केनरा बैंक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र में आता है जिसे भारतीय सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 1906 में मंगलौर में अम्मेम्बल सुब्बा राव पाई ने की थी। वर्ष 1958 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने केनरा बैंक को यह आदेश जारी किया कि वह रघुमान्थुमल बैंक जो हैदराबाद में स्थित था उसे केनरा बैंक के अधीन किया जाएगा। वर्ष 1963 तक केनरा बैंक में चार अन्य बैंकों का विलय हो चुका था|1 अप्रैल 2020 को केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का भी विलय कर लिया गया है। जिसके पश्चात केनरा बैंक भारत में चौथा सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक बन गया है। जिसकी कुल 10324 शाखाएं भारतवर्ष में फैली हुई है।
| ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा – केनरा DiYA ऐप के माध्यम से कोई भी इच्छुक व्यक्ति केनरा बैंक में 5 मिनटों के भीतर अपना खाता खोलने के लिए आवेदन की क्रिया को पूरा कर सकता है। यह पूरी तरह से पेपरलेस होती है और आपको बैंक में जाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती। |
| तुरंत खाता खोलने की प्रक्रिया – इसके द्वारा आवेदन करने के पश्चात केनरा बैंक में आपका खाता तुरंत खोल दिया जाता है। इसमें आप अपना आधार कार्ड उपलब्ध करवाते हैं और उसको दिए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करके पुष्टि करते हैं| इसके साथ ही पैन कार्ड का सत्यापन भी किया जाता है। |
| न्यूनतम औसत शेष – जैसा बचत खाते में न्यूनतम औसत शेष राशि रखने की आवश्यकता होती है। जब आप केनरा बैंक की DiYA ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बचत बैंक खाता खोलते हैं तो इसके लिए भी आपको शहरी क्षेत्रों में ₹1000 और ग्रामीण क्षेत्रों में ₹500 बनाए रखने की आवश्यकता होती है। |
| अन्य सुविधाएं – जब आप केनरा बैंक की DiYA ऐप से ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो इसके माध्यम से केनरा बैंक द्वारा नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और चेक बुक जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती है। |
| बैंक शाखा को चुनना – खाताधारक अपनी इच्छा अनुसार केनरा बैंक की किसी भी शाखा में बचत बैंक खाता खोल सकते हैं। |
| बिना पैन कार्ड के खाता खोलें – यदि आवेदक के पास पैन कार्ड उपलब्ध ना भी हो तब भी वहां ऑनलाइन आवेदन कर सकता है परंतु इसमें एक यह शर्त है कि वह ₹50000 से अधिक की ट्रांजैक्शन नहीं कर सकता है। |
अपने ग्राहकों को ऑनलाइन के माध्यम से केनरा बैंक खाता खोलने की सुविधा प्रदान करता है। आवेदक केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या मोबाइल पर केनरा बैंक की केनरा DiYA ऐप डाउनलोड करके भी आवेदन कर सकते हैं। DiYA का अर्थ डिजिटली योर अकाउंट है।
| यदि आप मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं तो आपको केनरा बैंक की DiYA ऐप को डाउनलोड करना होगा और यदि कंप्यूटर से आवेदन कर रहे हैं तो केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। |
| जब आप ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो स्क्रीन पर आपको लिखा आता है “I think I am seeing you for the first time” इसी पर आपको क्लिक करना है। |
| उसके पश्चात अपना आधार कार्ड का नंबर दर्ज करें, दिए गए नियम और शर्तों से सहमती जताते हुए Agree पर किल्क करें और उसके पश्चात Verify to Proceed पर क्लिक करें| |
| इसके पश्चात आपके दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होता है जिसके द्वारा आप सत्यापन करते हैं। |
| इसके पश्चात आप के आधार कार्ड के माध्यम से आपकी सभी मूल जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर ली जाती है। |
| जल्दी आपका संचार का पत्ता आधार कार्ड पर दिए गए पते से अलग है तो आप उसे आवेदन फॉर्म में अलग से भी दर्ज कर सकते हैं। |
| यदि आपके पास पैन कार्ड उपलब्ध है तो उसको भी वेरीफाई करें। |
| इसके पश्चात आपको पासपोर्ट नंबर, पहचान पत्र आदि का नंबर दर्ज करना पड़ता है। |
| अगले चरण में आप नॉमिनी के तौर पर अपने माता-पिता, पति/ पत्नी या बच्चों के नाम भी दर्ज कर सकते हैं। |
https://canarabankdigi.in/canaradiya/
ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से बैंक में खाता खोलने की सुविधाएं प्राप्त है तो इसकी कुछ सीमाएं भी है जो निम्नलिखित अनुसार हैं।
| ऑनलाइन बैंक खाता खोलने के लिए आवेदक e-KYC फॉर्म तो भर देता है परंतु उसका पूरा सत्यापन बैंक की शाखा में जाने के पश्चात ही होता है और जो दस्तावेज ऑनलाइन आवेदन के समय संलग्न किए जाते हैं उन्हें प्रस्तुत करना पड़ता है। |
| खाताधारक को 12 महीनों के अंदर अपने बैंक खाते की KYC प्रक्रिया को पूरा करना पड़ता है अन्यथा उसका खाता बंद कर दिया जाता है। |
| ग्राहक अपने e-KYC बैंक खाते में अधिकतम ₹100000 की राशि रख सकता है। |
| एक वित्तीय वर्ष में ग्राहक के बचत खाते में ₹200000 से अधिक जमा राशि नहीं होनी चाहिए। |
Also Read : How to apply for Pradhan Mantri Street Vendor Atmanirbhar Nidhi ( PM SVANidhi) Scheme?
What Happened — A Modern Wedding Turned Virtual A Bengaluru-based techie couple, newly married and…
A Strategic Partnership in the Making Day 1 Morning : Arrival and Welcome 08:30 AM…
While the United Arab Emirates is cementing its reputation as a global fintech hub, a…
India has long been the leader of the global fintech market. Local startups are actively…
Facing extradition is a serious legal challenge with potentially life-changing consequences. Whether you are the…
Travel lovers often seek convenience and minimalism. Packing light becomes an art. No one wants…