs challenged reliability of the fintech sector: the Transpay Case

India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…

8 months ago

What to Look for When Choosing a Lawyer for Extradition Defense

Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…

10 months ago

Why E-Books Are Great for Travel Lovers

Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…

1 year ago